अवैध मादक पदार्थ बेचने के विवाद में बच्ची की जान का बना काल
अवैध शस्त्र से गोलीकांड में बच्ची हुई बुरी तरह घायल मौके से आरोपी फरार
सीओ सिटी विनय द्विवेदी समेत स्थानीय पुलिस बल मौके पर मौजूद
बहराइच__
बहराइच। थाना दरगाह शरीफ इलाके के मंसूरगंज में मादक पदार्थ बेचने के चक्कर में दो पक्षों के विवाद को लेकर अवैध शस्त्र से गनशॉट से एक बच्ची गंभीर रूप से घायल सूचना पर पहुंची मौके पर पुलिस फोर्स ने घायल बच्ची को तत्काल मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। चिकित्सकों की जानकारी के अनुसार बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है। हालत गंभीर देखने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर करने की आशंका बताई जा रही है। गोली कांड के आरोपी मौके से फरार हो गए हालांकि आरोपी के घर दबिश देने पहुंची पुलिस टीम ने छानबीन शुरू कर दी है मौके पर घर में कुछ हाथ ना लगने पर स्थानीय पुलिस ने घर में बंधे जानवर को थाने पहुंचा दिया है वही घायल बच्ची के परिजन के तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन में जुट गई है। वही मौके पर पहुंचे नगर क्षेत्रधिकारी विनय द्विवेदी ने बताया कि टीमें गठित कर दी गई है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
No comments:
Post a Comment