Saturday 22 April 2023

दिनांक-22-04-2023, शनिवार*✒️ *देशभर में मनाई जा रही ईद, राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं*

Aum Tv स्पेशल बुलेटिन...* 
*दिनांक-22-04-2023, शनिवार*✒️ *देशभर में मनाई जा रही ईद, राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं*
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी नागरिकों को विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों ईद-उल-फित्र की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।राष्ट्रपति मुर्मू ने ईद-उल-फित्र की पूर्व संध्या पर नागरिकों को बधाई दी है। उन्होंने सभी से भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लेने के लिए कहा है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि ईद सद्भाव की भावना से ओत प्रोत है, जो शांतिपूर्ण और समृद्ध समाज बनाने के लिए हमें प्रेरित करता है। भारत की पहली महिला ने कहा कि मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी नागरिकों को विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों ईद-उल-फित्र की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। पीएम मोदी ने भी दी शुभकामनाएं,भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को ईद की शुभकामनाएं दीं। शुक्रवार को पीएम मोदी ने दुनिया भर के लोगों के लिए शांति, स्वास्थ्य और खुशी की कामना की है। पीएम ने कहा कि भारत के लोगों की ओर से मैं आपको और बांग्लादेश की जनता को ईद की बधाई देता हूं। प्रधान मंत्री मोदी ने कहा कि रमजान के दौरान, दुनिया भर के मुसलमानों ने उपवास और प्रार्थना की है। ईद-उल-फित्र के शुभ अवसर पर दुनिया के लोग एकता के मूल्यों को महसूस कर रहे हैं ।

✒️ *मुख्यमंत्री योगी बोले- आज नौकरियों में भाई-भतीजावाद नहीं, पारदर्शी चयन होता है*
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश अपनी विशेषता के साथ संभावनाओं के लिए भी जाना जाता है। आज उत्तर प्रदेश माफिया के गठजोड़ नहीं बल्कि महोत्सव प्रदेश के रूप में जाना जाता है। जब पीएम मोदी ने देश का नेतृत्व संभाला तो यूपी में भी छटपटाहट हुई। छह साल में यहां भी बदलाव आया है।राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्षों के दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, चयन बोर्ड, पुलिस भर्ती की परीक्षा में शिकायत और सैकड़ों केस थे। पुलिस विभाग में डेढ़ लाख पद खाली थे। भर्तियों में भाई-भतीजावाद और जातिवाद था।

✒️ *महापौर पद के लिए भाजपा में घमासान जारी, आज लग सकती है प्रत्याशियों के नाम पर मुहर*
महापौर की टिकट को लेकर भाजपा में घमासान जारी है पिछले कुछ चुनाव में भाजपा में लगातार विवाद हो रहा है। अब महापौर के लिए शुरू हुई रार के बाद टिकट फाइनल होने को लेकर फिर से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। रार के बाद कई लोगों को निराशा की आशंका हो रही है तो वहीं कुछ को उम्मीद की नई किरण नजर आने लगी है,राजनीति के जानकारों का कहना है कि भाजपा विवाद से बचती है। पूर्व के चुनावों में भी ऐसा देखा गया है कि कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज नहीं किया जाता है। इसीलिए पार्टी ऐसे किसी चेहरे को महापौर के पद के लिए उतार सकती है, जिस पर कोई अंगुली न उठा सके और जो निर्विवाद हो। किसको निराशा मिलेगी और किसे मौका, यह तो आधिकारिक सूची आने के बाद ही पता चलेगा। मगर चर्चाएं तरह-तरह की हैं।

