अलतमश सिद्दीकी
सपा विधायक शहज़िल इस्लाम के बिगड़े बोल:कहा,उनके मुंह से अगर आवाज़ निकली,तो हमारी बंदूक से भी धुंआ नहीं गोलियां निकलेंगी
बरेली की भोजीपुरा विधानसभा से सपा विधायक शहज़िल इस्लाम ने भाजपा पर निशाना साधते हुए विवादित बयान दे डाला।उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार विपक्ष कमजोर नहीं है, हमारे 125 से अधिक विधायक जीतकर सदन मे पहुंचे हैं।उन्होंने सरकार पर आगे निशाना साधते हुए कहा कि इस बार हम अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व मे जनता की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़़ेंगें और चुप नहीं बैठेंगे।अगर उन्के मुंह से आवाज निकली ,तो यह मत समझना हमारी बंदूक से धुंआ निकलेगा, हमारी बंदूक से भी गोलियां निकलेंगी।
सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो बरेली के पीलभीत बाईपास स्थित सपा के जिला उपाध्यक्ष संजीव सक्सेना के घर पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों के सम्मान मे हुए कार्यक्रम का बताया जा रहा है।दो दिन पूर्व ही सपा जिला उपाध्यक्ष संजीव सक्सेना ने भोजीपुरा और बहेड़ी से जीते सपा के शहज़िल इस्लाम और अताउर्रहमान के सम्मान मे कार्यक्रम रखा था।बताया जाता है कि इस कार्यक्रम के दौरान ही भोजीपुरा से तीसरी बार जीते सपा विधायक और पूर्व मंत्री शहजिल इस्लाम ने यह विवादित बयान दिया है।विवादित बयान के दौरान सपा विधायक शहज़िल इस्लाम कहते दिखाई दे रहे हैं कि इस बार विपक्ष कमजोर नहीं है, हम जनता की लड़़ाई अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व मे सड़क से सदन तक लड़ेंगे।
No comments:
Post a Comment