Saturday, 30 December 2023

*मन की बात कार्यक्रम में मोदी जी की बात सुनते मुस्लिम महिलाएं* ।

*मन की बात कार्यक्रम में मोदी जी की बात सुनते मुस्लिम महिलाएं* 
भाजपा महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मारिया फरहत के बाजोडी टोला निवास पर मन की बात सुनने के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम युवा एवं बुजुर्ग महिलाओं ने शिरकत की। मन की बात ही एक ऐसा कार्यक्रम है जिससे पूरा समाज मोदी जी से एक साथ जुड़ जाता है। ये ऐसा कार्यक्रम है। हर घर में मोदी जी को घर का एक बड़ा सदस्य मानकर सभी परिवार गंभीरता से सुनते हैं । आज मोदी जी ने जो महिलाओं के लिए और अन्य समाज के लिए बातें कहीं । वह जन जन की आवाज है । इस अवसर पर महिला मोर्चा की पुराना गंज मंडल अध्यक्ष पूजा शर्मा , मीणा खंडेलवाल पुराना गंज मंडल अध्यक्ष विवेक रुहेला एवं बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं उपस्थित रहे जिनमें मुख्य गुलशन खान समीना अंसारी अंसारी नेहा कुरेशी सबीहा शमसी सोनी शमसी डूबा खान नगमा खान फिजा शुमैला हसनत मसीयत मरियम खान यासमीन मोइना खान के अतिरिक्त बड़ी संख्या में बुजुर्ग और युवा महिलाएं उपस्थित रहे।

Tuesday, 26 December 2023

अयोध्या राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हो सकते हैं फरहत अली खान*

*अयोध्या राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हो सकते हैं  फरहत अली खान* 


अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, संघ के अनुषांगिक संगठन स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक व राष्ट्र प्रेम और राष्ट्रवादी विचारधारा टीवी डिबेट्स सच्चाई और मजबूती से रखने वाले प्रभावी व्यक्तियों में से एक हैं ।

 फरहत अली खान इस्लाम को मजबूती से मानते हैं इसी के साथ भारतीय परंपरा का भी बहुत सम्मान करते हैं होली दिवाली रक्षाबंधन बहुत ही श्रद्धा के साथ मनाते हैं ।

जब राम मंदिर निर्माण कीआधारशिला रखी गई थी तब 21 दिए जलाकर आ
 खुशी का इजहार किया था ।

जिस पर उन्हें कट्टर वादी और तालिबानी सोच रखने वालों के फतवे फरमान के साथ धमकियों और भ्रत्सनाए  झेलना पड़ी थी ।
फरहत अली खान को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में आमंत्रित करने के संकेत मिल रहे हैं ।

उन्होंने प्रेस का जवाब देते हुए कहा कि मेरा सौभाग्य होगा मैं इस देश ही नहीं पूरी विश्व के सनातनी धार्मिक भव्य कार्यक्रम में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होकर गोरवान्वित महसूस करूंगा ।

इतिहास मे यह घटना अंकित है की एक ब्राह्मण के घर की स्त्री स्नान कर रही थी तभी संयोग से वहां से "ब्राह्मण कुल शिरोमणि "वाजीराव पेशवा" की सवारी निकल रही थी !

इतिहास मे यह घटना अंकित है की एक ब्राह्मण के घर की स्त्री स्नान कर रही थी तभी संयोग से वहां से "ब्राह्मण कुल  शिरोमणि "वाजीराव पेशवा" की सवारी निकल रही थी !
हाथी पर बैठे महाराज वाजीराव पेशवा को घर के अंदर आँगन में स्नान कर रही स्त्री का चेहरा गर्दन तक दिख गया संयोग से  ब्राह्मण स्त्री की नजर भी पेशवा जी से टकरा गयी महाराज  वाजीराव पेशवा जी तत्काल हाथी से नीचे उतर पैदल चलने  लगे.. 

साथ चल रहे उनके अंग रक्षक ने हिम्मत जुटा कारण पूछा तो पेशवा जी बोले अनजाने में मैने एक ब्राह्मण स्त्री की हत्या कर दी.. आज के बाद हाथी की सवारी  नहीं करुँगा घोड़े की सवारी करुँगा और  वास्तव में थोड़ी देर  बाद खबर मिली की उस ब्राह्मण स्त्री ने लज्जावस प्राण त्याग  दिए... 

