Monday, 19 September 2022

नवागत डीएसओ विजय प्रताप सिंह को एमआर पाशा व वसीम ने पुष्प गुच्छ देकर बधाई दीदिव्यांगों को आ रही राशन कार्डों की समस्या का कराया जाएगा निस्तारण : विजय प्रताप सिंह

नवागत डीएसओ विजय प्रताप सिंह को एमआर पाशा व वसीम ने पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी
दिव्यांगों को आ रही राशन कार्डों की समस्या का कराया जाएगा निस्तारण : विजय प्रताप सिंह

स्योहारा। राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा व वाइस प्रेसिडेंट मौहम्मद वसीम ने सोमवार को जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह को पुष्प गुच्छ  देकर बधाई दी। एमआर पाशा ने जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह को दिव्यांगों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जनपद बिजनौर के हर तहसीलों में दिव्यांगों के  राशन कार्ड बनवाए जाएं।  आपूर्ति विभाग में उन्हें सम्मान दिया जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा ने कहा है कि जनपद के सभी आपूर्ति कार्यालय में दिव्यांगों की सुविधा के लिए जहां पर रैम्प नहीं बना हुआ है वहा पर रैम्प बनवाया जाए। जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा को आश्वासन दिया कि जल्द ही आपकी सभी समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। जितने भी जनपद में दिव्यांगों के राशन कार्ड नहीं बने हैं। उनके तत्काल राशन कार्ड बनाए जाएंगे। दिव्यांगों को आपूर्ति विभाग में सम्मान दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment