*। टुडे ब्रेकिंग। कानपुर पुलिस सपा विधायक इरफान सोलंकी की संपत्तियों को अगले हफ्ते कुर्क करेगी। इसके लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है।
पुलिस ने हाल ही में इरफान के साथी हिस्ट्रीशीटर शौकत अली के चार बैंक खातों समेत जाजमऊ और ग्वालटोली में स्थित 28 करोड़ की संपत्ति कुर्क की थी।
*ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी* ने बताया कि इरफान की छह से अधिक संपत्तियां चिह्नित की गई हैं।
अगले हफ्ते जब्तीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने बताया कि विधायक इरफान के भाई रिजवान की भी करोड़ों की बेनामी संपत्ति है।
उसके पास भी कानपुर से लेकर उन्नाव तक संपत्तियां हैं। खुफिया एजेंसियां पूरी तरह से सक्रिय हो गई हैं।
इरफान व उनके सहयोगियों की अब तक करीब 150 करोड़ की बेनामी संपत्तियों को आंका जा चुका है।
No comments:
Post a Comment