Thursday, 12 January 2023

सावधान मौसम में होने वाले हैं दो भयंकर परिवर्तन हमारे अलका शिप्रा वैष्णवी ज्योतिष मौसम और विज्ञान अनुसंधान केंद्र की भविष्यवाणियां और आकलन 12 जनवरी तक संपूर्ण उत्तर मध्य और पश्चिम उत्तर तथा पूर्वोत्तर भारत में प्रचंड ठंड और शीतलहर भयंकर कोहरा और बादलों की भविष्यवाणी पूरी तरह से सत्य हुई और लोग ठंड से बुरी तरह कांप उठे थे सूर्य देव के दर्शन हफ्तों तक नहीं हुए*

*सावधान मौसम में होने वाले हैं दो भयंकर परिवर्तन हमारे अलका शिप्रा वैष्णवी  ज्योतिष मौसम और विज्ञान अनुसंधान केंद्र की भविष्यवाणियां और आकलन 12 जनवरी तक संपूर्ण उत्तर मध्य और पश्चिम उत्तर तथा पूर्वोत्तर भारत में प्रचंड ठंड और शीतलहर भयंकर कोहरा और बादलों की भविष्यवाणी पूरी तरह से सत्य हुई और लोग ठंड से बुरी तरह कांप उठे थे सूर्य देव के दर्शन हफ्तों तक नहीं हुए*

और जैसा कि आकलन किया गया था हिमालय पर्वत पर हुई प्रचंड बर्फबारी उत्तर ध्रुव से आने वाली भयंकर सुखी अत्यंत शीतल पछुआ हवाओं ने न केवल दो तिहाई भारत को बल्कि पाकिस्तान अफगानिस्तान ईरान से लेकर तिब्बत होते हुए नेपाल भूटान अरुणाचल प्रदेश संपूर्ण चीन जापान कोरिया रूस यूरोप और अमेरिका में ऐसी प्रश्न बर्फबारी किया कि चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछी गई जापान कोरिया चीन में तो सैकड़ों वर्षों का कीर्तिमान टूट गया और साइबेरिया में तापमान माइनस 50 से  -80डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया यही हाल संपूर्ण अमेरिका का बिरहा चक्रवात और बर्फ के तूफान हिमस्खलन और भूस्खलन स्थिति और बिगाड़ दिया

*अब 3 दिनों तक मौसम बहुत ही सुखद सुहावना और धूप वाला रहेगा*

आज कल और परसों अर्थात 13 14 और 15 जनवरी को मौसम अत्यंत सुहावना उपयुक्त और गर्म रहने की पूरी संभावना है ऐसा हमारे केंद्र के विद्वान सदस्यों और मौसम विशेषज्ञ लोगों तथा उपग्रह डांटा से जुड़े विद्वानों पंचांग और देसी कहावतों के विशेषज्ञ लोगों के अनुसार होगा मकर संक्रांति धूमधाम से मनाने के साथ ही एक बार फिर से संपूर्ण अमेरिका पूरा यूरोप और दो तिहाई एशिया वहां भयंकर कीर्तिमान बनाने वाले प्रचंड ठंड और बर्फबारी में डूब जाएगा और भारत में भी ऐसी प्रचंड ठंड शीतलहर आने की संभावना है जो अभी तक के ठंड के सारे कीर्तिमान को तोड़ देगी ऐसी संभावना है कि जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख उत्तराखंड नेपाल भूटान अरुणाचल प्रदेश का उत्तरी भाग पूरी तरह शीतलहर और बर्फबारी से आक्रांत हो जाएगा

पंजाब हरियाणा दिल्ली उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ झारखंड बिहार बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में ऐसी प्रचंड शीतलहर और बर्फ की हवाएं चलेंगी की तापमान 1 बार फिर गिरकर शून्य अथवा उसके नीचे आ जाएगा ऐसा पंजाब हरियाणा दिल्ली राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अनेक भागों में होगा यहां तक कि जौनपुर प्रयागराज सुल्तानपुर प्रतापगढ़ सोनभद्र मिर्जापुर भदोही चंदौली जनपद में तापमान एक या 2 डिग्री नीचे तक पहुंच सकता है 15 जनवरी से 21 जनवरी तक का कालखंड इस पूरे मौसम का सबसे ठंडा काल हो सकता है इस समय बेहद सतर्क और सावधान रहने की आवश्यकता है इसका कारण पृथ्वी के सापेक्ष सूर्य की स्थिति पृथ्वी सूर्य के क्षेत्र में प्रवेश करना भीषण बर्फबारी के साथ अत्यंत ही भयानक और प्रचंड ठंड और शीतलहर का पैदा होना भीषण बर्फबारी और अत्यंत सुखी पश्चिम उत्तर पश्चिम हवाओं का चलना है उपर्युक्त परिस्थितियों का असर केरल कर्नाटक तमिलनाडु तक पड़ेगा और अहमदाबाद सूरत मुंबई नालासोपारा vasai-virar बेंगलुरु हैदराबाद भुवनेश्वर तक ठंड का असर देखा जा सकता है मुंबई जैसे शहरों में भी तापमान के काफी नीचे 10 या 12 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है बेंगलुरु और हैदराबाद में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है कहने का अर्थ है कि इस प्रचंड शीतलहर से संपूर्ण दक्षिण भारत में 1 सप्ताह तक असर रहेगा

*22 जनवरी 2023 से भारत में फिर से मौसम में होगा सुधार और तापमान बढ़ने लगेगा*

22 जनवरी के आसपास मौसम में फिर से सुधार होगा और उत्तरी भारत में विशेषकर उत्तर प्रदेश पंजाब हरियाणा दिल्ली राजस्थान मध्य प्रदेश बिहार बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में सबसे प्रसिद्ध शीतलहर कोहरा बादल में सुधार होगा इस कालखंड में अर्थात 22 से 30 जनवरी के बीच तीव्र परिवर्तन के साथ कई स्थानों पर बूंदाबांदी और वर्षा होने की प्रबल संभावना बन रही है उपर्युक्त समय सारणी में एक या दो दिन का अंतर पड़ सकता है जिसके बाद प्रचंड शीतलहर का दौर समाप्त हो जाएगा लेकिन झंझावात बादल बरसा और ठंड का क्रम न केवल पूरे फरवरी तक बल्कि 15 मार्च तक चलता रहेगा बीच-बीच में बहुत भयंकर ठंड भी आ सकती है लेकिन ऐसी ठंड नहीं आएगी जो जनवरी के कीर्तिमान को तोड़ सके दिनांक 13 /1/ 2023

*डॉ दिलीप कुमार सिंह मौसम विज्ञानी ज्योतिष शिरोमणि निर्देशक अलका शिप्रा वैष्णवी ज्योतिष मौसम और विज्ञान अनुसंधान केंद्र जौनपुर साथ में डॉ पद्मा सिंह डॉ मानवेंद्र कन्हैया लाल पांडे डॉ श्वेता सिंह एके राय एसके उपाध्याय सुरेश कुमार वर्मा राजकुमार मौर्य और मनीष पांडे एवं दिव्येंदु सिंह*

No comments:

Post a Comment