स्योहारा(डॉ०उस्मान ज़ैदी)
पांच वर्ष तक की आयु के 7067 बच्चों के लिए टीकाकरण.प्रथम चरण में आज 9जनवरीसे 20 जनवरी 23 तक चलेगा टीकाकरण.सभी वैक्सीन के साथ साथ
मीजल्स रूबेला की भी वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी।
3 चरणों में आयोजित इस अभियान में मिलेगी सुविधा.
270 सत्रों में बच्चों के निःशुल्क टीकाकरण की सुविधा दी गई।
विशेष टीकाकरण अभियान 3 चरणों में आयोजित होगा.
पहला चरण 9 जनवरी से 23 जनवरी चलेगा.
दूसरा चरण 13 से 24 फरवरी तक चलेगा अभियान.
तीसरा 13 से 24 मार्च तक आयोजित किया जाएगा...।सांय कालीन बैठक अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 पी 0के0 गुप्ता की अध्यक्षता में आहूत की गई।जिसमें सभी चिकित्सा अधिकारियो, सेक्टर सुपरबिजेर ,बीपीएम ,बीसीपीएम, डेटा ऑपरेटर ,फार्मासिस्ट,हेल्थ सुपरबिजेर, बी ए एम ,सीएचओ,बीएचडब्ल्यू ओर एलएचवी आदि को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।कोई भी बच्चा टीकाकरण से छूटना नही चाहिए।इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी धामपुर डॉ0 बी0के0 स्नेही ने बताया की आज हमारे ब्लॉक में जीरो से 5 साल तक देय 642 बच्चों में से 543 बच्चों को टीके लगाए गए। आगामी दिनों में ज्यादा से ज्यादा टीके लगा कर के लक्ष्य को हासिल किया जाएगा ।साय कालीन मीटिंग में सभी सुपरबिजेर को निर्देशित कर दिया गया है कि प्रतिरोधक परिवारों के बच्चों को टीकाकरण सत्रों पर अवश्य लाएं और उनको देय सभी टीके नियत समय पर अवश्य लगवाएं ताकि टीकाकरण कवरेज ब्लॉक धामपुर का शत-प्रतिशत हो सके। डॉ स्नेही ने बताया की टीकाकरण सत्रों पर सभी आवश्यक सेवाएं ए एन एम द्वारा दी जा रही हैं। साथ ही साथ चार टीकाकरण संदेश भी दिए जा रहे हैं।
No comments:
Post a Comment