Saturday, 9 April 2022

सामाजिक एकता के लिए धार्मिक अनुष्ठान सशक्त माध्यम : अजय*जरवल बहराइच।

*सामाजिक एकता के लिए धार्मिक अनुष्ठान सशक्त माध्यम : अजय*
जरवल बहराइच।
जरवल रोड के निकट ग्राम अतरौलिया में नव दिवसीय कथा प्रवचन के दौरान करनैलगंज के भाजपा विधायक अजय सिंह ने पहुंचकर अबलेश्वरी माता का पूजन अर्चन किया तत्पश्चात उन्होंने बताया धार्मिक अनुष्ठान सामाजिक एकता एवं अखंडता का एक सशक्त माध्यम है जिसके माध्यम से देश को संत महात्माओं द्वारा एक धागे में पिरोने का काम किया जा रहा है।
       ग्राम अतरौलिया में स्थित प्राचीन अबलेश्वरी माता मंदिर परिसर में नौ दिवसीय पूजन अर्चन व प्रवचन का आयोजन किया गया गया तथा मथुरा से पधारे मानस मर्मज्ञ पंडित गुरदास जी रसिक महाराज ने रामचरितमानस पर आधारित धनुष यज्ञ कथा का विस्तृत वर्णन किया उन्होंने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम द्वारा धनुष भंग के उपरांत चारों भाइयों राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न का विवाह मिथिला नरेश राजा जनक की पुत्रियों सीता मांडवी उर्मिला श्रुत्कीर्ति से संपन्न हुआ तत्पश्चात उनकी प्रतिज्ञा पूरी हुई सीता स्वयंवर के दौरान महा ज्ञानी रावण भी मौजूद था किंतु धनुष तोड़ने का साहस नहीं किया। कर्नलगंज विधानसभा के भाजपा सेक्टर प्रभारी मनीष कुमार शुक्ला ने बताया कि विधायक श्री सिंह ने एक दिवसीय दौरे में विधानसभा के दर्जन भर से अधिक मंदिरों मैं जाकर कमेटी के पदाधिकारियों से संपर्क कर पूजन अर्चन में हिस्सा लिया है तथा उन्होंने नव दुर्गा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की है। इस मौके पर उनके साथ परमेश्वर सिंह अशोक सिंह विवेक सिंह विपिन कुमार सिंह प्रधान प्रतिनिधि रामगढ़ पिंटू मिश्रा राजदत्त डेलिहा शिवाकांत शुक्ला हरिहर प्रसाद शुक्ला रविंद्र शुक्ला आशीष शुक्ला शैलेंद्र राजू गिरजेश हरीश राजेंद्र राकेश चंद्रेश जीवनलाल माधव राज अशोक विनोद नकछेद गोपाल राधेश्याम शेखर द्वारिका गुड्डू राहुल रुपेश अभिनव रोहित अंशु मंटू विश्वास अतुल बादल नितिन बाबूराम ओझा ओम प्रकाश ननके समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment