Tuesday, 24 January 2023

गणतन्त्र दिवस समारोह का अन्तिम रिहर्सल* *सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश*

*गणतन्त्र दिवस समारोह का अन्तिम रिहर्सल*

 *सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश*

*बाड़मेर, 24 जनवरी..!!*
गणतन्त्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के कार्यक्रमों का अन्तिम रिहर्सल मंगलवार को आदर्श स्टेडियम में सम्पन्न हुआ। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने संबंधित अधिकारियों को उन्हें सौपी गई सम्पूर्ण व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। 
इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने कहा कि गणतन्त्र दिवस समारोह में आमन्त्रित शहीदों एवं स्वतन्त्रता सैनानियों के परिजनों तथा गणमान्य नागरिकों के लिए समुचित बैठक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होने संबंधित अधिकारियों से मुख्य समारोह के दौरान की जाने वाली बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत एवं माईक इत्यादि व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा सभी व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश दिए। उन्होने गणतन्त्र दिवस समारोह के दौरान कोरोना के मद्देनजर भारत सरकार के गृह मंत्रालय एवं राज्य सरकार की गाइडलाइन की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्र सिंह पुरोहित द्वारा गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की अंतिम रियर्सल में सभी तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर का स्वागत किया गया तथा ध्वजारोहण सहित परेड का निरीक्षण किया गया।  परेड में सीमा सुरक्षा बल, राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, बॉर्डर होमगार्ड, अरबन होमगार्ड, एन. सी. सी. और स्काउट दल ने भाग लिया। इस अवसर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त स्वरूप पंवार एंड पार्टी द्वारा देशभक्ति गीतों को प्रस्तुत कर अभ्यास में भाग लिया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड बाड़मेर की छात्राओं के द्वारा राजस्थान लोक संस्कृति पर आधारित सामूहिक गान के साथ नृत्य का अभ्यास किया गया।
इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा सदस्यों के द्वारा नागरिकों को आतंकवादी हमले और गैस सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाने के प्रति जागरूक करने का अभ्यास भी किया। राजकीय विद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों के द्वारा सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन किया गया तथा जय जय देश महान गीत पर सामूहिक नृत्य का अभ्यास किया। अंत ने राष्ट्रगान के साथ अभ्यास समापन हुआ।

अन्तिम रिहर्सल के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह भाटी, नगर परिषद आयुक्त योगेश आचार्य, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी नरसिंग जांगिड़ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। अन्तिम रिहर्सल के दौरान कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर मुकेश पंचोरी व रूपाली शर्मा ने किया।

No comments:

Post a Comment