Friday, 9 September 2022

हम तो डूबेंगे सनम,तुमको भी ले डूबेंगे* ......._ *खुद हुआ गिरफ्तार,पुलिसकर्मियों को करवाया सस्पेंड

_*हम तो डूबेंगे सनम,तुमको भी ले डूबेंगे*  ......._ *खुद हुआ गिरफ्तार,पुलिसकर्मियों को करवाया सस्पेंड*

_संवाददाता -- उपेन्द्र श्रीवास्तव_

जौनपुर --  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को काली पन्नी दिखाने के मामले में जनपद के पुलिस प्रमुख ने सुरक्षा में तैनात दो सब इंस्पेक्टर्स सहित

छः कांस्टेबल्स को सस्पेंड कर दिया। प्रतीकात्मक रूप से काली पन्नी दिखाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में कई परियोजनाओं का शिलान्यास और स्थलीय निरीक्षण करने के लिए आए थे। मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने के बाद योगी आदित्यनाथ का काफिला पंचहटिया स्थित  एसटीपी परियोजना का निरीक्षण करने के लिए निकला। निकलते ही मेन गेट पर सपा समर्थक / नेता आशीष यादव उर्फ मुलायम यादव द्वारा हाथ में लिपटी काली रुमाल जैसी कोई चीज दिखाई गई। आशीष यादव को तत्काल पुलिस हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आशीष यादव अपने परिचित सर्वेश यादव उर्फ लल्ला के साथ आया था। दोनों व्यक्ति मीडिया कवरेज के बहाने सड़क पर खड़े थे। आशीष अपने जेब में काली पन्नी लेकर आया था। काफिला निकलने के दौरान आशीष द्वारा उसी पन्नी को दिखाया गया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को मोबाइल और मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। ड्यूटी पर लापरवाही बरतने के आरोप में दो सब इंस्पेक्टर्स सहित छः कांस्टेबल्स को सस्पेंड कर दिया गया।


जौनपुर से पूर्वांचल प्रभारी उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट।    


कैमरामैन अमरेंद्र श्रीवास्तव









No comments:

Post a Comment