Thursday, 11 August 2022

राष्‍ट्रीय ध्‍वज भारत की आन, बान और शान-फहीम अख्तर

राष्‍ट्रीय ध्‍वज भारत की आन, बान और शान-फहीम अख्तर 

बिजनौर। समाजसेवी फहीम अख्तर उर्फ राजा ने लोगों को झंडे से संबंधित जानकारी देते हुए अपने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में जागरूकता अभियान चलाया।  उन्होंने कहा कि वास्तव में किसी देश का आधिकारिक झंडा उस पूरे देश का प्रतीक होता है। यह प्रतीक एक ही छवि में देश के अतीत, वर्तमान और भविष्य को दर्शाता है। जिस तरह एक झंडा किसी देश का प्रतिनिधित्व करता है, उसी तरह हमारा राष्ट्रीय झंडा तिरंगा भारत देश का प्रतिनिधित्व करता है। हमारे लिए हमारे राष्ट्रीय झंडे के बहुत मायने हैं।
यह हमें गौरवान्वित महसूस कराता है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश के सम्मान एवं गौरव का पवित्र प्रतीक है। इसके तीन रंग हमें स्वतंत्रता के लिए वीरों के त्याग और संघर्ष की याद दिलाते हैं, विश्वशांति का पाठ पढ़ाते हैं और आजादी के संग्राम में अपना सबकुछ न्योछावर कर देने वाले सेनानियों के बलिदान का मान रखते हुए देश को निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रखने और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करते हैं।
हम सभी का कर्तव्य है कि आज के अतुल्य भारत के निर्माण में नींव की ईंटे बनने वालों के संघर्षों को याद करें एवं उनसे सबक लेकर आगे बढ़ें। उम्मीद है कि हर घर तिरंगा अभियान भारत के नागरिकों के बीच देशभक्ति और राष्ट्रवाद को बढ़ाने में मदद करेगा। यह एक राष्ट्र के रूप में हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाने का भी एक अच्छा तरीका है। परंतु हमें इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि हमारे राष्ट्रीय ध्वज तापमान किसी भी दशा में ना हो सके। हमें पूरे सम्मान के साथ अपने राष्ट्रीय ध्वज को अपने घरों पर लगाना होगा और अपने आसपास के लोगों को तिरंगे के संविधान के बारे में बताना होगा आज के युवा पीढ़ी को इस बात का ध्यान देना होगा कि 
"तिरंगा है आन हमारी, तिरंगा ही है शान हमारी,
तिरंगा रहे सदा ऊँचा हमारा, तिरंगे से है धरती महान हमारी।"

No comments:

Post a Comment