Friday, 6 October 2023

एशियाई खेल:भारत की पदक विजय यात्रा 100.. के पार!* *अब तो हमारा समय आ गया है!*

*एशियाई खेल:भारत की पदक विजय यात्रा 100.. के पार!*
 *अब तो हमारा समय आ गया है!*
 आज सारा देश खुशी से फिर झूम उठा है। क्योंकि चीन के हांगझोऊ में चल रही 19वीं एशियाई खेल प्रतियोगिता में भारत ने आज तक के इन खेलों में सर्वाधिक पदक जीतते हुए 100 का आंकड़ा स्पर्श कर लिया है।जिनमें 25 स्वर्ण 35 रजत व 40 कांस्य पदक हैं और अभी दो दिन बाकी हैं।
भारत का पिछला कीर्तिमान (रिकॉर्ड)70 पदकों का था। पर इस बार तो हमारे युवा खिलाड़ियों ने न केवल सारे भारत को खुशी से झुमाया बल्कि विश्व में बढ़ती भारत की धाक को इस क्षेत्र(खेलों) में भी आगे बढ़ा दिया है।
मेरे एक मित्र ने कहा "अब भारत का समय आ गया है! भारत हर क्षेत्र में, विश्व पटल पर छा रहा है!"और यह सच भी है।यह होना भी चाहिए।भारत इसका हकदार है।
पिछले दो महीने में ही, पहले चंद्रयान..3, फिर जी-20 का सफल आयोजन और अब खेलों में इतना शानदार प्रदर्शन, वास्तव में ही भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ता दिख रहा है।
*भारत की ऐतिहासिक सफलता की आप सभी को स्वदेशी जागरण मंच रामपुर की तरफ से बहुत-बहुत बधाई... शुभकामनाएं।*

*फरहत अली खान*
*एन आई एस*
*स्वदेशी जागरण मंच रामपुर*

No comments:

Post a Comment