*किला की दीवार गिरने से युवक गम्भीर रूप से हुआ घायल,घायल की हालत गम्भीर*
उपेन्द्र श्रीवास्तव (संवाददाता)जौनपुर -- सन 1362 ईसवी (चौदहवीं शताब्दी ) में निर्मित जौनपुर जनपद का ऐतिहासिक शाही किला की दीवार गिरने से एक युवक गिरती दीवार की चपेट में आ गया।
बुधवार की सुबह से ही रुक रुक कर हो रही तेज वर्षा के कारण शाही किला की दीवार धराशाई हो गई। दीवार गिरने से बाटी चोखा का ठेला लगाने वाला युवक जय निषाद दीवार की चपेट में आ गया, आनन फानन में लोगों ने युवक को मलबे से बाहर निकाला। नजदीकी लोगों ने युवक को जिला अस्पताल पहुँचाया जहां उसकी हालत गम्भीर बताई जा रही है। घायल युवक नगर के मोहल्ला बलुआघाट, थाना कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। स्थानीय निवासियों के अनुसार किला की दीवार अभी भी जर्जर दिखाई दे रही है जो कभी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकती है। जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर अपेक्षित है।
कैमरामैन अमरेंद्र श्रीवास्तव
No comments:
Post a Comment