Tuesday, 16 August 2022

स्वतंत्रता दिवस की चिरस्मरणीय 75 वीं वर्षगाँठ पर जिला चिकित्सालय,जौनपुर में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार शर्मा द्वारा किया गया ध्वजारोहण स्वर्णिम अक्षरों में इतिहास में हुआ दर्ज*

*स्वतंत्रता दिवस की चिरस्मरणीय 75 वीं वर्षगाँठ पर जिला चिकित्सालय,जौनपुर में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार शर्मा द्वारा किया गया ध्वजारोहण स्वर्णिम अक्षरों में इतिहास में हुआ दर्ज* 
                ------------
(संवाददाता -- उपेन्द्र श्रीवास्तव)
                 ------------
जौनपुर -- भारतवर्ष को स्वतंत्र हुए आज 75 वर्ष पूरे हो गए। इस शुभअवसर पर देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। पूरा देश अमृत महोत्सव से जुड़कर देशभक्ति के रंग में सराबोर है। एक तरफ प्रातः जैसे ही समयचक्र ने घड़ी की सुइयों को 7.30 बजे छुआ,देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की राजधानी,दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला पर ध्वजारोहण कर देश को सम्बोधित किया। वहीं दूसरी तरफ जिला चिकित्सालय, जौनपुर में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने अस्पताल परिसर में,आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगाँठ पर ध्वजारोहण करके इस चिरस्मरणीय अवसर को स्वर्णिम अक्षरों में इतिहास में अंकित कर दिया। तदुपरांत समस्त जनपदवासियों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं, और साथ ही साथ उनके उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना भी ईश्वर से की। इस शुभअवसर पर अस्पताल के चिकित्सकगण,स्टाफ सहित कर्मचारी व अधिकारीगण भी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे। सीएमएस डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने जिला अस्पताल के चिकित्सकों, फार्मासिस्ट्स, व स्टाफ के सभी सदस्यों की कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भूरि भूरि प्रशंसा की,तथा अपने दायित्वों, कर्तव्यों को भलीभांति निभाने के लिए उनकी सराहना भी की। इसके पश्चात इस आजादी को दिलाने वाले सभी अमर बलिदानियों को चाहे वह नामचीन हों या गुमनाम, भावभीनि श्रध्दांजलि अर्पित करते हुए उनको याद भी किया गया। हॉस्पिटल स्टाफ ने "वन्देमातरम" और "भारतमाता की जय" के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान कर दिया,और एक दूसरे को न केवल स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं बल्कि उनके उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामनाएं भी की गईं।


उपेन्द् श्रीवास्तव पुर्वांचल प्रभारी
अमरेंद्र श्रीवास्तव कैमरामैन

No comments:

Post a Comment