Monday, 19 September 2022

व्यापार मंडल इकाई नगीना ने मिठाई बांटकर शुभकामनाएं दी

व्यापार मंडल इकाई नगीना ने मिठाई बांटकर शुभकामनाएं दी


नगीना ।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के बरेली में हुए त्रिवार्षिक चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष  रवि प्रकाश अग्रवाल जी के प्रदेश अध्यक्ष एवं व्यापारियों के गौरव, व्यापारियों की आन बान शान  मुकुल अग्रवाल के प्रदेश महामंत्री मनोनीत होने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल इकाई नगीना ने मिठाई बांटकर शुभकामनाएं दी।प्रदेश मंत्री युवा गौरव गोयल, संरक्षक ठाकुर जसवंत सिंह,तहसील अध्यक्ष विकास मल्होत्रा, नगर अध्यक्ष कय्यूम राइन,महामंत्री पंडित सचिन शर्मा, उपाध्यक्ष राजू गुप्ता,कोषाध्यक्ष मुनीर आलम, संजय शर्मा मेडिकल स्टोर वाले, सुभाष शर्मा होटल वाले, उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा सभासद, आसिफ अंसारी, डॉ. मुस्तेहासन, अकील अहमद, हरमीत सिंह, मनोज टंडन, आदि व्यापारी उपस्थित रहे।।

No comments:

Post a Comment