मेरे भाई, बहनों ऐसा रहा ब्राह्मणों का मर्यादित गरिमामय  जीवन इतिहास.. !

अतः आप लोग भले ही आधुनिक रहें लेकिन पूर्वजों की  अर्जित की हुई महानता को याद रखे. ब्राह्मण ऐसे ही पूज्य नहीं  हुए हमारे पूर्वजो का त्याग तपस्या. त्रिकाल संध्या सहित जीवन सदैव पवित्रता पूर्ण मर्यादित गरिमामय रहा अतः सदैव  ब्राह्मण धर्म का पालन करे l

फूहड़ वस्त्र अमर्यादित भोजन और अमर्यादित व्यवहार का  त्याग करे, जीवन ऐसा गरिमामय जीयें कि अन्य लोग आपसे  प्रेरणा लें l

जय हो सनातन संस्कृति की 🚩🚩

इतिहास मे यह घटना अंकित है की एक ब्राह्मण के घर की स्त्री स्नान कर रही थी तभी संयोग से वहां से "ब्राह्मण कुल शिरोमणि "वाजीराव पेशवा" की सवारी निकल रही थी !

इतिहास मे यह घटना अंकित है की एक ब्राह्मण के घर की स्त्री स्नान कर रही थी तभी संयोग से वहां से "ब्राह्मण कुल  शिरोमणि "वाजीराव पेशवा" की सवारी निकल रही थी !

हाथी पर बैठे महाराज वाजीराव पेशवा को घर के अंदर आँगन में स्नान कर रही स्त्री का चेहरा गर्दन तक दिख गया संयोग से  ब्राह्मण स्त्री की नजर भी पेशवा जी से टकरा गयी महाराज  वाजीराव पेशवा जी तत्काल हाथी से नीचे उतर पैदल चलने  लगे.. 

साथ चल रहे उनके अंग रक्षक ने हिम्मत जुटा कारण पूछा तो पेशवा जी बोले अनजाने में मैने एक ब्राह्मण स्त्री की हत्या कर दी.. आज के बाद हाथी की सवारी  नहीं करुँगा घोड़े की सवारी करुँगा और  वास्तव में थोड़ी देर  बाद खबर मिली की उस ब्राह्मण स्त्री ने लज्जावस प्राण त्याग  दिए... 

मेरे भाई, बहनों ऐसा रहा ब्राह्मणों का मर्यादित गरिमामय  जीवन इतिहास.. !

अतः आप लोग भले ही आधुनिक रहें लेकिन पूर्वजों की  अर्जित की हुई महानता को याद रखे. ब्राह्मण ऐसे ही पूज्य नहीं  हुए हमारे पूर्वजो का त्याग तपस्या. त्रिकाल संध्या सहित जीवन सदैव पवित्रता पूर्ण मर्यादित गरिमामय रहा अतः सदैव  ब्राह्मण धर्म का पालन करे l

फूहड़ वस्त्र अमर्यादित भोजन और अमर्यादित व्यवहार का  त्याग करे, जीवन ऐसा गरिमामय जीयें कि अन्य लोग आपसे  प्रेरणा लें l

जय हो सनातन संस्कृति की 🚩🚩

1949 में अयोध्या के ज़िला मजिस्ट्रेट नायर द्वारा नेहरू की हिन्दू विरोधी नीतियों के निडर विरोध की गाथा सुन कर आपकी आँखें भर आएगी।*

*1949 में अयोध्या के ज़िला मजिस्ट्रेट नायर द्वारा नेहरू की हिन्दू विरोधी नीतियों के निडर विरोध की गाथा सुन कर आपकी आँखें भर आएगी।*

*अयोध्या में हमें श्रीराम की भूमि दिलाने वाले नायक IAS के.के.नायर, का जन्म 7 सितंबर 1907 को केरल में हुआ था। भारत की आजादी से पहले, वह इंग्लैंड गए और 21 साल की उम्र में बैरिस्टर बन गए और फिर आईसीएस परीक्षा में सफल हुए।1 जून 1949 को उन्हें फैजाबाद के जिला मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया था।*

*रामलला की प्रतिमा को अचानक अयोध्या मंदिर में रखे जाने की शिकायत के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू ने राज्य सरकार को जांच कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया था। राज्य के मुख्यमंत्री गोविंद वल्लभ पंत ने ज़िला मजिस्ट्रेट श्री के.के.नायर से पूछताछ करने का अनुरोध किया।*

