Monday, 18 July 2022

समाधान दिवस का बना मजाक,समाधान दिवस में "इन्द्र देव" की हुई शिकायत,तहसीलदार ने मामले को लिया गम्भीरता से* -----------------

*समाधान दिवस का बना मजाक,समाधान दिवस में "इन्द्र देव" की हुई शिकायत,तहसीलदार ने मामले को लिया गम्भीरता से*
            -----------------


_संवाददाता -- उपेन्द्र श्रीवास्तव_
            -----------------
जौनपुर -- विगत दिवस जनपद गोंडा में भी अन्य जनपदों की तरह सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। समाधान दिवस में करनैलगंज, गोंडा निवासी सुमीत कुमार यादव ने न केवल _"इन्द्र देव "_ के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई, बल्कि _"इन्द्र देव "_ द्वारा अपने कर्तव्य पालन में शिथिलता बरतने के कारण उनके विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग भी कर डाली।
हद तो तब हो गई जब तेजस्वी,होनहार, जिम्मेदार तहसीलदार ने कार्यवाही करने के लिए सम्बंधित को अग्रसारित/फारवर्ड भी कर दिया। यदि तहसीलदार ने दी गई दरख्वास्त को पढ़ा होता या दरख्वास्तें पढ़ने की आदत होती तो ये विडम्बना न होती। ये अधिकारियों/कर्मचारियों की  लापरवाही का ज्वलन्त उदाहरण है, यही कारण है कि जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता,और सरकार बदनाम होती रहती है।

No comments:

Post a Comment