Saturday, 9 April 2022

**भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर हुए भव्य कार्यक्रम , भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे मौजूद*

**भाजपा के  स्थापना दिवस के अवसर पर हुए भव्य  कार्यक्रम  , भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे मौजूद*
================
============
धौरा टांडा / भोजीपुरा (बरैली )
भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के 42 वें स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह- जगह कार्यक्रम किए । उसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैलियां निकाली । बता दे बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के 42 वें स्थापना दिवस पर भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र में कई जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम किए । साथ ही कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन को भी सुना । प्रमुख कार्यक्रम स्वामी दिव्यांनंद आश्रम में पूर्व विधायक बहोरन लाल मौर्य की उपस्थिति में हुआ जिसमें पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्य की चित्रो पेर पुष्प अर्पित किए गए इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष पंडित सूरज पाल शर्मा सभासद रामराज आदि उपस्थित रहे इसी के साथ भोजीपुरा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम घंघोरा -घंघोरी में स्थित हरीश कुमार मेमोरियल पब्लिक स्कूल में  भी एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया । हुए कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को शांतिपूर्वक तरीके से सुना । उसके बाद एक बड़ी रैली निकाली गई  । प्रधानमंत्री के संबोधन को सुन कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ की । कार्यक्रम में आए लोगों ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे देश को एक शक्तिशाली देश बनाया है ।  कार्यक्रम के पश्चात कार्यकर्ताओं ने 42 में स्थापना  दिवस के शुभ अवसर पर खुशी में झूम अनेकों गांवों में रैलियां निकाली । हुए कार्यक्रमों में कई जगह किसान मोर्चा जिला मंत्री डॉक्टर सुरजीत सिंह यादव ने भी उपस्थिति निभाई । उन्होंने तख्ती पर एक सुंदर तिरंगा बनाकर लोगों को दिखाकर संबोधन किया । हुए कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं पेश की  । कार्यक्रम की अध्यक्षता परधोली  मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल मौर्य ने की । कार्यक्रम में  अनिल गंगवार , दिलीप रस्तोगी , अमरीश मिश्रा , जितेंद्र गंगवार , हजारीलाल  ,केपी शर्मा ,  एडवोकेट प्रमोद सागर , प्रधान नरेंद्र कुमार उर्फ सनी कश्यप , डॉक्टर भूदेव शर्मा , राकेश कश्यप , धर्मेंद्र गंगवार , 
हरिओम , सोमपाल अरुण गंगवार , भूपेंद्र सिंह , सुखबीर गुज्जर , आशु बाबू आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

No comments:

Post a Comment