*_जयपुर: पेपर लीक मामला, विधानसभा में सरकार ने सीबीआई जांच की मांग को किया खारिज..!!_*
_विधानसभा में पेपर लीक मामले को लेकर मंत्री शांति धारीवाल ने जवाब देते हुए सीबीआई जांच की मांग को खारिज कर दिया। मंत्री धारीवाल ने कहा कि राजस्थान पुलिस जांच में सक्षम है, हम जांच से संतुष्ट है। आगे की कार्रवाई एसओजी कर रही है। इस मामले में तेजी से जांच की जा रही है, दोषियों को सख्त सजा दिलवाएंगे। इस मामले में गठित कमेटी की दो सिफारिशों को मान लिया गया हैं। इससे पहले सदन में इस मामले को लेकर चर्चा हुई, जिसमें कई सदस्यों ने अपनी बात रखी।_
_🥀सदन में मंत्री धारीवाल ने कहा कि पेपर लीक के मामले पहले भी सामने आए है। पेपर लीक मामले में 2019 से पहले 4 साल में 19 प्रकरण दर्ज किए गए, इसमें 241 गिरफ्तार हुए, 55 लोग अभी भी बचे हुए है। जबकि साल 2019 में पेपर लीक मामले को लेकर एक प्रकरण दर्ज हुआ, 2020 में 2 प्रकरण दर्ज हुए, 2021 में 5 प्रकरण दर्ज हुए। वहीं 2022 में 7 प्रकरण दर्ज हुए है। 2019 के बाद चार साल में 15 प्रकरण दर्ज हुए है, इनमें 281 लोगों को गिरफ्तार किया गया। मंत्री धारीवाल ने कहा, इस मामले में तेजी से जांच की जा रही है, दोषियों को सख्त सजा दिलवाएंगे। मंत्री ने कहा कि भविष्य में पेपर लीक की घटना नहीं हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। नए अधिनियम से कठोर संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों का भविष्य जुड़ा है, सिस्टम को किस प्रकार बदला जाए, इस पर चर्चा होनी चाहिए। मंत्री धारीवाल ने कहा कि अधिगम कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग को अवैध निर्माण और रोड सीमा पर कब्जा करने पर ध्वस्त किया गया, इससे पहले नोटिस दिया गया, उसके बाद कार्रवाई की गई। बिल्डिंग किराए की है या बेनामी है, इसकी जांच चल रही है।_
*_🌾परिस्थितियों के अनुसार बनता है कानून — कटारिया:_*
_🥀सदन में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा, जिस समय जैसी परिस्थियां होती है, उस के अनुसार कानून बनता है, कानून समय की आवश्यकता है। कानून बनाकर मेहरबानी नहीं की, राजस्थान में सिस्टम को बदलकर बच्चों का भविष्य बनाओ।_
:
*📲महिलाओं को अब गहलोत सरकार नहीं देगी मोबाइल... योजना ‘स्विच ऑफ’!!*
राज्य की महिलाओं को मोबाइल फोन देने की योजना निरस्त हो गई है। सरकार ने करीब दस हजार करोड़ रुपए की लागत से यह योजना तैयार की थी। जिसके तहत प्रत्येक चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़े परिवार की महिला को एक मोबाइल फोन देने की घोषणा की थी। हालांकि सरकार की ओर से इस योजना को निरस्त करने की कोई अधिकृत घोषणा नहीं की है, लेकिन सोमवार को विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण में इस योजना का कोई जिक्र नहीं है, ऐसे में यह माना जा रहा है कि इस योजना को ठण्डे बस्ते में डाल दिया गया है।
राज्य की महिलाओं को मोबाइल फोन देने की योजना निरस्त हो गई है। सरकार ने करीब दस हजार करोड़ रुपए की लागत से यह योजना तैयार की थी। जिसके तहत प्रत्येक चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़े परिवार की महिला को एक मोबाइल फोन देने की घोषणा की थी। हालांकि सरकार की ओर से इस योजना को निरस्त करने की कोई अधिकृत घोषणा नहीं की है, लेकिन सोमवार को विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण में इस योजना का कोई जिक्र नहीं है, ऐसे में यह माना जा रहा है कि इस योजना को ठण्डे बस्ते में डाल दिया गया है।
राज्य की महिलाओं को नि: शुल्क स्मार्ट फोन देने की योजना को गहलोत सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा था। जब घोषणा हुई थी, उस समय इसकी चर्चा देश भर में हुई थी। स्मार्ट फोन मिलने से एक ओर जहां राज्य की महिलाएं, आईटी क्षेत्र में आगे बढ़तीं, वहीं स्मार्ट फोन के जरिए सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार के लिए भी इस योजना को महत्वपूर्ण माना जा रहा था।_
महिलाओं को मुफ्त टॉक टाइम और डेटा भी प्राप्त होना था। सूत्रों के मुताबिक सरकार के एक गुट ने इस योजना को लेकर सवाल भी उठाए थे। कुछ लोगों का तर्क था कि प्रमुख विपक्षी पार्टी की आईटी सेल बेहद मारक क्षमता रखती है। ऐसे में सरकार ने यदि स्मार्ट फोन महिलाओं को दिए तो विपक्षी पार्टी उसे सरकार के खिलाफ एक हथियार के रूप में उपयोग करेगी। मोबाइल एवं डेटा खरीद को लेकर भी सवाल उठे थे।
