Tuesday, 24 January 2023

20वें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए तैयार हो रहा धर्मशाला स्टेडियम*/डाक विभाग में डाकिया के लिए 59099 पद, दसवीं पास अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन* ,

20वें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए तैयार हो रहा धर्मशाला स्टेडियम*

वर्ष 2003 में स्टेडियम में रणजी मैच शुरू होने के बाद करीब दस साल बाद धर्मशाला को 2013 में पहले अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी का मौका मिला था। 27 जनवरी 2013 को धर्मशाला में भारत और इंग्लैंड के बीच एक दिवसीय मैच खेला गया था।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 1 मार्च से 5 मार्च तक 20वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। वर्ष 2003 में स्टेडियम में रणजी मैच शुरू होने के बाद करीब दस साल बाद धर्मशाला को 2013 में पहले अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी का मौका मिला था। 27 जनवरी 2013 को धर्मशाला में भारत और इंग्लैंड के बीच एक दिवसीय मैच खेला गया था। अब तक धर्मशाला में 19 अंतरराष्ट्रीय मैच हो चुके हैं। 19 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 14 मैच टी-20, चार एक दिवसीय और एक टेस्ट मैच शामिल है। वहीं, धर्मशाला में भारतीय टीम ने चार एक दिवसीय, पांच टी-20 मैच और एक टेस्ट मैच खेला है। इनमें दो टी-20 मैच बारिश के कारण धुल गए थे। जबकि नौ टी-20 मैच अन्य देशों के बीच खेले गए हैं। एचपीसीए सचिव अवनीश ने बताया कि धर्मशाला में अब तक टी-20, वनडे और टेस्ट मैच को मिलाकर 19 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। इनमें भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच एक टेस्ट मैच भी शामिल है। जबकि दूसरा टेस्ट मैच एक मार्च से भारत-आस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 से 2013 तक आईपीएल के नौ मैच भी खेले जा चुके हैं।

*धर्मशाला स्टेडियम में कब कौन मैच हुआ*

टेस्ट मैच             टीमे
25 मार्च 2017 भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

*एक दिवसीय मैच*

1. 27 जनवरी 2013 भारत बनाम इंग्लैंड
2. 17 अक्तूबर 2014 भारत बनाम वेस्टइंडीज
3. 16 अक्तूबर 2016 भारत बनाम न्यूजीलैंड
4. 10 दिसंबर 2017 भारत बनाम श्रीलंका

*टी-20 मैच*

1 2 अक्तूबर 2015 भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
2 9 मार्च 2016 बंगलादेश बनाम नीदरलैंड (टी-20 विश्व कप)
3 9 मार्च 2016 आयरलैंड बनाम ओमान (टी-20 विश्व कप)
4 11 मार्च 2016 बंगलादेश बनाम आयरलैंड (टी-20 विश्व कप)
5 11 मार्च 2016 नीदरलैंड बनाम ओमान (टी-20 विश्व कप)
6 13 मार्च 2016 बंगलादेश बनाम ओमान (टी-20 विश्व कप)
7 13 मार्च 2016 आयरलैंड बनाम नीदरलैंड (टी-20 विश्व कप)
8 18 मार्च 2016 आस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड (टी-20 विश्व कप)
9 15 सितंबर 2019 भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (मैच रद्द)
10 12 मार्च 2020 भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (मैच रद्द)
11. 26 फरवरी 2022 भारत बनाम श्रीलंका
12. 27 फरवरी 2022 भारत बनाम श्रीलंका

महिला (टी-20 विश्व कप) के मैच
1. 22 मार्च 2016 भारत बनाम इंग्लैंड
2. 24 मार्च 2016 इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज

 *20वें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए तैयार हो रहा धर्मशाला स्टेडियम*

 *डाक विभाग में डाकिया के लिए 59099 पद, दसवीं पास अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन* 

भारतीय डाक विभाग में 10वीं 12वीं पास के लिए डाकिया 59099 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना आमंत्रित किया है। डाक विभाग डाकिया भर्ती 2023 के लिए योग्य एवं इच्छुक महिला पुरुष अभ्यर्थी भारतीय डाक विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जावेगा इसके साथ ही उम्मीदवारों को सातवां वेतनमान के आधार पर प्रतिमाह वेतन भुगतान किया जाएगा। इच्छुक कैंडिडेट भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी नीचे तालिका पर जांच कर सकते हैं। भारतीय डाक विभाग के अंतर्गत पोस्टमैन के पदों पर सरकारी नौकरी के लिए उम्मीदवारों को सीधी मान्यता प्राप्त संस्था से 10वीं पास होना चाहिए। इन पदों के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को प्रतिमाह 5200- 20200 रुपया वेतन प्रदान किया जाएगा। योग्य एवं इच्छुक महिला पुरुष उम्मीदवार भारतीय डाक विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अंतिम से पहले अपनी संपूर्ण एजुकेशन सर्टिफिकेट के साथ निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

*प्रदेश में आज से भारी बारिश-बर्फबारी, सात जिलों में कड़े तेवर दिखाएगा मौसम* 

राज्य में 27 दिसंबर तक छाए रहेंगे बादल हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को मौसम विभाग ने भारी बारिश व बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया है। शिमला, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहुल-स्पीति जिला में मौसम कड़े तेवर दिखाएगा। बारिश व बर्फबारी को देखते हुए एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। मंगलवार और बुधवार को प्रदेश में जहां भारी बारिश व बर्फबारी के आसार हैं, तो वहीं 27 जनवरी तक प्रदेश भर में मौसम खराब बना रहेगा। मौसम विभाग शिमला से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिमला में न्यूनतम तापमान 2.8 , सुंदरनगर में 2.3, भुंतर में 1.8, कल्पा में -4.0, केलांग में -9.4, ऊना में 4.0, मनाली में -1.8, नारकंडा में -1.1, कुफरी में 0.6, डलहौजी में 2.3, हमीरपुर में 3.3 और बिलासपुर में 3.3 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया है।

*खेतों से नमी गायब*

हिमाचल में बीते दिनों हुई बारिश व बर्फबारी के बावजूद अभी तक सूखे का असर समाप्त नहीं हुआ है। प्रदेश के किसान व बागबान अभी भी बारिश व बर्फबारी की उम्मीद लगाए हुए है। ऊपरी शिमला में पर्याप्त बारिश व बर्फबारी ने होने के कारण जमीन में पर्याप्त नमी गायब हो गई है। इस कारण बागबानों को खेतों में खाद डालने व अन्य कार्य करने में दिक्कतें पेश आ रही है। वहीं, निचले क्षेत्रों में सब्जियों व अन्य फसलों के लिए पर्याप्त नमी नहीं बन पाई है।

👍

No comments:

Post a Comment