एंकर-एक ऐसा पति जिसने अपनी सरकारी पत्नी का फायदा उठाकर पत्नी का सारा सरकारी काम काज के ज़रिए रिश्व्त से जेबे भरने पर उतारू हो गया जब इसकी शिकायत ग्रामीणों ने प्रशासन के अफसरों से की तो नींद से जागे एसडीएम धामपुर ने तत्काल प्रभाव से महिला लेखपाल अंजली त्यागी को निलंबित कर दिया है साथ ही इस पूरे मामले की जाँच बिजनौर के डीएम कर रहे है।
वीओ 1-हाथों में सरकारी फाईल थमाए ये है जनाब मयंक भारद्वाज जो महिला लेखपाल अंजली त्यागी के पति है।अब जरा इनके पति का कारनामा भी जान लीजिए जो पिछले काफी समय से भारी भरकम कार पर नंबर प्लेट की जगह राजस्व प्रशासन उत्तर प्रदेश सरकार लिख रखा था जो काफी समय से पत्नी की आड़ में सरकारी राजस्व विभाग का दुरुपयोग कर रहा था ग्रामीणों की शिकायत व प्रशासन की जाँच पड़ताल में पता चलने के बाद एसडीएम धामपुर ने धामपुर तहसील के नींदडू गाँव मे तैनात महिला लेखपाल अंजली त्यागी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया साथ ही बिजनौर डीएम उमेश मिश्रा इस पूरे मामले की कई पहलुओं से जाँच पड़ताल कर रहे है।
बाइट-मनोज ,एसडीएम धामपुर
रिपोर्ट-फहीम अख्तर
No comments:
Post a Comment