*जिला स्तरीय इन्सपायर अवार्ड प्रदर्शनी का उद्घाटन*
*बाड़मेर, 24 जनवरी..!!*
मंगलवार को जिला कलेक्टर लोक बन्धु के मुख्य आतिथ्य में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय स्टेशन रोड़ में जिला स्तरीय इन्सपायर अवार्ड प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया गया।
जिला कलेक्टर लोक बंधु, जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी, नगर परिषद सभापति दीपक माली ने फीता काट कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद जिला कलेक्टर और जिला प्रमुख ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियो से आधुनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी की जानकारी रखने का आह्वान किया। इस दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तनूराम, जिला शिक्षा अधिकारी राजन कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के संयोजक एंव राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय माल गोदाम रोड़, बाड़मेर के प्रधानाचार्य कैलाश कंवर ने बताया कि यह प्रदर्शनी दो दिवस तक महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय स्टेशन रोड़, बाड़मेर में आयोजित रहेगी। इसमें जिले के 365 विद्यार्थियों ने अपने मॉडल प्रस्तुत किये।
: *जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक*
*ग्रामस्तर पर हो चिरंजीवी योजना का व्यापक प्रचार प्रसार - लोक बन्धु*
बाड़मेर, 24 जनवरी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेस के माध्यम से जिला कलेक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलेक्टर लोक बंधु ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत बनने वाले आयुष्मान भारत कार्ड की ब्लॉकवार प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। जिला कलेक्टर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बीसीएमओ और प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में चिरंजीवी आयुष्मान कार्ड की ईकेवासी के संबंध में प्रत्येक आशा को 20 रजिट्रेशन का लक्ष्य दिया तथा जिला रैंकिग सुधारने के लिए प्रतिदिन मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। इसके साथ चिकित्सा सेवाओं में कार्यरत संविदाकर्मियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीकरण करने के निर्देश जारी किये।
इस दौरान जिला कलेक्टर द्वारा मिशन सुरक्षा चक्र के तहत एनिमिया मुक्त बाड़मेर अभियान की समीक्षा की। सभी पीएचसी स्तर पर मुख्यमंत्री जांच योजना एवं मुख्यमंत्री दवा योजना के संबंध में बकाया प्रविष्टी पूर्ण करने के आदेश जारी करते हुए संबंधित अधिकारी को जिम्मेदारी तय करने की बात कही।
जिला कलेक्टर ने दवाईयों की उपलब्धता, डिमांड और निर्धारित जांचों से संबंधित डाटा ई-औषधि साफ्टवेयर में अपडेट करवाने तथा इसके लिए संबंधित चिकित्सा संस्थान प्रभारी पूरी मॉनिटरिंग करते हुए प्रतिदिन रिपोर्ट के विश्लेषण करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने पीएससी स्तर पर सुरक्षित प्रसव पर बल देने एवं मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के तहत जिले के सभी ब्लॉक स्तर पर दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दियें।
उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभार्थियों की सूची प्रत्येक पी.एच.सी. में लगाने, असहाय लोगो को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में शामिल करने हेतु ब्लॉक सी.एम.एच.ओ. को जागरूकता अभियान चलाने को कहा तथा सभी आशा और ए.एन.एम. को एक-एक सदस्य को जोड़ने का लक्ष्य दिया और सफलता की कहानियों का व्यापक प्रचार प्रसार करने को कहा। इसके साथ ही दुर्घटना में घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल पहुंचने वाले व्यक्ति को 5000 रूपये तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने को कहा।
