Monday 27 March 2023

शलभ माथुर पुलिस उपमहानिदेशक मुरादाबाद #ने किया स्योहारा थाने का वार्षिक निरीक्षण!

शलभ माथुर पुलिस उपमहानिदेशक मुरादाबाद ने किया स्योहारा थाने का वार्षिक निरीक्षण!

स्योहारा (डॉ०उस्मान ज़ैदी)
पहले से ही प्रस्तावित थाना स्योहारा के निरीक्षण में तयशुदा कार्यक्रम पर थाना स्योहारा पहुंचे पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद रेंज शलभ माथुर को  सर्वप्रथम वरिष्ठ उप निरीक्षक मानचंद ने  सलामी दी इसके बाद पुलिस उप महानिरीक्षक शलभ माथुर ने स्योहारा थाने का गहनता के साथ मुआयना किया। मुआयने में उन्होंने थाना दफ्तर के अभिलेखो ,शस्त्रागार, हवालात, रसोईघर और थाने की साज-सज्जा तथा साफ सफाई देखकर संतोष व्यक्त किया। थाने में बनाई गई आदर्श पुलिस बैरिक कर्मचारी गण का भी उद्घाटन किया।
डीआईजी शलभ माथुर ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि थाना स्योहारा सवा सौ साल पुराना थाना है और बड़ा थाना है वह मंडल मुरादाबाद के महत्वपूर्ण थानों में से एक है इसमें लगभग डेढ़ सौ गांव लगे हुए हैं उन्होंने कहा मेरे द्वारा अभिलेख चेक किये गये और थाने की साफ-सफाई अच्छी है हम थाने स्योहारा से और बेहतर पुलिसिंग कराने की कोशिश करेंगे। 
डीआईजी शलभ माथुर और पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने स्योहारा थाने के चौकीदारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा उनका हालचाल जाना। 
थाना निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक बिजनौर नीरज कुमार जादौन, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल, अपर पुलिस अधीक्षक/ पुलिस क्षेत्राधिकारी इंदु सिद्धार्थ, थाना प्रभारी राजीव चौधरी, स्योहारा नगर इंचार्ज रोबिन सिंह, वरिष्ठ  उप निरीक्षक मांचन्द सिंह, उप निरीक्षक गंगाराम गंगवार, उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ,उप निरीक्षक प्रशांत कुमार, उप निरीक्षक के. पी. सिंह आदि सहित पुलिस कर्मचारीगण स्टाफ मौजूद रहा।

No comments:

Post a Comment