बिजनौर यूपी
कुरैशी प्रोडक्शन के बैनर तले बना सांग "जीने दे" आत्मा म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर हुआ रिलीज, देश दुनिया में मचा रहा है धमाल।
कुरैशी प्रोडक्शन के बैनर तले बना गाना "जीने दे" आत्मा म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जो कि देश दुनिया मे मचा रहा है धमाल। आसिम रियाज द्वारा गाया गया सांग जीने दे आजकल लोगो के सर चढ़कर बोल रहा है। यूट्यूब पर धमाल मचाने वाला "जीने दे" सॉन्ग यूट्यूब चैनल पर एक दिन में अब तक 40 लाख से ऊपर लोग देख चुके है। "जीने दे" रेप सांग लोगों को काफी पसंद आ रहा है और दिलों को छू रहा है। कुरैशी प्रोडक्शन के एमडी अय्यूब कुरैशी ने मीडिया से फोन पर वार्ता करते हुए बताया कि "जीने दे" एक रैप सॉन्ग है और युवाओं के सर चढ़ कर बोल रहा है। गाने में रोच किल्ला ने संगीत देकर गाने को सजाया है। आपको बता दे कि कुरैशी प्रोडक्शन के बैनर तले बना सांग जीने दे यूट्यूब पर काफी ट्रेंड कर रहा है। बॉलीवुड में धमाल मचाने वाले नजीबाबाद निवासी फ़िल्म प्रोड्यूसर एंड डायरेक्टर वसीम कुरैशी ने विगत दिनों पूर्व एक बड़े बजट की फिल्म "देहाती डिस्को" बना कर देश दुनिया में धमाल मचाया था।
No comments:
Post a Comment