*के के नायर ने अपनी  रिपोर्ट में कहा गकि हिंदू अयोध्या को भगवान राम (राम लला) के जन्मस्थान के रूप में पूजते हैं। लेकिन मुसलमान वहां मस्जिद होने का दावा करके समस्याएँ पैदा कर रहे थे। उन्होंने सुझाव दिया कि वहां एक बड़ा मंदिर बनाया जाना चाहिए। उनकी रिपोर्ट में कहा गया कि सरकार को इसके लिए ज़मीन आवंटित करनी चाहिए। ज़िला मजिस्ट्रेट नायर में मुसलमानों को मंदिर के 500 मीटर के दायरे में जाने पर रोक लगाने का आदेश जारी किया. (गौरतलब है कि आज तक न तो सरकार और न ही कोर्ट इस प्रतिबंध को हटा पाई है)।*

*यह सुनकर नेहरू  क्रोधित हो गये। वह चाहते थे कि राज्य सरकार इलाके से हिंदुओं को तत्काल बाहर निकालने और रामलला को हटाने का आदेश दे। मुख्यमंत्री गोविंद वल्लभ पंत ने ज़िला प्रशासन को तुरंत हिंदुओं को बाहर निकालने और रामलला की मूर्ति को हटाने का आदेश दिया। लेकिन नायर ने आदेश लागू करने से इनकार कर दिया। दूसरी ओर, उन्होंने एक और आदेश जारी किया जिसमें कहा गया कि प्रतिदिन रामलला की पूजा की जानी चाहिए। आदेश में यह भी कहा गया कि सरकार को पूजा का खर्च और पूजा कराने वाले पुजारी का वेतन वहन करना चाहिए।*

*इस आदेश से घबराकर नेहरू ने तुरंत नायर को नौकरी से हटाने का आदेश दे दिया। बर्खास्त किये जाने पर नायर इलाहाबाद अदालत में गये और स्वयं नेहरू के विरुद्ध सफलतापूर्वक बहस की।कोर्ट ने आदेश दिया कि नायर को बहाल किया जाए और उसी स्थान पर काम करने दिया जाए। कोर्ट के आदेश ने जैसे नेहरू के चेहरे पर कालिख पोतने जैसा था। यह आदेश सुनकर अयोध्यावासियों ने नायर से चुनाव लड़ने का आग्रह किया।*

*लेकिन नायर ने बताया कि एक सरकारी कर्मचारी होने के नाते वह चुनाव में खड़े नहीं हो सकते। अयोध्यावासी चाहते थे कि नायर की पत्नी चुनाव लड़े। जनता के अनुरोध को स्वीकार करते हुए श्रीमती शकुन्तला नायर उत्तर प्रदेश के प्रथम विधान सभा चुनाव के दौरान अयोध्या में प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरीं। उस समय पूरे देश में कांग्रेस के उम्मीदवारों की जीत हुई थी। अकेले अयोध्या में, नायर की पत्नी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस उम्मीदवार कई हजार के अंतर से हार गए। श्रीमती शकुंतला नायर 1952 में जनसंघ में शामिल हुईं और संगठन का विकास करना शुरू किया।*

*इससे फ़ैसले से हैरान नेहरू  ने नायर पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। नायर जी ने नेहरू के अनैतिक हथकंडों से परेशान होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया और इलाहाबाद उच्च न्यायालय में एक वकील के रूप में काम करना शुरू कर दिया।*

*वर्ष 1962 में जब संसद के चुनावों की घोषणा हुई तो लोगों ने  नायर और उनकी पत्नी को चुनाव लड़ने के लिए मनाने में सफल रहे। वे चाहते थे कि वे नेहरू के सामने अयोध्या के बारे में बोलें। जनता ने नायर दंपत्ति को बहराइच और कैसरगंज दोनों सीटों पर जीता कर सांसद बनवाया। और एक सुखद आश्चर्य के रूप में, उनके ड्राइवर को भी फैसलाबाद से विधायक चुना गया था।*

