एक ही शिक्षण संस्था से ही दो छात्राओं का एमबीबीएस कंपटीशन बीट करना एक अहम कीर्तिमान!!
स्योहारा।(डॉ०उस्मान ज़ैदी); क्षेत्र का जाना माना ज्ञानदीप पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने रचा नया कीर्तिमान इस संस्था की दो छात्राएं स्योहारा निवासी खुशी कार्डवाल पुत्री सन्नी कंडवाल व शिरष्टि मिश्रा ने एमबीबीएस कंपटीशन बीट करते हुए संस्था व अपना अपना नाम रोशन किया! इनको बधाई देने वालों का तांता लग गया! इस संस्था के शिक्षा को शिखर तक पहुंचाने का अहम योगदान डायरेक्टर डॉ०जे०पी० शर्मा द्वारा अंजाम देते रहते हैं! इनकी योग्यता व क्षमता कर्मठता के आधार पर संस्था को क्षेत्र में विशेष स्थान व पहचान दिलाई है! ज्ञानदीप पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैं योग्य स्टाफ अनुशासन जिम्मेदारी इमानदारी कड़ी मेहनत शिक्षा के प्रति समर्पण विद्यार्थियों को प्रतिभावान बनाने में विशेष रूचि देखने को मिलती है! इससे पहले भी इस संस्था के विद्यार्थियों ने पहले भी उच्च स्तरीय कंपटीशन करके अपना वे संस्था का नाम क्षेत्र में रोशन किया है! छात्राएं सृष्टि मिश्रा व खुशी कर्डवाल क्लास नर्सरी से ही इस संस्था की छात्राएं रही है! यह शुरू से ही बहुत होनाहार होशियार शिक्षा के प्रति जिम्मेदार रहते हुए! सदैव से ही संस्था में टॉपर का स्थान प्राप्त करते चली आई है! इनकी मेहनत और लगन आखिरकार रंग लाई और एमबीबीएस का कंपटीशन बीट करके अपना अपना नाम रोशन करने के साथ-साथ संस्था व परिवारजनों तथा गुरुजनों का राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया! सृष्टि मिश्रा एमबीबीएस नई दिल्ली ऐम्स मैं सिलेक्शन हुआ तथा खुशी कंडवाल का एमबीबीएस लखनऊ के जीएमसी मैं सिलेक्शन हुआ इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय अपने परिवारजनों व गुरुजनों को दिया!
No comments:
Post a Comment