Thursday, 18 August 2022

*पहले से गम्भीर हुई राजू श्रीवास्तव की सेहत,एम्स पहुंचने लगे हैं तमाम रिश्तेदार* (उपेन्द्र श्रीवास्तव)

*पहले से गम्भीर हुई राजू श्रीवास्तव की सेहत,एम्स पहुंचने लगे हैं तमाम रिश्तेदार*

          कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव

(उपेन्द्र श्रीवास्तव) पूर्वांचल प्रभारी Aum News

सुनील पाल ने अपने दोस्त कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की सेहत के बारे में ताजा जानकारी दी है। सुनील पाल काफी उदास हैं। वे लोगों से कॉमेडियन के लिए प्रार्थना करने को कह रहे हैं। ज्ञातव्य हो कि राजू श्रीवास्तव कार्डियक अरेस्ट के बाद से दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं।

राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ा था। कॉमेडियन का इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा है। राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर नई जानकारी सामने आई है। ऐक्टर के दोस्त कॉमेडियन सुनील पाल ने राजू श्रीवास्तव की बिगड़ते स्वास्थ्य के बारे में ताजा जानकारी दी है।

सुनील पाल ने उदास होते हुए कहा कि,"दोस्तों, राजू श्रीवास्तव जी के लिए प्रार्थना कीजिए।वह बहुत गम्भीर हालत से गुजर रहे हैं। डॉक्टरों को भी समझ नहीं आ रहा है कि अब क्या करें ? प्रार्थना कीजिए। ब्रेन ने भी काम करना बंद कर दिया है। सिर्फ उनके लिए प्रार्थना कीजिए"।

राजू श्रीवास्तव का दिल समस्या पैदा कर रहा है। कॉमेडियन का ब्रेन भी काम नहीं कर रहा है।राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक बनी हुई है तथा अभी वेंटिलेटर पर हैं। उन्हें 9 दिन से होश नहीं आया है। डॉक्टर ब्रेन के ऊपरी हिस्से का इलाज कर रहे थे, इसी बीच बीपी भी फ्लकचुएट करने लगा था। डॉक्टरों ने बताया कि हालत पहले से गम्भीर हुई है। राजू के तमाम रिश्तेदार लखनऊ, कानपुर और मुंबई से एम्स पहुँचने लगे हैं।

*राजू श्रीवास्तव के करीबी और फैंस हुए मायूस*

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर पहले शेखर सुमन ने डॉक्टरों के माध्यम से बताया था कि उन्हें होश में आने में एक हफ्ता लग सकता है। लेकिन सुनील पाल ने कॉमेडियन की सेहत को लेकर जो जानकारी दी है,उससे करीबी और फैंस मायूस हो गए हैं।

*शेखर सुमन ने कल राजू के स्वास्थ्य को बताया था स्थिर*

शेखर सुमन ने कल 17 अगस्त को ट्वीट किया था,"राजू की सेहत स्थिर है, लेकिन अभी भी बेहोश हैं। ठीक होने में एक सप्ताह लगेगा। जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करें, हर हर महादेव"। जाहिर है राजू की सेहत एक दिन के भीतर काफी बिगड़ी है,जिसके बारे में सुनील पाल ने बताया है।

*राजू श्रीवास्तव को होश में लाने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं डॉक्टर*

डॉक्टरों ने राजू की एमआरआई रिपोर्ट के आधार पर बताया था कि कॉमेडियन के सिर की एक नस दबी हुई थी जिसे डॉक्टर ठीक करने की कोशिश में लगे थे। कुछ दिन पहले राजू ने उंगली हिलाई थी,जिससे उनके जल्दी ठीक होने की उम्मीद बढ़ गई थी,फ़िलहाल डॉक्टर, ऐक्टर को ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं।

कैमरामैन अमरेंद्र श्रीवास्तव

No comments:

Post a Comment