*बाद में, इंदिरा शासन ने देश में आपातकाल लागू कर दिया और दंपति को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया। लेकिन उनकी गिरफ़्तारी से अयोध्या में भारी हंगामा हुआ और डरी हुई सरकार ने उन्हें जेल से रिहा कर दिया। दंपति अयोध्या लौट आए और अपना सार्वजनिक कार्य जारी रखा। आजतक हिंदू विरोधी तत्व नायर जी द्वारा जारी आदेशों को बदल नहीं पाए हैं। नायर द्वारा जारी आदेश के आधार पर पूजा और रामलला के दर्शन अब भी जारी हैं*

*आपातकाल  की गिरफ़्तारी के कारण नायर का 7 सितंबर 1977 के दिन केरल में निधन हो गया। उनकी मृत्यु की खबर सुनने के बाद अयोध्या के निवासियों ने आँसू बहाये। उनकी अस्थियां लेने के लिए एक समूह केरल गया। अस्थियों का बड़े आदर के साथ स्वागत किया गया। उन्हें एक सुसज्जित रथ में ले जाया गया और अयोध्या के पास सरयू नदी में विसर्जित कर दिया गया।*

*नायर के प्रयासों के कारण ही हम अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि पर पूजा कर पा रहे हैं। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि अयोध्या के लोग उन्हें एक दिव्य व्यक्ति मानते हैं। यदि नायर न होते तो क्या आज राम का जन्मस्थान हमारे पास होता? यह एक प्रश्न चिन्ह है! विश्व हिंदू परिषद ने उनके पैतृक गांव में जमीन खरीदी है और उनके लिए एक स्मारक बनाया है। गौरतलब है कि के.के. नायर के नाम से शुरू किया गया ट्रस्ट सिविल सेवा परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति और प्रशिक्षण प्रदान करता है।*

●आज सब प्रयास करे●  ..कि हमें श्री राम की जन्मभूमि देने वाले श्री के.के.नायर की महिमा चारों और जोरों से गूंजे।
🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️

Monday, 25 December 2023

तुलसी साथी विपत्ति के,विद्या विनय विवेक।साहस सुकृति सुसत्यव्रत,राम भरोसे एक।।

2️⃣6️⃣❗1️⃣2️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣3️⃣
तुलसी साथी विपत्ति के,विद्या विनय विवेक।
साहस सुकृति सुसत्यव्रत,राम भरोसे एक।।

तुलसीदासजी ने इस दोहे के माध्यम से बहुत अच्छी बात कही है कि - किसी विपत्ति के समय आपको यही सात गुण बचायेंगे-

पहला- आपका ज्ञान या शिक्षा,

दूसरा- आपकी विनम्रता,

तीसरा- आपकी विवेक-बुद्धि,

चौथा- आपके भीतर का धैर्य- साहस,

पांचवां- आपके अच्छे कर्म,

छठा- आपके सच बोलने की आदत और

सातवां- जो सबसे महत्वपूर्ण बात है कि भगवान राम में असीम विश्वास।

क्योंकि जिन्हें प्रभु राम से प्रीति है उनके प्रति हनुमानजी का मन भी कोमल हो जाता है। उनके संकट स्वयं हनुमानजी हर लेते हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के नाम में राम शब्द 'रा' अर्थात् र-कार और 'म' मकार से मिल कर बना है। 

कहा गया है कि श्वास और निश्वास में निरंतर र-कार 'रा' और म-कार 'म' का उच्चारण  करते रहने से दोनों नाड़ियों में प्रवाहित ऊर्जा में सामंजस्य बना रहता है।इससे अंतःकरण निष्पाप हो जाता है।

मंत्र-
मनोजवं मारुततुल्यवेगं
        जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्।
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं
            श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये।।     

हनुमान जी के नित्य स्मरणीय नाम-
श्री हनुमते नमः,
        मारुतये नमः,
            वायुनन्दनाय नमः,
               आंजनेयाय नमः,
                   केशरिनन्दनाय नमः,
                        अक्षहन्त्र्यै नमः,
                            लंकादहनाय नमः,
                                 रामदासाय नमः,
लक्ष्मण प्राण धारकाय नमः,
        अशोक वन ध्वंसिने नमः,
             सीतासन्देह हारकाय नमः,
                  कपिनाथाय नमः,
                      सुग्रीव सचिवाय नमः,
मेघनाद यज्ञ विध्वंसकाय नमः,
            रुद्रावताराय नमः,
               श्रीराम दूताय नमः,
                    अमित पराक्रमाय नमः,
                         सीताशोकापनोदाय नमः,
श्री राम भक्ताय नमः,
          महातेजसे नमः,
              कपिराजाय नमः,
                  महाबलाय नमः,
                      द्रोणाद्रिहराय नमः,
सर्व विध्नविनाशकाय नमः,
               रक्षोध्नाय नमः,
                    रिपुध्नाय नमः,
                         व्याधि विनाशकाय नमः।।
*🙏🏽🙏🏾🙏🏿श्री हनुमते नमः🙏🏻🙏🙏🏼*

