Tuesday, 24 January 2023

जयपुर: प्रदेश में मौसम ने बदली करवट, रात को भरतपुर व करौली में हुई मावठ, आज से 27 जनवरी तक इन जिलों में होगी बारिश,_*

🌸🌾जयपुर: प्रदेश में मौसम ने बदली करवट, रात को भरतपुर व करौली में हुई मावठ, आज से 27 जनवरी तक इन जिलों में होगी बारिश,_*
Jan 24, 2023 

*_🌸🌾जयपुर। राजस्थान में सर्दी का दौर जारी है। प्रदेशभर में ठंडी हवाओं के साथ बादल छाए हुए है। राजधानी जयपुर सहित अधिकतर जिलों में अलसुबह से ही बादल छाए रहने से अंधेरा बना हुआ है। वहीं, बीती शाम प्रदेश के कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग की मानें तो आज भी धौलपुर, करौली, अलवर, भरतपुर, सवाईमाधोपुर और टोंक जिले में हल्की बारिश व बूंदाबांदी होने की संभावना है।_*

_🥀मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में आज से 27 जनवरी तक बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कोहरा और बादल छाने रहने के बाद बारिश तथा ओलावृष्टि की संभावना भी जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एक के बाद एक तीन पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान के अधिकतर जगहों पर देखने को मिलेगा।_

*_🌾देर रात भरतपुर व करौली जिले में हुई बारिश:_*

_🥀भरतपुर और करौली जिले में दूसरे दिन भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बीती रात भरतपुर व करौली जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मावठ हुई। दोनों जिलों में बीती रात कहीं मध्यम बरसात तो कहीं बूंदाबांदी हुई। साथ ही सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं और सूर्य देव के दर्शन तक नहीं हुए। सर्द हवाओं ने वातावरण में ठिठुरन का अहसास बढ़ा दिया है। हालांकि, मावठ से किसानों ने राहत की सांस ली। मावठ से गेहूं सहित सरसों और अन्य फसलों में फायदा होगा।_

*_🌾माउंटआबू में प्लस में पहुंचा पारा:_*

_🥀इधर, माउंटआबू में कई दिनों बाद न्यूनतम तापमान माइनस से प्लस में आ गया है। आज न्यूनतम तापमान 1 डिग्री दर्ज हुआ और सुबह से ही आकाश में बादलों की आवाजाही नजर आ रही है। इससे पहले सोमवार को माउंट आबू का तापमान जमाव बिंदु से नीचे माइनस एक डिग्री दर्ज किया गया था । इसके अलावा प्रदेश की सभी जगह का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया।_

*_🌾आज इन जिलों में बारिश की संभावना:_*

_🥀मौसम केंद्र जयपुर ने मंगलवार को प्रदेश के शेखावाटी इलाके सीकर, चूरू, झुंझुनूं समेत अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, कोटा, करौली एवं बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़, गंगानगर के इलाकों में बादल गरजने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। साथ ही हवाओं का जोर भी बरकरार रहेगा। कोटा और भरतपुर संभाग के कुछ स्थानों पर बारिश का दौर आगे भी जारी रह सकता है।_

*_🌾फरवरी में पहले सप्ताह तक रहेगी तेज ठंड:_*

_🥀बादलों के साथ बूंदाबांदी और बारिश का दौर 29 जनवरी तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो 24 और 25 जनवरी को कई जिलों में बारिश के आसार है, जिसके बाद सर्दी का पारा चढ़ जाएगा। वहीं, 24 जनवरी को शेखावाटी सहित कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि फरवरी के पहले सप्ताह तक ठंडी हवाओं के साथ सर्दी का असर तेज रहेगा।_


: *सचिन पायलट के खास मंत्री हेमाराम चौधरी का बयान, ज्यादा बोले तो CD बाहर आ जाएगी..!!*

राजस्थान में इन दिनों अशोक गहलोत और सचिन पायलट गुटों के बीच बयान तेज हो रखे है. अब बाड़मेर के गुड़ामालानी से विधायक हेमाराम चौधरी का एक बयान चर्चा में है. जिस कार्यक्रम में ये बयान दिया उसमें बायतू विधायक हरीश चौधरी और पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी भी मौजूद थे. हेमाराम ने यहां पश्चिमी राजस्थान के चर्चित सीडी प्रकरण का मुद्दा एक बार फिर से छेड़ दिया. चौधरी ने कहा कि लोग बोलने से डरते है. अगर हमारी तरह बोलने लगे तो सीडी बाहर आ जाएगी. उसे भी तो दबाना होता है.

हेमाराम चौधरी बाड़मेर के बायतू में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे. बायतू के गोदवाणियों की ढ़ाणी में जसनाथ जी महाराज के नवनिर्मित मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए. इसमें बायतू विधायक हरीश चौधरी, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी और बाड़मेर जैसलमेर के पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी भी मौजूद थे.

हेमाराम चौधरी ने बिना किसी नेता का नाम लिए कहा कि अगर बोलेंगे तो सीडी बाहर आ जाएगी. हमें अगर सीडी दबानी है तो चुप रहना पड़ेगा. पहले भी जिन लोगों की सीडियां बाहर आई. उनका क्या हाल हुआ. वो हाल हमारा भी हो सकता है. इसलिए बोलने से डरते है. ऐसी बहुत सारी बातें है. लेकिन सब बातें यहां मंच से कहने लायक नहीं है. नहीं बोलें वही ठीक है. कौन क्या करता हैं उससे हमें नहीं मतलब.

हेमाराम चौधरी को सचिन पायलट का करीबी माना जाता है. वो बाड़मेर के गुड़ामालानी से विधायक है. राजस्थान सरकार में वन और पर्यावरण मंत्री है. उन्होनें इस कार्यक्रम में पीएम मोदी की तारीफ भी की. उन्होनें कहा कि मोदी ने गुजरात में पूरी की पूरी कैबिनेट बदल दी. उनकी पार्टी फैसले लेने में विश्वास रखती है. हमारी पार्टी फैसले नहीं ले पाती है इसलिए ऐसे हालात हो रहे है. हेमाराम ने यहां पीएम मोदी की तुलना इंदिरा गांधी से करते हुए कहा कि मैनें तो दो ही नेता देखे जो फैसले लेने की ताकत रखते है. पहले इंदिरा गांधी और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

 *जयपुर.. साल 2013 और 18 के बीच में आर एस प्रारंभिक परीक्षा..!!*

एलडीसी भर्ती परीक्षा 2013, राजस्व लेखाकार परीक्षा 2014, जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2018 के पेपर लीक हुए थे, पुणे में सेना भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ  उसके बाद पूरे देश में परीक्षा रद्द की गई, इसके अलावा उड़ीसा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, झारखंड में भी अलग–अलग भर्ती परीक्षाओं के पर्चे लीक हुए,बीडी कल्ला बोले - खनन माफिया, बजरी माफिया, शराब माफिया की तरह नकल माफिया भी पनप गया है।

No comments:

Post a Comment