Sunday, 11 September 2022

गंगा कटान को देखते हुए गंगा किनारे बसे ग्रामीण हुए भयभीत,(मुकेश कुमार )


गंगा कटान को देखते हुए गंगा किनारे बसे ग्रामीण हुए भयभीत

मुकेश कुमार 

मंडावर थाना दयालवाला क्षेत्र गांव मिर्जापुर के सामने गंगा ने विकराल रूप धारण कर लिया है। और बहुत ही तीव्र गति से कटान कर रही है। और अगर कटान की यही स्थिति रही तो कुछ ही दिनों में गंगा के कटान को रोकने के लिए लगाए गए पत्थर के स्टड भी गंगा के अंदर जाने की संभावना है। और अगर प्रशासन समय रहते नहीं जागा तो फतेहपुर सभाचद जैसी स्थिति बन सकती है। और गांव मिर्जापुर भी गंगा की चपेट में आ सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल गंगा का जलस्तर बढ़ता है। की अगर मिर्ज़ापुर के पास लगे स्टड अगर गंगा में समा जाते है तो सीमली गांव को भी गंगा में जाने का खतरा बना रहता है,तो हमारा काफी नुकसान हो जाता है। अधिकारी व विधायक सांसद आते हैं। और आश्वासन देकर चले जाते हैं। लेकिन मुसीबत के समय कोई साथ नहीं देता है।

No comments:

Post a Comment