अमरोहा- अमरोहा पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय,अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों से मिले,सरकार जमीन भी फ्री अधिग्रहण करना चाह रही- अजय राय,अयोध्या जाने का बुलावा आएगा तो हम जरूर जाएंगे- अजय,देश में पहलवानों का अपमान हो रहा है- अजय राय,हम किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं होने देंगे- अजय राय ,श्री वासुदेव तीर्थ मंदिर पर दर्शन करने पहुंचे हैं अजय राय.

➡️➡️➡️➡️अब तक के खास समाचार पार्ट 4➡️➡️➡️➡️

➡वाराणसी- सहकारिता मंत्री जे.पी.एस राठौर पहुंचे वाराणसी,राम लला के प्राण प्रतिष्ठा में आमंत्रण पर बयान,अखिलेश यादव को आमंत्रण भेजने को लेकर बयान,‘ये लोग भगवान श्रीराम के अस्तित्व को ही नकार रहे थे’,पहले भगवान राम के अस्तित्व को मानें- मंत्री,अपने विचारों को बदले फिर आएं - मंत्री,सपा के ब्राह्मण सम्मेलन को लेकर बोले जेपीएस राठौर,अखिलेश यादव रोज-रोज अपना एजेंडा बदलते हैं- मंत्री,ब्राह्मण चट्टान की तरह बीजेपी के साथ खड़े हैं- मंत्री,मल्लिकार्जुन खड़के को लेकर नीतीश कुमार के बयान पर बोले,‘एमपी, राजस्थान के चुनाव में सभी गठबंधन छिन्न-भिन्न हो गए’,परिणाम आने के बाद फिर से गठबंधन बना लिए- मंत्री,‘इंडिया गठबंधन स्वार्थ का गठबंधन है, ये टिकने वाला नहीं’.

➡अयोध्या- अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरों पर,सड़क के दोनों ओर बनाये गए पत्थर के सूर्य स्तंभ,लता मंगेशकर चौक के पास बनाए जा रहे हैं सूर्य स्तंभ,हाइवे से आने वाले श्रद्धालु इसी रास्ते से मंदिर जाएंगे,प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हो रहा अयोध्या का कायाकल्प,अयोध्या में हजारों करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट चल रहे हैं ,इस रास्ते से प्रवेश करेंगे प्राण प्रतिष्ठा में आने वाले श्रद्धालु,आस पास की सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है,मंदिर के अंदर जाने के समय लॉकर बनाए जा रहे ,श्रद्धालुओं के बैग रखने के लिए काउंटर बनाए जा रहे,मंदिर के दोनों तरफ की दीवारों पर तस्वीरें बनाई जा रहीं,दीवारों पर प्रभु श्रीराम की तस्वीरों को बनाया जा रहा है,प्रभु श्रीराम की तस्वीरें लगे हुए चित्रों को रखा गया है ,कॉरिडोर के रास्ते में तस्वीरें लगे हुए चित्रों को रखा गया,हजारों की संख्या में सौंदर्यीकरण में लगे हुए कारीगर.

➡लखनऊ- पुलिस विभाग में कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रमोशन में भेदभाव,  कम्प्यूटर ऑपरेटरों को सीनियरिटी नहीं परीक्षा से मिलेगा प्रमोशन, पुलिस अफसरों की तानाशाही रवैये से नियमावली लागू नहीं हुई, यूपी पुलिस कम्प्यूटर कर्मचारी वर्ग सेवा नियमावली 2022 लटकी है, तकनीकी सेवा नियमावली गृह विभाग में 3 साल से अटकी है, पुलिस के सभी पदों पर सीनियरिटी से प्रमोशन मिलता है,  कम्प्यूटर ऑपरेटरों के मामले में अफसरों ने भेदभाव किया,  मोहित अग्रवाल के एडीजी रहते परीक्षा कराने का हुआ था फैसला,2 जनवरी 2024 को प्रमोशन के लिए परीक्षा आयोजित की गई है, 2014 के कम्प्यूटर ऑपरेटर 2017 बैच के साथ देंगे परीक्षा, 1009 पदों के सापेक्ष 1756 लोगों को परीक्षा दिलाने की तैयारी.

