Tuesday, 16 August 2022

क्षेत्र दयालवाला में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75वा अमृत महोत्सव मुकेश कुमार

क्षेत्र दयालवाला में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75वा अमृत महोत्सव 

मुकेश कुमार 

थाना मंडावर क्षेत्र के ग्राम दयालवाला में स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर नारायण इंटर कॉलेज के प्रांगण में आजादी की 75वी वर्ष गांठ को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया|इस महोत्सव पर नारायण इंटर कॉलेज के प्रबंधक गणेश ठाकुर, अध्यक्ष साधु सिंह सरदार, प्रधानाचार्य ललित कुमार, सयुंक्त रूप से तिरंगा फहराया इस राष्ट्रीय पर्व को हम सब मिलकर धर्म जाति आदि सभी भेद-भाव भुलाकर एक साथ आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे है,इसी क्षेत्र के कुंवरपुर चतर भोज उर्फ कोहर पुर के पंचायत घर पर भी आजादी महोत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाया और सम्पूर्ण पंचायत में तिरंगा यात्रा भी निकाली, जिसमे ग्राम प्रधान ससुर यशपाल सिंह, चंद्रप्रकाश, महेंद्र सिंह, ओमपाल सिंह, देवेंद्र कुमार, आदि का सहयोग रहा, वहीं नई बस्ती सीमला खुर्द में डॉ भीमराव अम्बेडकर प्राथमिक विद्यालय में भी बच्चों का रंगरंगा कार्यक्रम भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमे स्कूल संचालक कर्ता चंद्रपाल सिंह, प्रबंधक संदीप कुमार, समाज सेवी मुकेश कुमार, सुनील सैनी आदि का बढ़ चढ़ कर सहयोग रहा और बच्चो का प्रोग्राम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,


मंडावर बिजनौर से संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment