रतनपुर रियाया में किया गया दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट
मंडावर थाना क्षेत्र गांव रतनपुर रियाया में ग्राम प्रधान जगत सिंह द्वारा डॉ बाबा भीमराव अंबेडकर धर्मशाला में दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट कराया गया। जिसमें सभी टीमों के खिलाड़ियों ने बहुत सुंदर प्रदर्शन किया। जिसमें गांव कलहेडी टीम ने दूसरी टीम गांव मंगोलपुर को पराजित किया। जिसमें प्रथम टीम जीतने वाली गांव कलहेडी को ग्राम प्रधान जगत सिंह द्वारा 5100 रूपये का नगद पुरस्कार टॉफी व मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। द्वितीय टीम गांव मंगोलपुर को ग्राम प्रधान जगत सिंह द्वारा 2100 रुपए का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया और दोनों टीमों का सम्मान किया और उन्हें आगे बढ़ने व तरक्की करने का आशीर्वाद दिया, इस कबड्डी
टूर्नामेंट में सभी ग्राम वासियों का सहयोग भी रहा!
No comments:
Post a Comment