Tuesday, 5 April 2022

क्षेत्र के जाने पहचाने मन्नत फार्म हाउस के संचालक के वालिद 85 वर्षीय हाजी अमीर अहमद का इंतकाल

क्षेत्र के जाने पहचाने मन्नत फार्म हाउस के संचालक के वालिद 85 वर्षीय हाजी अमीर अहमद का इंतकाल
स्योहारा (डॉ•उस्मान ज़ैदी):
 क्षेत्र के जाने पहचाने मुरादाबाद मार्ग स्थित मन्नत फार्म हाउस के संचालक शरीफ अहमद राईन के वालिद लगभग 85, वर्षीय हाजी अमीर अहमद के अचानक निधन हो जाने से शहर में मातम पसरा इनके निवास स्थान पर शोक वारो का ताता लग गया! हाजी अमीर अहमद को बाद नमाज मगरिब मैं सकुर्दे खाक किया गया!!  

               हाजी अमीर अहमद नमाजी, परहेज गार, ईमानदार ,दीनदार, खिदमतगार, हंसमुख, खुशमिजाज, नेक दिल, रहम दिल, पराग दिल ,नेक सीरत, जिंदादिल बुलंद अखलाक आला किरदार भारी भरकम वजूद दार शख्सियत के मालिक थे! वह हमेशा मेहनत कश इंसान रहे! जरूरतमंदों को उनके दुख सुख मैं हमेशा शामिल रहते थे ,हर मुमकिन मदद करने में विश्वास रखते थे! आस पड़ोस के बच्चे बच्चों की पढ़ाई लिखाई मैं दिलचस्पी लेते हुए उनकी हर तरह से हिम्मत अफजाई मदद करना उनकी फितरत का हिस्सा था! गरीब व असहाय लोगों की बेटे बेटियों की शादियों में हर मुमकिन मदद करते थे! आस पड़ोस के होने वाले छोटे-मोटे आपसी झगड़ों को दोनों पक्षों को बिठाकर समझा-बुझाकर मामले को रफा-दफा कराना इनकी आदत शुमार था! ऐसे हर दिल अजीज शख्सियत का गुजर जाना किसी एक घर का ही नुकसान नहीं बल्कि पूरे समाज का नुकसान है! इस कमी की भरपाई संभव नही है! इनके आखिरी सफर मैं सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं सहित सभी सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त भारी संख्या में क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से शिरकत की रमजान शरीफ के मुकद्दस महीने में इनको बाद नमाज मगरिब सकुर्दे का किया गया! जो इनकी नसीब आवरी की बात है! 

--कहने को तो इस आंधी में बस एक शजर गया! 
लेकिन ना जाने कितने परिंदों का घर गया!!

No comments:

Post a Comment