Wednesday, 13 April 2022

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अशोक कुमार द्वारा थाना मटेरा व नावाबगंज में वादी संवाद दिवस पर पहुंचकर वादी/ शिकायतकर्ता से सीधे किया संवाद*

*अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अशोक कुमार द्वारा थाना मटेरा व नावाबगंज में वादी संवाद दिवस पर पहुंचकर वादी/ शिकायतकर्ता से सीधे किया संवाद*
     आज दिनांक 13 अप्रैल 2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर *वादी संवाद दिवस* का आयोजन किया गया, जिसमें थानों पर लंबित विवेचनाओ के वादी, लंबित शिकायती प्रार्थना पत्र, आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्र व अन्य शिकायतों से संबंधित वादीगणो को थाने पर बुलाया गया था। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अशोक कुमार द्वारा अचानक थाना मटेरा व नावाबगंज में संबंधित मुकदमों के वादीगणों से वार्ता कर उनकी समस्याओ के बारे में जानकारी की तथा विवेचनाओं की वर्तमान स्थिति से उन्हें अवगत कराते हुए प्राथमिकता के आधार पर मुकदमो को शीघ्र निस्तारित कराने का आश्वासन दिया गया।

No comments:

Post a Comment