*फोन पर हेलो नहीं,वंदे मातरम कहना होगा,महाराष्ट्र सरकार का आदेश*
भाजपा सरकार ने अपने तरीके से स्वाधीनता दिवस के विशेष वर्ष अर्थात 75 वीं वर्षगांठ को चिरस्मरणीय बनाने का संकल्प लिया है। जहां जहां भाजपा की सरकार है, ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे सभी एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में हैं। ताजा मामला महाराष्ट्र की शिंदे सरकार के इस फैसले से जुड़ा है।
*मंत्री के इस आदेश की चर्चा तेज हुई*
महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार के बाद ही सरकार ने एक नया आदेश जारी किया। इसके अनुसार महाराष्ट्र के सभी सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों को एक कॉल आने पर अनिवार्य रूप से हैलो के बजाय "वंदेमातरम" कहना होगा। इसके लिए एक आधिकारिक आदेश जल्द ही जारी किया जाएगा। महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने इसकी घोषणा की।
महाराष्ट्र के नवनियुक्त सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि राज्य सरकार के सभी अधिकारियों को कार्यालय में फोन आने पर हैलो के बजाय "वंदे मातरम" कहना होगा। हम आजादी के 76 वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। हम स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, इसलिए मैं चाहता हूं कि अधिकारी नमस्ते के बजाय फोन पर "वंदे मातरम" कहें। उन्होंने कहा कि औपचारिक सरकारी आदेश 18 अगस्त तक आ जाएगा,उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि राज्य के सभी सरकारी अधिकारी अगले साल 26 जनवरी तक वंदे मातरम कहें।
कैमरामैन अमरेंद्र श्रीवस्त्व
No comments:
Post a Comment