✒️ *यूपी निकाय चुनाव: भाजपा दूसरे चरण में भी बनाएगी परिवारवाद से दूरी, कोर कमेटी बैठक में प्रत्याशियों के नाम तय*
यूपी निकाय चुनाव मेंभाजपा के दूसरेचरण के प्रत्याशियों को लेकर मंथन पूरा हो गया। शुक्रवार को पहलेदिनभर प्रदेश मुख्यालय पर क्षेत्रवार स्क्रीनिंग कमेटी की बैठकें चलीं। शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी मेंपांच कालिदास मार्गमेंहुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक मेंमेयर और जिला मुख्यालय वाली पालिकाओं के अध्यक्ष पद प्रत्याशियों के नामों के पैनल को अंतिम रूप दिया गया। पार्टी दूसरेचरण में भी परिवारवाद से दूरी के एजेंडे पर आगे बढ़ेगी। मेयर प्रत्याशियों की सूची पर नेतृत्व की सहमति लेने को प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री संगठन शनिवार की सुबह दिल्ली जाएंगे।  दूसरेचरण में कानपुर, मेरठ नगर निगम सहित प्रदेश के नौ मंडलों के 38 जिलों में नगर निकाय चुनाव होने हैं। दूसरेचरण मेंनामांकन की अंतिम तिथि 24 अप्रैल है। दूसरे चरण में सात नगर निगम के महापौर और पार्षद तथा 99 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी घोषित किए जाने हैं। ऐसे में भाजपा बीतेकई दिनों से इस चरण के प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप देने में जुटी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह की अगुवाई में मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष और नगर निगम पार्षदों की छंटनी के लिए प्रदेश स्तर पर पहले तीन दिनी कवायद चली।

✒️ *उत्तराखंड चार धाम 2023 यात्रा शुरू होने से पहले बदरीनाथ नेशनल हाईवे फिर बंद*
उत्तराखंड चार धाम यात्रा 2023 गंगोत्री, और युमनोत्री धामों के कपाट आज 22 अप्रैल खुलने के साथ ही यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। लेकिन, यात्रा शुरू होने से पहले टेंशन वाली खबर हैं। बदरीनाथ नेशनल हाईवे बिरही में चट्टान टूटने के कारण आज शनिवार सुबह बंद हो गया, जबकि गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे शुक्रवार को भी कई घंटों तक बंद रहा था। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर, यूपी, एमपी सहित देश-विदेश से उत्तराखंड चार धाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों को सलाह दी जाती है कि चार धाम यात्रा पर जाने से हाईवे, मौसम सहित अन्य जरूरी जानकारी जुटाने के बाद ही यात्रा पर जाएं।देर शाम हाईवे बंद होनेपर तीर्थ यात्रियों की रात सड़कों पर भी गुजर सकती है। शनिवार सुबह बदरीनाथ हाईवे के बंद होनेके बाद जगह-जगह यात्री फंस गए। यात्री जोशीमठ से ऋषिकेश, और ऋषिकेश से जोशीमठ नहीं जा पा रहेथे। पहाड़ी से भारी तादाद में बोल्डर और मलबा टूटकर लगातार बद्रीनाथ नेशनल हाईवे में गिर रहा है। बोल्डर और मलबा गिरने से लोग दहशत में आ गए थे।

