Sunday, 17 May 2026

मौसम की विस्तृत भविष्यवाणी - डा दिलीप कुमार सिंह मौसम विज्ञानी ज्योतिष शिरोमणि एवं निदेशक

मौसम की विस्तृत भविष्यवाणी - डा दिलीप कुमार सिंह मौसम विज्ञानी ज्योतिष शिरोमणि एवं निदेशक 

आज से बदल जाएगी हवा की दिशा पूर्वी हवा पश्चिमी हवा में बदल जाएगी पसीना और आर्द्रता की मात्रा में कमी होगी लेकिन गर्मी और तापमान बहुत बढ़ जाएगा ‌ कल तक केरल में मानसून अप्रत्याशित रूप से पहुंचकर एक सप्ताह वर्षा करेगा 

आज जौनपुर और आसपास ‌ और पूर्वांचल के समस्त जनपदों का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के साथ भीषण गर्म होगा‌ अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। सापेक्षिक आर्द्रता अर्थात हवा में नमी की मात्रा न्यूनतम 25 प्रतिशत और अधिकतम 50 प्रतिशत रहेगी वायु गुणवत्ता सूचकांक 50 से 100 के बीच रहेगी जो आज के हिसाब से अच्छा है पराबैंगनी किरणों की तीव्रता अत्यंत भयंकर 9 से 10 के बीच रहेगी ‌ सुबह घने बादलों के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ हो जाएगा और बहुत तेज हवाएं कहीं-कहीं आंधी तूफान कहीं अंधड़ आने की संभावना है 

हमारा अलका शिप्रा वैष्णवी ज्योतिष मौसम पूर्वानुमान एवं विज्ञान अनुसंधान केंद्र पिछले 49 वर्षों में लाखों भविष्यवाणी 99% की अद्भुत और कल्पना के पार की सच्चाई के साथ मौसम राजनीति विज्ञान खेल अनंत अंतरिक्ष सहित सत्ता परिवर्तन दुनिया की दिशा और दशा की भविष्यवाणी करता रहा है जिससे करोड़ों लोग लाभान्वित होते हैं 

जहां तक देश के मौसम की बात है तो केवल लेह लद्दाख हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे स्थान सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के आधे भूभाग को छोड़कर पूरा भारत भयंकर गर्म होकर आज की तपती भट्टी बन जाएगा 

इस बार वर्षा अनिश्चित अनियमित और पिछली बार से बहुत कम होगी खेती-बाड़ी किसी बागवानी से जुड़े लोगों को इसका ध्यान अवश्य रखना चाहिए यह हमें जनवरी से 15वीं बार लिख रहा हूं और मानसून केरल में काम से कम 10 दिन पहले कल तक आ जाएगा लेकिन भारत का मौसम विभाग इसे अपने हिसाब से जब चाहेगा तब घोषित करेगा 

इस वर्ष का मानसून कुछ स्थानों पर अधिक से अधिक वर्षा करेगा अधिकतर स्थानों पर सामान्य से कम और बाकी स्थान पर औसत वर्षा करेगा संपूर्ण देश के लोगों को इसका ध्यान रखना चाहिए इसका परिणाम होगा पहले से ही भीषण महंगाई चरम स्तर को पार कर जाएगी क्योंकि कृष्णा उत्पादन फल फैसले बहुत बाधित होंगे कम से कम दो बार सुख या सूखे जैसी स्थितियां देश का अधिकांश भागों में पड़ने की संभावना है।

एल नीनो के प्रभाव सूर्य पर हो रहे प्रचंड विस्फोट भयंकर परमाणु नाभिकीय क्रियाएं सौर कलंक और लाखों किलोमीटर की गति से चलने वाली सौर आंधियां ‌ पामीर के पत्थर और तिब्बत तथा ध्रुव प्रदेशों में ठंड का बहुत ही काम हो जाना पेड़ पौधे हरियाली का लगातार काम होते जाना और सीमेंट कंक्रीट ईद पत्थर के जंगल का बढ़ते जाना प्राचीन जीवन पद्धति और प्रकृति से सामंजस्य की जगह उसे पर विजय पाने की आशा विश्व को भयानक विनाश की ओर ले जा रही है इसके अतिरिक्त लगातार युद्ध परमाणु परीक्षण जल स्थल नाव में बढ़ते वाहन विमान और रेलगाड़िया की संख्या धरती का लगातार कोमल मृदा की जगह एट पत्थर सीमेंट कंक्रीट से ढलते चले जाना सब के सब इस भीषण गर्मी और जलवायु परिवर्तन का कारण है जिस पर अति शीघ्र बहुत बड़े पैमाने पर कागज की जगह वास्तविकता में काम करने की आवश्यकता है अन्यथा पंखा कूलर तो पहले ही बेकार हो चुके हैं ऐसी भी बेकार हो जाएगी




कल के मौसम के बारे में अनुमान है कि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 45 डिग्री सेल्सियस के साथ बहुत ही भयानक खतरनाक और गर्म होगा बाकी दशाएं आज की तरह ही रहेंगे

No comments:

Post a Comment