सर्राफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने किया शपथ ग्रहण
जौनपुर -- जनपद के केराकत क्षेत्र के मोहल्ला सिपाह स्थित श्यामराज सेठ के बाड़े में रविवार की शाम होली मिलन का आयोजन किया गया,साथ ही साथ उक्त अवसर पर सर्राफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा पद की गरिमा एवं गोपनीयता की भी शपथ ग्रहण की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमर जौहरी व सुजीत वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभारी निरीक्षक, थाना केराकत,लक्ष्मण पर्वत ने केउपस्थितों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह सभी सर्राफा बन्धुओं व क्षेत्र की जनता के हित के लिए कटिबद्ध रहेंगे।नवनिर्वाचित सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष शुभ सेठ व उपाध्यक्ष सुनील सेठ ने आये हुए सभी अतिथियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवमंगल सेठ ने व संचालन कृष्णालाल कुन्दन ने किया।कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी सर्राफा व्यवसायी सहित पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष आनन्दकन्द गिरी "राजू बाबा",अशोक जायसवाल, विनोद सेठ,गोलू जायसवाल, अमर बहादुर सेठ,शिवचंद्र सेठ,रामधनी सेठ,अजीत गुप्ता, पप्पू सेठ,राहुल सेठ,राहुल आर्य,अवनीश वर्मा,धीरज सोनी,अमन, शुभम सेठ और तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
.....................
संवाददाता -- अमरेन्द्र श्रीवास्तव
No comments:
Post a Comment