✒️ *भारतमाला प्रोजेक्ट में अलीगढ़-पलवल के बीच बनेगा आर्थिक और इंटर कॉरिडोर, यह होंगे फायद*
अलीगढ़ को जल्द ही आर्थिक व इंटर कॉरिडोर की सौगात मिलेगी। अलीगढ़-पलवल के बीच बनने वाले इस कॉरिडोर की डीपीआर बनाए जाने का कार्य शुरू हो चुका है। कंसलटेंट एजेंसी ने राजस्व ग्रामों का रिकार्ड जुटाना शुरू कर दिया है। कॉरिडोर के लिए अलीगढ़, गाजियाबाद, पलवल तक की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। भारतमाला परियोजना के तहत देशभर में माल ढुलाई की दक्षता में सुधार के लिए आर्थिक कॉरिडोर, इंटर कॉरिडोर और फीडर रूट के विकास के लिए कार्य किए जा रहेहैं।इसके अर्न्त गत ही अलीगढ़-पलवल में (एनएच-34 जंक्शन सेशुरू होकर एनएच-44 के जंक्शन समाप्ति तक) आर्थिक व इंटर कॉरिडोर बनाया जाएगा। इसके लिए कंसलटेंसी फर्म एसए इंफ्रास्ट्रक्चर ने जमीन अधिग्रहण किए जानेके लिए 66 राजस्व गांवों की सूची तैयार की है। इसमें जनपद गौतमबुद्ध नगर की तहसील जेवर के भी गांव शामिल हैं। दोनों जनपदों के बीच इस कॉरिडोर की कुल लंबाई 79.680 किमी. होगी।   भारतमाला परियोजना के तहत पिछड़े इलाकों, धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्गभी बनाए जा रहे हैं। परियोजना गुजरात और राजस्थान से शुरू होकर पंजाब व आगे पूरे हिमालयी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड व तराई इलाकों के साथ उत्तर प्रदेश व बिहार की सीमाओं को कवर करेगी। पश्चिम बंगाल, सिक्कि म, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और मिजोरम मेंभारत-म्यांमार की सीमा तक सड़कों का जाल इस परियोजना के तहत विकसित किया जा रहा है।

✒️ *अलीगढ़ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे में भी*
 अलीगढ़ शामिल भारतमाला परियोजना के तहत आर्थिक, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देतेहुए कार्यकिए जा रहेहैं।डिफेंस कॉरीडोर, अलीगढ़ नोड के जेवर एयरपोर्ट व दिल्ली-एनसीआर के नजदीक होनेकी वजह सेभविष्य मेंकई परियोजनाएं यहांशुरू हो सकती हैं। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वेभी इनमेंसेही एक है। गाजियाबादकानपुर सहित सात जिलों को इसका लाभा मिलेगा। इस पूरेप्रोजेक्ट मेंफोरलेन बनाए जानेके साथ ही अंडरपास और पुलियों पर सिक्स सेलेकर आठ लेन का बनाया जाना है। यह यूपी के दो प्रमुख औद्योगिक शहरों कानपुर व गाजियाबाद को जोड़ेगा। इस प्रॉजेक्ट के 2025 तक पूरा हो जानेकी उम्मीद है।

✒️ *अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, गर्भपात की गोली मिफेप्रिस्टोन से हटाया प्रतिबंध*
अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने व्यापक रूप से इस्तेमाल की जाने वाली गर्भपात की गोली मिफेप्रिस्टोन पर प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया है। बता दें, पहले इस गोली पर निचली अदालतों ने रोक लगा दी थी।मिफेप्रिस्टोन से जुड़ी कानूनी लड़ाई उस समय शुरू हुई जब टेक्सास में एक संघीय न्यायाधीश ने इस दवा पर देशव्यापी बैन लगाने का आदेश दिया। कहा गया था कि दवा का इस्तेमाल जन्म लेने से पहले ही बच्चे की हत्या करने के लिए किया जा रहा है। मिफेप्रिस्टोन का इस्तेमाल आमतौर पर गर्भपात के लिए किया जाता है। अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने मिफेप्रिस्टोन के गोलियों का सेवन करने को लेकर मान्यता दे रखी है। अमेरिका के टेक्सास और वाशिंगटन में फेडरल जजों ने 7 मार्च 2023 को मिफेप्रिस्टोन दवा को बैन करने का फैसला सुनाया था। राष्ट्रपति जो बाइडेन के न्याय विभाग ने एक आपातकालीन अपील दायर की थी, जिसमें सुप्रीम कोर्ट से निचली अदालत के इस फैसले को रोकने के लिए कहा गया था

