Wednesday, 14 September 2022

पेड़ के ऊपर से जा रही तेतिस हजार बिजली की लाईन की चपेट मे आने से महिला की मौत (मुकेश कुमार )


पेड़ के ऊपर से जा रही तेतिस हजार बिजली की लाईन की चपेट मे आने से महिला की मौत


मुकेश कुमार 

मंडावर थाना क्षेत्र गांव टीमला की  महिला किरण उम्र 32 वर्ष पति नरपाल सिंह गांव के पास जाफरपुर की नहर पर पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काट रही थी। आपको बताते चले की घर मे रोटी पकाने के लिए लकड़ी लेने निकली महिला आज गांव के पास नहर के किनारे खडे पेड़ से लकड़ी काटने के लिए चढ़ी थी, लेकिन उसको क्या पता था की आज उसकी मौत है, जैसे ही उसने लकड़ी काटी तो पेड़ के ऊपर से तेंतीस हज़ार की लाइन गुजर रही थी तो वह पेड़ की लकड़ी टूट कर बिजली की लाइन से टकरा गई तो बिजली  लाइन में फाल्ट हो जाने के कारण महिला उसकी चपेट में आ गई  जिसके कारण मौके पर ही दम तौड़ दिया । जब इसकी सूचना परिवार वालों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया और मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी महिला के 5 छोटे-छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया महिला अपने पीछे 5 बच्चे और अपना परिवार को रोता हुआ छोड़ गई परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

No comments:

Post a Comment