➡लखनऊ- कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का बयान,अटल आवासीय विद्यालय ने उदाहरण प्रस्तुत किया- अनिल ,आज पूरे देश के अंदर एक उदाहरण प्रस्तुत किया- अनिल देश के अंदर अटल आवासीय जैसा कोई विद्यालय नहीं- अनिल,‘अयोध्या में भव्य प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने जा रहा है’,कुश्ती संघ के निलंबन पर बोले अनिल राजभर,खेल मंत्रालय का फैसला स्वागत योग्य है- अनिल राजभर.

➡लखनऊ- हेड कांस्टेबल के घर बड़ी चोरी से मचा हड़कंप, CRPF डीजी ऑफिस में तैनात है हेड कांस्टेबल, लाइसेंसी रिवॉल्वर समेत लाखों रुपए के जेवर चोरी, पीड़ित धर्मपाल रावत परिवार समेत गया था ससुराल, सरोजिनी नगर के दारोगा खेड़ा आउटर रिंग रोड की घटना.

➡लखनऊ- LDA ने बिल्डर सिराज इकबाल का घर सील किया, FI कैंपस में बना है सिराज इकबाल का मकान, घर की दीवार पर कारण बताओ नोटिस लगाई गई , पूरे घर को सील कर धवस्तीकरण की कार्रवाई करने के मूड में LDA, 28 तारीख तक जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई करेगा LDA, कैसरबाग थाने में दर्ज है FI बिल्डर सिराज इकबाल पर मुकदमा.

➡लखनऊ- राजधानी में धूमधाम से मनाया जा रहा क्रिसमस डे,क्रिसमस डे पर लखनऊ के चर्च में लोगों की भीड़,हजरतगंज के कैथड्रिल चर्च में लोगों की भारी भीड़,सेंटा क्लॉज की वेशभूषा में चर्च पहुंच रहे है लोग,लोगों ने कैंडल जला कर की प्रार्थनाएं,चर्च के गेट पर सुरक्षा व्यवस्था के भारी इंतजार.

➡अयोध्या- श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनकर हुआ तैयार,30 दिसंबर को प्रधानमंत्री एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे,रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी तेजी से चल रही,श्रद्धालुओं के लिए आवागमन सुलभ करने की तैयारी,शुक्रवार को फ्लाइट का ट्रायल रन शुरू किया गया था,देश के किसी कोने से कुछ घंटे में पहुंच सकेंगे अयोध्या,6 जनवरी से दिल्ली,अहमदाबाद कोलकाता के फ्लाइटें,चेन्नई, बेंगलुरु,गोवा के लिए इंडिगो की फ्लाइट शुरु होगी,पहली फ्लाइट 30 दिसंबर को एयरपोर्ट अयोध्या पहुंचेगी,अयोध्या से दिल्ली तक का किराया लगभग 3600 रुपए.

➡आगरा- बटेश्वर में CM योगी आदित्यनाथ का संबोधन,सीएम ने हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ किया,आसमान से हो सकेंगे ताजमहल के दीदार-CM,यूपीवासियों की ओर से अटल जी को श्रद्धांजलि-CM,अटलजी ने देश को स्थिर सरकार दी- सीएम ,पूरा देश अटल जी को नमन कर रहा है-सीएम,अटलजी विराट व्यक्तित्व के स्वामी थे-सीएम,अटलजी ने हर किसी को सम्मान दिया-सीएम,अटल जी के नाम से लाइब्रेरी बनेगी- सीएम.

➡फिरोजाबाद- बीजेपी पार्षद दीपक यादव को पुलिस ने पकड़ा,सोशल मीडिया पर नगर आयुक्त पर की थी टिप्पणी,थाना उत्तर में 3 दिन पूर्व दर्ज कराई गई थी FIR,परिवर्तन दल के कर्मचारियों ने दर्ज कराई थी FIR,राजनीतिक दबाव के चलते पार्षद को पुलिस ने उठाया,BJP में आपसी कलह के चलते मामले ने पकड़ा तूल,थाना उत्तर पुलिस ने पार्षद को किया गिरफ्तार.

