Showing posts with label #विधिक दिवस. Show all posts
Showing posts with label #विधिक दिवस. Show all posts

Wednesday, 11 November 2026

।आज विधिक दिवस के अवसर पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर

प्रेस विज्ञप्ति

आज विधिक दिवस के अवसर पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर 

सुशील कुमार शशि की अध्यक्षता और सचिव पूर्णकालिक सिविल जज सीनियर डिवीजन सुशील कुमार सिंह की देखरेख में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर के तत्वाधान में कई आयोजन विधिक दिवस के अवसर पर किया गया इस अवसर पर विकासखंड सिकरारा के सभागार में आयोजित सेमिनार में डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल नायब तहसीलदार सदर शैलेंद्र कुमार खंड विकास अधिकारी सिकरारा थाने के उप निरीक्षक एडीओ पंचायत शिव शंकर सिंह और पैनल अधिवक्ता देवेंद्र कुमार यादव आंगनवाड़ी सहायिका आंगनबाड़ी कार्यकत्री विकासखंड के कर्मचारियों और अधिकारी तथा आसपास के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 

अध्यक्षता करते हुए डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल जनपद न्यायालय जौनपुर ने बताया कि विधि संविधान और न्याय की आवश्यकता केवल मानव समाज में होती है पशु और राक्षस समाज नियम कानून नहीं मानते और देवताओं और दैवी शक्तियों को कानून की आवश्यकता ही नहीं होती उन्होंने विधिक दिवस का महत्व बताते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों का विधि और न्याय का संविधान में प्राप्त मूल अधिकारों और कर्तव्य का विस्तृत विवेचन करते हुए सभी को विधि के प्रति जागरूक होने का आवाहन किया। 


इसी क्रम में नायब तहसीलदार खंड विकास अधिकारी पुलिस उप निरीक्षक एवं पैनल अधिवक्ता देवेंद्र कुमार यादव द्वारा लोगों को प्राप्त अधिकारों के प्रति जागरुक करते हुए उनके विधिक अधिकारों की जानकारी देकर आवश्यक टेलीफोन और मोबाइल नंबरों को हमेशा याद रखने पर बोल दिया गया 15100,1090 112 जैसे नंबर हर व्यक्ति को हमेशा याद रखने पर बोल दिया गया और अधिकारों के हनन पर शासन प्रशासन पुलिस की मदद लेने के बारे में जानकारी दी गई और यदि कहीं उचित सहायता न मिली गई तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर की सहायता लेने को कहा गया

विधिक दिवस के इसी क्रम में जनपद कारागार जौनपुर में एक विचार गोष्ठी का आयोजन जेल अधिकारियों और बंदियों की उपस्थिति में किया गया जहां उनकी समस्याएं सुनने के बाद उचित हल निकालने हेतु गंभीरता से कार्य करने के बारे में विचार किया गया और बंदियों की समस्याओं को ध्यान से सुना गया इसी क्रम में विधिक दिवस के महत्व और नियम कानून संविधान अधिकार और कर्तव्य और संविधान में जेल में विरुद्ध बंदियों के अधिकारों का व्यापक और विस्तृत विवेचन डॉ दिलीप कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल के द्वारा किया गया इस अवसर पर मुख्य विधिक प्रतिरक्षा सलाहकार अनिल कुमार सिंह प्राधिकरण के सुनील कुमार मौर्य पैरालीगल वालंटीयर शिव शंकर सिंह जेल विजिटर अवधेश कुमार जेल के कर्मचारी और बंदी उपस्थित रहे