*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर वादी संवाद दिवस का हुआ आयोजन, पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं थाना दरगाह शरीफ में पहुंचकर वादी/ शिकायतकर्ता से सीधे किया संवाद*
आज दिनांक 13 अप्रैल 2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर *वादी संवाद दिवस* का आयोजन किया गया, जिसमें थानों पर लंबित विवेचनाओ के वादी, लंबित शिकायती प्रार्थना पत्र, आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्र व अन्य शिकायतों से संबंधित वादीगणो को थाने पर बुलाया गया था। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्वयं अचानक थाना दरगाह शरीफ पहुंच कर थाने से संबंधित मुकदमों के वादीगणों से वार्ता कर उनकी समस्याओ के बारे में जानकारी की तथा विवेचनाओं की वर्तमान स्थिति से उन्हें अवगत कराते हुए प्राथमिकता के आधार पर मुकदमो को शीघ्र निस्तारित कराने का आश्वासन दिया। इसी तरह जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों/थाना प्रभारियों द्वारा वादी/शिकायतकर्ता से सीधे *संवाद* कर उनकी समस्याओं को सुना गया। मुकदमा संबंधी मामलों में वादीगणों को विवेचना की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए शीघ्र निस्तारण हेतु वादीगणों को आश्वस्त किया गया। साथ ही साथ विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु विवेचको को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए एवं थाना दरगाह के ग्राम चौकीदारो को साफ़ा आदि का वितरण किया गया।
No comments:
Post a Comment