गुलदार दिखाई देने से ग्रामीण भयभीत
मंडावर शोर मचाने पर गुलदार खेतों की ओर भाग गया। इस दौरान गुलदार सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। ग्रामीणों ने पिंजरा लगवाकर गुलदार पकड़ने की मांग की है।
मंडावर थाना क्षेत्र गांव पदमपुर निवासी भाजपा जिला मंत्री ओबीसी भुवन शर्मा देर रात घर के बाहर पशुशाला में बंधे पशुओं को देखने के लिए घर से बाहर निकले थे। तभी उन्हें घर के बाहर सड़क पर गुलदार दिखाई दिया। गुलदार को देख भाजपा नेता के होश उड़ गए। गुलदार को देख उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर गुलदार खेतों की ओर भाग गया। गुलदार गांव निवासी गजेंद्र पुत्र तिलकराम के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। गांव में गुलदार देखे जाने से ग्रामीणों में भय का माहौल पैदा हो गया है। भाजपा नेता व ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से पिंजरा लगवा कर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
No comments:
Post a Comment