Tuesday, 5 April 2022

बरेली 5 अप्रैल, 2022ः इज्जतनगर मंडल क्रीड़ा संघ के तत्वाधान में रेलवे स्टेडियम रोड नंबर 4, इज्जतनगर में आयोजित अंतर विभागीय खेल प्रतियोगिता-2022 के तीसरे दिन क्रिकेट के 2 मैच खेले गए।

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल,
प्रेस विज्ञप्ति 

बरेली 5 अप्रैल, 2022ः  इज्जतनगर मंडल क्रीड़ा संघ के तत्वाधान में रेलवे स्टेडियम रोड नंबर 4, इज्जतनगर में   आयोजित अंतर विभागीय खेल प्रतियोगिता-2022 के तीसरे दिन क्रिकेट के 2 मैच खेले गए। 

पहला मैच भण्डार व लेखा विभाग के मध्य खेला गया जिसमें भण्डार की टीम ने लेखा टीम को 50 रन से पराजित किया। लेखा टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया और भण्डार की टीम ने 20 ओवरों में 207 रनों का लक्ष्य लेखा टीम के समक्ष रखा। भण्डार टीम की ओर से डी.बी. थापा ने सर्वाधिक 57 रन एवं अमित ने 54 रन बनाये। वहीं लेखा टीम की ओर से संदीप एवं विनोद ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेखा टीम के सचिन खत्री के सर्वाधिक 49 रनों की पारी के बावजूद 20 ओवरों में 157 रनों पर ऑलआउट हो गयी। भण्डार टीम की ओर से संजय, नईम व अमित ने क्रमशः 2-2-2 विकेट लिये।

दूसरा मैच डीजल शेड व टीआरडी विभाग के मध्य खेला गया जिसमे डीजल शेड ने टीआरडी को 61 रनों से शिकस्त दी। टॉस जीतकर टीआरडी ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया जो कि गलत साबित हुआ जब डीजल शेड के बल्लेबाजों ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 215 रनों का विशाल स्कोर बना डाला। सुमित सिंह ने शानदार बैटिंग करते हुए नाबाद 78, मदन ने 36 व मनोज ने 29 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया। टीआरडी टीम की ओर से प्रशांत ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीआरडी की पूरी टीम 18.3 ओवरों में मात्र 154 रनों पर पवेलियन वापस लौट गई। डीजल शेड की तरफ से बेहतर गेंदबाजी करते हुए रामकुमार ने 4 तथा ऋषभ व नितिन ने 2-2 विकेट लिये।

मैच की अंपायरिंग शरद फर्नान्डिस व इकरार खान, शिवकुमार राठी,शमशाद हुसैन व स्कोरिंग आकाश कुमार एवं कमेंट्री नाजिश खान व अफसार अली ने की।

इस अवसर पर मंडल क्रीड़ा अधिकारी सनत जैन, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री ऋषि पांडेय, कारखाना क्रीड़ाधिकारी श्री राजकुमार सहित मंडल व यांत्रिक कारखाना के अधिकारी तथा खेल प्रेमी उपस्थित थे। 

मंडल क्रीड़ा सचिव श्रीमती गीता शर्मा ने बताया कि कल पहला मैच आरपीएफ व परिचालन के मध्य प्रातः 8.00 बजे व दूसरा मैच संचालन व वाणिज्य के बीच प्रातः 11.00 बजे खेला जाएगा।

No comments:

Post a Comment