*मशीयत रोशनी नविता सिमरन का स्पोर्ट्स कॉलेज के फाइनल ट्रायल के लिए चयन*
मशीयत फातिमा
रोशनी
सिमरन
नविता
कोच फरहत अली खान
स्पोर्ट्स स्टेडियम रामपुर यूपी की चौदह आयु वर्ग हॉकी बालिकाओं का स्पोर्ट्स कॉलेज का फाइनल ट्रायल के लिए चयन हुआ। फाइनल ट्रायल तीन चार जून को स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर में होगा।
चारों बालिकाएँ आइडेंटिटी एजुकेशनल एकेडमी बग़ी की छात्राएं हैं।
क्रीड़ा अधिकारी संतोष कुमार की देखरेख में हॉकी प्रशिक्षक फ़रहत अली खान से प्रशिक्षण ले रही है।
बालिकाएँ बहुत निर्धन परिवार से हैं।
रोशनी राजपूत तेरह वर्ष के पिता किसान हैं जबकी नविता राजपूत तेरह वर्ष के पिता आरा मशीन पर काम करते हैं सिमरन राजपूत दस वर्ष के पिता मजदूरी और मशीयत फातिमा ग्यारह वर्ष के पिता अंशकालिक मानदेय हॉकी प्रशिक्षक हैं।
सभी बालिकाओं का मिशन देश के लिए खेलना है और ओलिंपिक और विश्व स्तर पर गोल्ड मेडल लाना है।
फरहत अली खान ने बताया की उनके पास चालीस खिलाड़ी अभ्यास करते हैं जिनमें चौदह वर्ष आयु वर्ग की अठाईस बालिकाएँ है जो रोज़ दो घंटे सुबह और दो घंटे शाम प्रेक्टिस करती हैं।
फ़रहत अली खान ने कहा यह बालिकाएं एक दिन देश के लिए ज़रूर खेलेंगी ये इनका हाकी के प्रती अभ्यास शौक़ और जुनून बताता है ।
यह मेरा विश्वास ही नहीं भगवान पर भरोसा भी है।मै अभ्यास के साथ उपरवाले ऊपर वाले से प्रार्थना है।
क्रीड़ा अधिकारी भी इनके खेल और अभ्यास से पूरी तरह संतुष्ट हैं और पूरी सुविधाएं देते हैं।
No comments:
Post a Comment