Tuesday, 5 April 2022

शमशी अज़ीज़ गिरीश चन्द्र यादव के शालीन स्वभाव ने विरोधियों को किया तड़ीपाल..✍जौनपुर----- -----उत्तर प्रदेश

शमशी अज़ीज़
गिरीश चन्द्र यादव के शालीन स्वभाव ने विरोधियों को किया तड़ीपाल..✍
जौनपुर-----       -----उत्तर प्रदेश
गिरीश चन्द्र यादव का एक समय ऐसा भी था जब उन्हें कोई जानता भी नही था क्योकि वे कभी किसी भी मंच पर (राजनीतिक व सामाजिक)सक्रियता नही दिखी वे आरएसएस के प्रचारक व अधिवक्ता होते हुए भी चर्चित चेहरों की कतार में नही थे भाग्यवश उन्हें आरएसएस के अनुरोध के कारण ही 2017 विधानसभा के भाजपा दल का प्रत्याशी चयनित किया गया जिसमें उन्हें विजय मिली क्योकि 2017 का चुनाव तो केवल मोदी मोदी घर घर मोदी पर निर्धारित था मोदी की सुनामी में तो बड़े बड़े विरोधी नेताओ को भी हार का स्वाद चखना पड़ा गिरिश यादव की शालीनता व व्यवहारिक स्वभाव के कारण ही उन्हें विधायक से राज्यमंत्री पद मिला जिससे वे आष्चर्यचकित भी हुए यूं तो 2022 के चुनाव में बाहुबली उधोगपति व नेताओ ने टिकट प्राप्त करने का भरपूर प्रयास किया पर गिरीश यादव की शालीनता कार्यशीलता व सत्कार ने वरिष्ठ नेताओं को मोह लिया जिससे उन्हें पुनः नगर का प्रत्याशी घोषित किया गया जिसमें उन्हें विरोध क्रोध व आरोपो का भी सामना करना पड़ा तथा  बाहुबली पूर्व सांसद ने भी भ्र्ष्टाचार व षड्यंत्र के निरन्तर आरोप लगाते रहे पर गिरीश चन्द्र यादव इन सभी प्रक्रिया पर मौन धारण कर 2022 के चुनाव में विशेष ही प्रचार किया क्योकि दो जातियां उन पर हमलावर थी जो खुलकर विरोध कर रही थी पर भाग्य ने पुनःउन्हें परचम लहराने का अवसर दिया गिरीश यादव का जौनपुर आगमन पर रोड शो में माला डालने वाले व गले मिलने वाले अधिकतम विरोधियों की ही  संख्या थी गिरीश यादव को हारते हारते जीत का रस चखने पर ये अनुभव हो जाना चाहिये कि जनता उनसे कितना विश्वास की कामना रखती है उन्हें इसका मान रखना होगा मेरी हार्दिक इच्छा यही है कि वह अपने कर्तव्य वचन को निस्वार्थ व निश्छल हो कर हर एक कि समस्या व शिकायतों का समाधान करे तथा जौनपुर के  युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर उन्हें और निखारने का प्रयास करे तथा नगर को उत्तम स्वच्छ सुंदर व अतिसुन्दर बनाने में प्रयास करे।
--------------
संवाददाता       लखनऊ लाइव

No comments:

Post a Comment