Saturday, 28 January 2023

न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हराया: टी-20 सीरीज में 1-0 से आगे, काम नहीं आई सुंदर की पहली हॉफ सेंचुरी..!!*

*न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हराया: टी-20 सीरीज में 1-0 से आगे, काम नहीं आई सुंदर की पहली हॉफ सेंचुरी..!!*

टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 रनों की करारी हार झेलनी पड़ी। इसी के साथ भारतीय टीम 3 मैचों की द्विपक्षीय सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है।

इस हार के साथ रांची के मैदान पर भारत का अजेय रिकॉर्ड टूट गया है। इससे पहले, यहां टीम ने कोई भी टी-20 मुकाबला नहीं गंवाया।

धोनी के शहर रांची में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रनों का स्कोर खड़ा किया। उसके बाद भारतीय बल्लेबाजों को तय ओवर में 155 पर रोक लिया। कीवी टीम की जीत के हीरो डेरिल मिचेल और मिचेल सेंटनर रहे।

भारत-न्यूजीलैंड पहले टी-20 का स्कोरकार्ड

हार के कारण
1. आखिरी ओवर में 27 रन
पहली पारी के आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह ने 27 रन लुटाए। डेरिल मिचेल ने उनकी पहली 3 गेंदों पर ही 3 छक्के जड़ दिए। अगर ये रन नहीं बनते तो भारत को जीत के लिए कम टारगेट मिलता।

2. टॉप ऑर्डर फ्लॉप
177 रन के टारगेट में भारत का टॉप ऑर्डर बुरी तरह फ्लॉप हो गया। शुभमन गिल 7 और ईशान किशन 4 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, राहुल त्रिपाठी भी शून्य के स्कोर पर ही पवेलियन लौट गए।

3. टॉस जीतकर गेंदबाजी लेना
भारत के कप्तान हार्दिक पंड्या ने पिच को नजरअंदाज किया और टॉस जीतकर बॉलिंग चुन ली। पिच में स्पिनर्स को मदद मिली। अगर पहले बैटिंग करते तो बड़ा स्कोर बना कर न्यूजीलैंड को दबाव में ला सकते थे। सेकेंड इनिंग में स्पिनर्स को और ज्यादा मदद मिली और भारत टारगेट हासिल नहीं कर सका।

नहीं चला टॉप ऑर्डर
177 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर फ्लॉप रहा। उसके टॉप-3 बल्लेबाज महज 11 रन ही जोड़ सके। राहुल त्रिपाठी तो खाता भी नहीं खोल सके। उनके अलावा, ओपनर गिल ने 7 और ईशान किशन ने 4 रन बनाए।

ऐसे गिरे टीम इंडिया के विकेट
पहला : दूसरे ओवर की तीसरी बॉल पर माइकल ब्रेसवेल ने ईशान किशन को बोल्ड कर दिया।
दूसरा : जैकब डफी ने राहुल त्रिपाठी को विकेट के पीछे ड्वेन कॉन्वे के हाथों कैच कराया।
तीसरा : चौथे ओवर की पहली बॉल पर मिचेल सेंटनर ने शुभमन गिल को फिन एलेन के हाथों कैच कराया।
चौथा : सूर्या 12वें ओवर की चौथी बॉल पर एलेन को कैच दे बैठे। उन्हें ईश सोढ़ी ने आउट किया।
पांचवां : 13वें ओवर की दूसरी बॉल पर पंड्या को ब्रेसवेल ने कैच एंड बोल्ड किया।
छठा : हुड्‌डा को सेंटनर के कॉन्वे के हाथों स्टंपिंग कराया।
सातवां : शिवम मावी रन आउट हुए।
आठवां : कुलदीप यादव को लोकी फर्ग्युसन को बोल्ड कर दिया।
अब न्यूजीलैंड की पारी...न्यूजीलैंड ने बनाए 176 रन
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए कीवी टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 176 रन बनाए। डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा नाबाद 59 रन बनाए। ओपनर ड्वेन कॉन्वे ने 52 रन का योगदान दिया। फिन एलेन ने 35 रन की आतिशी पारी खेली।

भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। शिवम मावी, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।

ऐसे गिरे न्यूजीलैंड के विकेट
पहला : सुंदर ने 5वें ओवर में फिन एलेन को सूर्या के हाथों कैच कराया।
दूसरा : 5वें ओवर की आखिरी बॉल पर सुंदर ने मार्क चैपमैन को कैच एंड बोल्ड किया।
तीसरा : ग्लेन फिलिप्स 13वें ओवर की 5वीं बॉल पर सूर्या को कैच दे बैठे। उन्हें कुलदीप ने आउट किया।
चौथा : ड्वेन कॉन्वे को अर्शदीप सिंह ने 18वें ओवर की दूसरी बॉल पर हुड्‌डा के हाथों कैच कराया।
पांचवां : माइकल ब्रेसवेल रन आउट हुए। उन्हें ईशान किशन ने चलता किया।
छठा : 19वें ओवर की आखिरी बॉल पर शिवम मावी ने मिचेल सेंटनर को राहुल यादव के हाथों कैच कराया।
सुंदर ने दिए दो झटके
न्यूजीलैंड की पारी के शुरुआती ओवर्स में वॉशिंगटन सुंदर ने सटीक गेंदबाजी की। उन्होंने कीवी टीम के टॉप-2 बल्लेबाजों को चलता किया। पहले तो सुंदर ने फिन एलेन को सूर्या के हाथों कैच कराया। फिर मार्क चैपमैन को शून्य पर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

एलेन-कॉन्वे ने दी तेज शुरुआत
ओपनर फिन एलेन और ड्वेन कॉन्वे ने न्यूजीलैंड को तेज शुरुआत दिलाई। टीम ने पावर प्ले में दो विकेट गंवाकर 47 रन बना लिए थे। कॉन्वे 23 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हुए।

भारत-न्यूजीलैंड पहले टी-20 का रोमांच
जैकब डफी राहुल त्रिपाठी के आउट की अपील करते हुए।
विकेट का जश्न मनाते माइकल ब्रेसबेल।
डेरिल मिचेल और ड्वेन कॉन्वे ने छठे विकेट के 6 बॉल पर 27 रन जोड़े।
विकेट सेलिब्रेट करते वॉशिंगटन सुंदर। उन्होंने 2 विकेट लिए।
भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीता है और न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी का न्योता दिया है।
भारतीय टीम को सपोर्ट करने पहुंचा भारतीय फैन।
रांची के मैदान पर फैंस में खासा उत्साह देखेने को मिला।
टॉस से पहले ट्रॉफी के साथ भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या और कीवी कैप्टन मिचेल सेंटनर।
मैच से पहले भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या।
पृथ्वी शॉ को मौका नहीं

भारतीय प्लेइंग -11 में पृथ्वी शॉ को मौका नहीं दिया गया है। ईशान किशन और शुभमन गिल ओपनिंग करेंगे।

टीम इंडिया प्लेइंग-11
भारत : शुभमन गिल, ईशान किशन, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड : फिन एलेन, ड्वेन कॉन्वे, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर, ईशा सोढ़ी, और लोकी फर्ग्युसन।

रांची में अजेय है टीम इंडिया
हेड टु हेड के आंकड़ों में दोनों ही टीमें बराबरी पर हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 22 टी-20 मैच हुए हैं। इसमें से 10 में भारत और 9 में न्यूजीलैंड की टीम ने जीत का स्वाद चखा है, जबकि 3 मैच टाई रहे हैं। वहीं, रांची के मैदान की बात करें तो भारत ने इस मैदान पर अब तक 3 टी-20 मैच खेले हैं और तीनों ही जीते हैं।

अब बात करते हैं दोनों टीमों के आपस में प्रदर्शन की...
लगातार 5वां मैच जीतने का मौका
आज भारत के पास अपने घर में न्यूजीलैंड से लगातार 5वां मैच जीतने का मौका है। इससे पहले भारतीय जमीं पर खेले गए 4 मुकाबले भारत ने जीते हैं। उसे आखिरी हार 2017 में राजकोट के मैदान पर मिली थी।
अगले ग्राफिक में देखिए सीरीज में प्रदर्शन...

अब देखते हैं सीरीज का रिजल्ट...
लगातार चौथी सीरीज में क्लीन स्वीप कर सकते हैं
भारत के पास न्यूजीलैंड पर लगातार चौथी सीरीज में क्लीन स्वीप करने का मौका होगा। इससे पहले भारत ने पिछली 3 सीरीज में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ किया है।

* 2022-23 और 2019-20 की सीरीज के शेष मैच टाई हुए हैं।
* 2022-23 और 2019-20 की सीरीज के शेष मैच टाई हुए हैं।
अब बारी टीम न्यूज की...
ऋतुराज गायकवाड चोटिल, सीरीज से बाहर
ऋतुराज गायकवाड चोटिल हो गए हैं और वे रिस्ट इंजरी के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। BCCI ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है।

*न्यूज़ीलैंड को हराकर पहले अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा भारत*

भारत ने दक्षिण अफ्रीका में खेले जा रहे पहले अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया है। 14.2 ओवर में लक्ष्य हासिल करने से पहले भारत ने न्यूज़ीलैंड को 20 ओवर में 107/9 पर रोक दिया था। भारत के लिए ओपनर श्वेता सहरावत ने सर्वाधिक 61*(45) रनों की पारी खेली।

No comments:

Post a Comment