Thursday, 11 August 2022

मदरसा फुरकानिया जामे तुल बनात गर्ल्स में मुस्लिम महासंघ के द्वारा चल रहे आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में कार्यक्रम आयोजित किया गया

 फरहत अली खान (हॉकी), Rampur: मदरसा फुरकानिया जामे तुल बनात गर्ल्स में मुस्लिम महासंघ के द्वारा चल रहे आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में कार्यक्रम आयोजित किया गया 

 फरहत अली खान (हॉकी), Rampur: आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ द्वारा मदारिस में आयोजित किया जा रहा है! जिसमें आज मदरसा ए फुरकानिया जामेतुल बनात गर्ल्स रामपुर में आयोजित किया गया !जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता जी उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की आजादी का मतलब यह भी होगा कि *हम खुश खुशहाल रहे और हमारा पड़ोसी भी भूखा ना सोए* उन्होंने कहा कि आज मदरसे की छात्राओं ने जो देश भक्ति और देश प्रेम अपनी तकरीर नाटक और गान के जरिए प्रस्तुत करें वह काबिले तारीफ है *मदरसे की  छात्र-छात्राएं किसी भी स्कूल के बच्चों से कम नहीं* उन्होंने कहा हम सभी को मिलजुल कर देश सरकार संविधान को मजबूत बनाना है हमारी सरकार देश में जहां हर वर्ग हर संप्रदाय की तरफ ध्यान दे रही है वही *महिलाओं और खासतौर पर मुस्लिम महिलाओं के उत्थान के लिए विशेष ध्यान रखा है* इस अवसर पर डॉ शायर उल्लाह खान ने भी फुल वर्तनी पर रोशनी डाली आखिर में शहर मुफ्ती महबूब आजादी के अमृत महोत्सव का और आजादी के लिए बलिदान पर अपने विचार रखे और सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया कार्यक्र मे छात्राओं द्वारा तिलावते कलाम नाते पाक तकरीर नाटक राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया गया ! इस कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री अशोक विश्नोई प्रदेश8 कार्यसमिति महिला मोर्चा के सदस्य श्रीमती सुनीता सैनी जिला महिला मोर्चा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मारिया खान के अलावा मदरसे की प्रधानाचार्य शिक्षिकाएं उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन तरन्नुम बी ने किया मुस्लिम महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरहत अली खान संयोजक आजादी का अमृत महोत्सव उपस्थित रहे !

1 comment: