Saturday, 9 April 2022

* धौरा टांडा का रामनवमी मेला 9 अप्रैल से ,अधिकारियों ने ली मीटिंग **___

** धौरा टांडा का रामनवमी मेला 9 अप्रैल से ,अधिकारियों ने ली मीटिंग **___

____________धौरा टांडा/ भोजीपुरा (बरेली )--- बरेली जिले के कस्बा धौरा टांडा का प्राचीन रामनवमी का वार्षिक मेला 9 अप्रैल से 15 अप्रैल तक लगेगा इसी बीच 10 अप्रैल को भव्य राम बारात अपने परंपरागत रास्तों से जुलूस के रूप में आयोजित होगी इसी परिपेक्ष में धौरा टांडा के साहू ठाकुर दास इंटर कॉलेज के प्रांगण में शांति समिति की बैठक आज पुलिस क्षेत्राधिकारी नवाबगंज दिलीप सिंह की अध्यक्षता में हुई जिसमें मेला कमेटी से मेले में शांति रहे और पूर्णतया वातावरण में भाईचारे के साथ मेला संपन्न हो इस हेतु सुझाव मांगे गए वहीं अधिकारियों की ओर से बताया गया कि मेले में कड़ी सुरक्षा दी जाएगी संदिग्धों , मनचलों पर सख्त नजर रहेगी ताकि किसी भी प्रकार की घटना ना हो सके बताते चलें कारोना महामारी के चलते पिछले 2 वर्षों से मेला स्थगित रहा इस मौके पर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय सिंह ,चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार मय स्टाफ मौजूद रहे गणमान्य लोगों में लाल बहादुर गुप्ता, पंकज गुप्ताअंकुर गुप्ता, रामराज सहित  बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे       इस मेले की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी श्री राममूर्ति लाल  प्रारंभ कराया था   वर्तमान में उनके पुत्र व ऐसा SRMS ट्रस्ट के चेयरमैन देव मूर्ति संचालन करते हैं ________________धौरा टांडा से मोहम्मद इरशाद रज़वी पत्रकार की विशेष रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment