वर्क बिजनौर चैप्टर के सदस्यों ने ध्वजारोहण के पश्चात पौधारोपण किया एवं मिठाईयां बांटी !
किरतपुर - सामाजिक संस्था वर्क (वर्ल्ड ऑर्गेनाइज़ेशन ऑफ रिलिजियंस एन्ड नॉलेज) बिजनौर चैप्टर के सदस्यों ने आज़ादी की 75वी सालगिरह पर किरतपुर में ध्वजारोहण करके राष्ट्र गान गाया ! ध्वजारोहण के पश्चात समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए पौधारोपण किया ।
सदस्यों ने यात्रियों एवं बच्चों को करूणा पूर्वक मिठाईयां उपहार स्वरूप भेंट करके आज़ादी की 75वी सालगिरह की शुभकामनाएं दी ।
सदस्यों में मौ शौकीन,फुरकंद अली ,शुऐब अनवर, मौ अज़ीम इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।
वर्क संस्था पिछले 35 वर्षों से पूरे विश्व में इन पांच सिद्धांतों शांति , एकता , सेवा , ज्ञान , सहयोग के साथ विभिन्न प्रकार के कल्याणकारी कार्यों में प्रगतिशील है । इस अनोखे कार्यक्रम
ने सभी नगरवासियों का मन मोह लिया ।
No comments:
Post a Comment