✒️ *प्रेमिका के पति को फंसाने के लिए किया अपने ही पिता का कत्ल, घोंपा 20 सेमी का चाकू*
अलीगढ़ जंक्शन के प्लेट फार्म नंबर सात पर गुरुवार देर रात एटा के एक युवक ने अपने पिता की सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। उसने पानीपत (हरियाणा) में रहने वाली शादीशुदा प्रेमिका का विरोध करने और प्रेमिका के पति को फंसाने के इरादे से कत्ल किया है। मृतक की पत्नी ने हत्या के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है। महेंद्र प्रताप यादव (55) पुत्र नेता कृपाल सिंह निवासी पुराहार, अलीगंज, एटा चार दिन पहले अपने बेटे जोनी के बुलावेपर पानीपत (हरियाणा) गए थे। जोनी पानीपत में कई वर्षों से मजदूरी करता है। गुरुवार रात को जोनी के साथ महेंद्र यादव ऊंचाहार एक्सप्रेस से अलीगढ़ जंक्शन आए। यहां से उनको बस से एटा जाना था। मगर, जोनी ने प्लेटफार्म नंबर सात पर नई बिल्डिंग में बने शौचालय के पास लेजाकर पिता को रेटोक्स (चूहेमारने की दवा) मिलाकर शराब पिलाई। इससे महेंद्र अचेत हो गए। इसके बाद पूर्वयोजना के अनुसार उसने अपने पास से चाकू निकाला और पिता के सीने में घोंप दिया। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने को खुद जीआरपी थाने पहुंचा और कुछ लोगों द्वारा हत्या करने की सूचना देने लगा। हालांकि उसके कपड़ों, जूतों, नाखूनों के भीतर लगे-खून के धब्बों से पुलिस ने/उस पर संदिग्धता जाहिर की। देर शाम तक चली पूछताछ में उसने हत्या कबूल कर ली। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पानीपत की एक शादीशुदा महिला, जिसके तीन   बच्चे हैं उससे प्रेम संबंध हैं। छह माह पहले महिला उसके साथ रहने लगी थी, लेकिन बाद में पति के पास लौट गई। अब वह वापस नहीं आ रही। पिता को मंगलवार को पानीपत उसी सिलसिले में पंचायत को बुलाया था। वहां पिता ने महिला का पीछा छोड़नेको कहा।इधर, महिला के पति व परिवार वालों से बहस बाजी भी हुई थी। इस पर उसने पिता को मारकर उनकी हत्या का इल्जाम महिला के पति व परिवार वालों के सिर डालकर उनको रास्ते से हटानेके प्लान के तहत यह वारदात की। मृतक की पत्नी मिथलेश उर्फ गुड्डी ने इस संबंध में जीआरपी अलीगढ़ थाने में हत्या का मुकदमा दर्जकराया है।

✒️ *रैपर बादशाह नए गाने 'सनक' को लेकर कानूनी शिकंजे में फंसे, इंदौर में धार्मिक भावनाएं आहत करने शिकायत दर्ज*
प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर बादशाह अपने नए गाने को लेकर कानूनी मुश्किलों में घिर सकते हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक हिंदूवादी संगठन ने उनके खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने की शिकायत दर्ज कराई है। 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है', 'डीजेवालेबाबू' जैसे लोकप्रिय गीतों के गायक बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है। इंदौर पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर के एक संगठन 'परशुराम सेना' ने सिंगर बादशाह के कथित रूप से अभद्र बोलों वाले एक नए गानेमें 'भोलेनाथ' शब्द के इस्तेमाल के कारण धार्मिक भावनाएं आहत होनेका आरोप लगातेहुए स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। एमजी रोड पुलिस थाने के प्रभारी संतोष सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि बादशाह के एक गीत को लेकर स्थानीय हिंदूवादी संगठन 'परशुराम सेना' की ओर से शिकायत दी गई हैऔर जांच के बाद इस पर विधिसंगत कदम उठाए जाएंगे । उन्होंने कहा कि अभी इस शिकायत पर कोई एफआईआर दर्जनहीं की गई है।

No comments:

Post a Comment