थाना प्रांगण में गणेश विसर्जन को लेकर शांति व्यवस्था की बैठक!!
स्योहारा (डॉ•उस्मान ज़ैदी): गणेश विसर्जन से संबंधित थाना परिसर में शांति व्यवस्था को लेकर एक आवश्यक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी इंदु सिद्धार्थ ने की मुख्य अतिथि के रूप में उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिन्हा रहे तथा संचालन थाना प्रभारी राजीव चौधरी ने किया!!
उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि त्योहार भाईचारे आपसी मेल झोल को बढ़ावा देने पर हुआ करते हैं सभी धर्मों से संबंधित त्योहार मनाए जाते हैं हर एक धर्म अच्छाइयों और मानवता सीख देने की प्रेरणा का स्रोत है धर्म के साथ-साथ सामाजिक कर्तव्यों का पालन को बखूबी अंजाम देना चाहिए हां विद्यार्थियों को परीक्षाओं में अच्छे नंबर लाने वालों को प्रोत्साहित किए जाने चाहिए जिससे आज के विद्यार्थी कल के अच्छे नागरिक बने शिक्षा को बढ़ावा मिले देश में तरक्की व खुशहाली आए!!
क्षेत्राधिकारी इंदु सिद्धार्थ ने अपने संबोधन में कहा कि शांति व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाए रखने में स्थानीय लोगों को पुलिस को भरपूर सहयोग करें कहीं भी किसी प्रकार का कोई असामाजिक तत्व शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करें पुलिस को तुरंत सूचित करें नगर पालिका पानी टैंकरों वे सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से कराएं नगर पालिका अध्यक्ष अख्तर जलील द्वारा नगर में कैमरे लगाए जाने पर उनकी जमकर प्रशंसा की!!
जाने-माने वर्मा मेटरनिटी एंड नर्सिंग होम के संचालक एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ मनोज वर्मा ने कहा कि किसी अनहोनी को ध्यान में रखते हुए गोताखोरों व एंबुलेंस की व्यवस्था होनी आवश्यक है त्योहारों पर भाईचारा उच्च स्तरीय प्रदर्शन करना चाहिए सभी को मिलजुल कर बड़े पैमाने पर हिस्सेदारी करनी चाहिए!!
प्रदेश उपाध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल एवं वरिष्ठ समाजसेवी जाने-माने अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि यह शोभायात्रा हमें शांति आपसी मेल झोल हर्ष व उत्साह का संदेश देती है शोभायात्रा में शांति व्यवस्था को बनाए रखने में नगरवासी अपना भरपूर सहयोग पुलिस को दें किसी भी प्रकार की अफरा तफरी मचाने वालों को पुलिस के हवाले करें!!
जैन समाज की ओर से अनिल जैन संजीव जैन संजय जैन शोभित जैन दीपक जैन आदि ने संयुक्त रूप से बताया कि अहिंसा परमो धर्म भगवान महावीर का सर्वश्रेष्ठ संदेश है जिसको लेकर परंपरागत रूप से श्री दिगंबर जैन मंदिर से शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ करता है नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए समापन भी श्री दिगंबर जैन मंदिर पर होता है इस शोभायात्रा में सभी समुदाय व जाती के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं जैन समाज सामाजिक सेवाओं शैक्षिक सेवाओं मैं उल्लेखनीय योगदान देता चला आ रहा है गरीब व असहाय बच्चों को ड्रेस में कॉपी किताबें निशुल्क प्राप्त कराते हैं तथा उनसे फीस भी नहीं ली जाती है! नगर पालिका अध्यक्ष अख्तर जलील ने कहा नगर पालिका की ओर से शोभायात्रा में सफाई तथा पानी व्यवस्था एंबुलेंस आदि का उचित प्रबंध किए जाने का आश्वासन दिया !!शांति समिति मीटिंग में हिस्सा लेने वाले भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विधायक अशोक कुमार राणा प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार अरोणा राजू भैया हाजी फहीम उर रहमान चौधरी फैसल वारसी भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर नेपाल सिंह अंत में सभी उपस्थित जनों को जलपान ग्रहण कराया गया!!
No comments:
Post a Comment