बैठक के दौरान उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के संबंध में सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने को कहा जिससे योजनाओं को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने में सहायता मिले तथा लापरवाह कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश जारी किये।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी चन्द्रशेखर गजराज ने अधिकारियों को ममता एक्सप्रेस, जननी एक्सप्रेस तथा 108 की गाड़ियों को दुरुस्त करवाने तथा साप्ताहिक आधार पर निरीक्षण के निर्देश दिए साथ ही ए.एन.सी. रजिस्ट्रेशन में सुधार की आवश्यकता बताई।
जिला कार्यक्रम समन्वयक सचिन भार्गव ने शुभ लक्ष्मी योजना और राज श्री योजना में जिला रेकिग सुधारने के लिए आशा और ए.एन.एम. के माध्यम से दस्तावेज पूर्ण करवाकर तुरंत भुगतान की बात कही तथा योजना संबंधी समस्याओं से अवगत करवाने को कहा।
*बैठक में ये रहे उपस्थित*
जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में अतिरिक्त प्रमुख चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हेमेन्द्र, आरसीएचओ डॉ. पी.एम. सिंह, जिला ड्रग्स नियंत्रक डॉ. जावेद, डी.एन.ओ. मुकेश सिंघाडीया, समस्त खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
-
: *राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज..*
*बाड़मेर जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद 18.76 लाख मतदाता..!!*
*बाड़मेर, 24 जनवरी..!!*
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद बाड़मेर जिले में मतदाताओं की तादाद 18 लाख 76 हजार 336 हो गई है l
जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु ने बताया कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार विगत वर्ष 9 नवंबर से 23 दिसंबर तक पुरीक्षण कार्यक्रम चलाया गया था। नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने के बाद अंतिम प्रकाशन की तिथि तक कुल मतदाताओं की तादाद 18 लाख 76 हजार 336 हो गई है l इसमें 10 लाख 1206 पुरुष तथा 8 लाख 75 हजार 113 महिलाएं शामिल है। जबकि 17 ट्रांसजेंडर मतदाता है l उनके मुताबिक पुनरीक्षण कार्यक्रम का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी को किया गया था।
उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र शिव में 1 लाख 58 हजार 699 पुरुष एवं 1 लाख 33 हजार 209 महिला मतदाता हो गए है l इसी तरह बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 36 हजार 329 एवं 1 लाख 20 हजार 341, बायतु विधानसभा क्षेत्र में
1 लाख 30 हजार 209 एवं
1 लाख 14 हजार 39, पचपदरा विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 30 हजार 297 एवं 1 लाख 17 हजार 286, सिवाना विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 43 हजार 808 एवं 1 लाख 27 हजार 187 क्रमशः पुरुष एवं महिला मतदाता हो गए हैं l
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गुडामालानी विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 40 हजार 33 एवं 1 लाख 22 हजार 764, चौहटन विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 61 हजार 861 एवं 1 लाख 40 हजार 287 क्रमशः पुरुष एवं महिला मतदाताओं की तादाद हो गई है lउन्होंने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के दौरान जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में वर्ष 2023 की प्रायोजित जनसंख्या के अनुसार मतदान केन्द्रवार लक्ष्य आवंटित कर बूथ लेवल अधिकारियों को लक्ष्यानुसार प्रगति अर्जित करने के निर्देश दिए गए थे। उच्च स्तर से प्रभावी पर्यवेक्षण के कारण मतदाताओं की संख्या में लक्ष्यानुसार प्रगति अर्जित की गई है। उनके मुताबिक मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के समय 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 57 हजार 637 हो गई। इसमें 38 हजार 510 पुरुष एवं
19 हजार 119 महिला मतदाता है l पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान नवम्बर एवं दिसम्बर माह 2022 में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्येक मतदान केन्द्र पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया था।इसमें दावे एवं आपत्तियों के लिए प्रार्थना-पत्र प्राप्त किए गए। उनके अनुसार नए मतदाता अपने मोबाईल में एनवीएसपी पोर्टल के माध्यम से ई-इपिक डाउनलोड कर सकते है।
*राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन कल..!!*
*बाड़मेर, 24 जनवरी..!!*
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य मंे बाड़मेर जिला मुख्यालय पर 25 जनवरी को जिला स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु ने बताया कि जिला कलेक्टर कार्यालय मंे 25 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई जाएगी। जबकि जिला स्तरीय मतदाता दिवस समारोह 25 जनवरी को दोपहर 1 बजे राजकीय महिला महाविद्यालय, बाड़मेर मंे आयोजित होगा। राष्ट्रीय मतदाता के उपलक्ष में आयोजित प्रतियोगिताआंे मंे प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले एवं श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को जिला स्तरीय समारोह के दौरान स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह के आयोजन के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
-0-
*सैनिक कल्याण समिति अध्यक्ष जसोल कल बाड़मेर आएंगे*
*बाड़मेर, 24 जनवरी..!!*
सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष मानवेन्द्रसिंह जसोल बुधवार 25 जनवरी को बाड़मेर आएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष मानवेन्द्रसिंह जसोल बुधवार 25 जनवरी को प्रातः 11 बजे भाद्राजून से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे सिणेर सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होगें। वे दोपहर 2ः30 बजे सिणेर से प्रस्थान कर वापस भाद्रजून पहंुचेगें। भाद्रजून से सांय 5 बजे प्रस्थान कर सांय 7ः30 बजे सांचलफोर्ट बाड़मेर में सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होगें तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाऊस बाड़मेर में करेगें। वे गुरूवार 26 जनवरी को सर्किट हाऊस बाड़मेर से सुबह 11 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे श्री चंचल प्राग सेवा संस्थान का शिलान्यास एवं सणाऊ सरपंच के यहा आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होगें। वे दोपहर 2ः30 बजे सणाऊ से प्रस्थान कर सांय 4 बजे रामसर में सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेगें। सांय 7ः30 बजे रामसर से प्रस्थान कर रात्रि 9 बजे सर्किट हाऊस बाड़मेर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेगें। वे शुक्रवार 27 जनवरी को प्रातः 9ः30 बजे बाड़मेर से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे पोकरण में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होगें। दोपहर 2ः30 बजे पोकरण से प्रस्थान कर सांय 5 बजे श्री रणुजा तीर्थ पचपदरा रोड़, बालोतरा में सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेगें तथा रात्रि विश्राम जसोल में करेगें।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे शनिवार 28 जनवरी को सुबह 11 बजे बालोतरा से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे रैवाड़ा में सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेगें। वे दोपहर 2ः30 बजे रैवाड़ा से प्रस्थान कर सांय 4 बजे बालोतरा पहुंचकर वहां वे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होगें तथा रात्रि विश्राम जसोल में करेगें। वे रविवार 29 जनवरी को सुबह 11 बजे जसोल से प्रस्थान कर दोपहर 12ः30 बजे ग्राम पंचायत धनवा पंचायत समिति सिणधरी में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोलिया महेचान के क्रमोन्नत का लोकापर्ण करेगें। वे 3 बजे गोलिया महेचान से प्रस्थान कर सांय 5 बजे सर्किट हाऊस, बाड़मेर पहंुचकर रात्रि विश्राम करेगें। वे सोमवार 30 जनवरी को दोपहर 12ः30 बजे बाड़मेर से प्रस्थान कर दोपहर 3 बजे सेहलाउ में सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होगें। वे सांय 4ः30 बजे सेहलाउ से प्रस्थान कर सांय 7 बजे बाखासर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेगें। वे मंगलवार 31 जनवरी को बाखासर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम शामिल होगें तथा रात्रि विश्राम बाखासर में करेगें। वे बुधवार एक फरवरी को प्रातः 10 बजे बाखासर से जोधपुर के लिए प्रस्थान करेगें।
-0-
No comments:
Post a Comment