Wednesday, 3 June 2026

नेपाल के बीरगंज से नाबालिग लड़की लापता, सूचना देने वाले को मिलेगा 1 लाख रुपये का पुरस्कार

नेपाल के बीरगंज से नाबालिग लड़की लापता, सूचना देने वाले को मिलेगा 1 लाख रुपये का पुरस्कार
नेपाल के जिला पर्सा अंतर्गत बीरगंज निवासी नाबालिग लड़की सिद्धि मिश्रा दिनांक 29 अप्रैल 2026 से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन एवं प्रयास किए जाने के बावजूद अब तक लड़की का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे परिवार बेहद चिंतित एवं परेशान है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा द्वारा लड़की की सुरक्षित बरामदगी अथवा सही सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को सिद्धि मिश्रा के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त होती है अथवा कहीं दिखाई देती है, तो तत्काल नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें।
लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की गई है, ताकि नाबालिग लड़की जल्द से जल्द सुरक्षित अपने परिवार तक पहुँच सके।

हम आपको बताते चलें इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा एक बहुत ही कर्तव्य निष्ठ अधिकारी है और हमेशा अपने कार्य को पूरी निष्ठा और लगन के साथ  करते हैं और यही कारण है कि आज तक उन्होंने अपनी  टीम के साथ बहुत सारे बच्चों को रेस्क्यू किया है । वास्तव मे इंस्पेक्टर शर्मा जैसे अधिकारी विभाग की अमूल्य संपत्ति है। क्योंकि पुलिस सेवा के साथ-साथ मानवता की सच्ची सेवा भी कर रहे हैं इंस्पेक्टर शर्मा।

संपर्क सूत्र:
इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा
मोबाइल / WhatsApp: +91-8853703761
इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा

No comments:

Post a Comment