➡अम्बेडकरनगर- सरेराह किन्नरों पर अज्ञात गुंडों ने किया हमला,करीब आधा दर्जन से ज्यादा गुंडों ने किया हमला,हमले में घायल किन्नरों का कराया जा रहा है मेडिकल,बीच सड़क पर रोक किन्नरों पर बरपाया गया कहर,आपसी रंजिश बताया जा रहा है घटना का कारण,तहरीर पर आधा दर्जन से ज्यादा अज्ञात पर केस दर्ज,घटना की जांच में जुटी पुलिस गुंडों की तलाश कर रही,बेवाना थाना क्षेत्र के शिवरानाली के पास का मामला.

➡आगरा- ताजमहल आए पर्यटकों में खींचतान का वीडियो वायरल,महिलाओं से कहासुनी और खींचतान के वीडियो वायरल,क्रिसमस, न्यू ईयर की छुट्टियों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़,भीड़ कंट्रोल करने के बजाए खींचतान कर रहा सुरक्षा कर्मी,ताजमहल पश्चिमी गेट के बाहर लगी पर्यटकों की लाइनें,घंटों लाइन में इंतजार के बाद पर्यटकों का हो रहा प्रवेश,ताजमहल पश्चिमी गेट टिकट विंडो के पास का मामला.

➡आगरा- गुटखे की वजह से पति-पत्नी हुए अलग,पत्नी गुटखा नहीं छोड़ पाई तो पति ने पत्नी को छोड़ा,छह माह पहले हुई थी शादी,परिवार परामर्श केंद्र ने पहले कराया था समझौता,समझौते के बाद पति पत्नी को ले गया था घर,पत्नी ने चोर- छिपे फिर गुटखा खाया हुई लड़ाई,गुटखे की लत से अब फिर से दोनों हुए अलग,पत्नी का आरोप पति छोड़ने के लिए बना रहा है बहाना,थाना शाहगंज क्षेत्र का मामला.

➡इटावा- दो दिन पूर्व जेल से भागा कैदी अजय गिरफ्तार,अलीगढ़ में बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार,जेल का वार्डन श्रीकांत अवस्थी भी गिरफ्तार,फरार हुए कैदी अजय के साथ था जेल का वार्डन,जेल वार्डन की मिलीभगत से फरार हुआ था कैदी,थाना सिविल लाइन पुलिस ने की गिरफ्तारी,क्राइम ब्रांच टीम भी रही शामिल.

➡आगरा- आगरा के बटेश्वर में पहुंचे सीएम योगी,हेलीकॉप्टर से बटेश्वर पहुंचे सीएम योगी,कुछ ही देर में होगी कार्यक्रम की शुरुआत,अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का होगा अनावरण,148 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास,
पूर्व पीएम की जयंती पर बटेश्वर में हो रहा कार्यक्रम. 

➡कासगंज- भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष पर मारपीट का आरोप , अध्यक्ष चमन खा ने सभासद से की मारपीट,गाली गलौज, अपने दफ्तर में चेयरमैन ने सभासद से की मारपीट, निर्माण कार्य की शिकायत करने गए सभासद से अभद्रता, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, एसपी के निर्देश पर चेयरमैन के खिलाफ केस दर्ज , कासगंज के भरगैन नगर पंचायत का मामला.

अमरोहा- अमरोहा पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय,अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों से मिले,सरकार जमीन भी फ्री अधिग्रहण करना चाह रही- अजय राय,अयोध्या जाने का बुलावा आएगा तो हम जरूर जाएंगे- अजय,देश में पहलवानों का अपमान हो रहा है- अजय राय,हम किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं होने देंगे- अजय राय ,श्री वासुदेव तीर्थ मंदिर पर दर्शन करने पहुंचे हैं अजय राय.

➡रायबरेली- शातिर चोरों के गैंग का भंडाफोड़, गैंग के तीन शातिर चोर हुए अरेस्ट, रात में मौका देख घटना को देते थे अंजाम, आधा दर्जन घटनाओं को दे चुके अंजाम, कब्जे से नकदी समेत अन्य सामग्री बरामद, भदोखर थाना पुलिस ने की गिरफ्तारी.

➡अयोध्या- रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया पहुंचे अयोध्या,जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष,ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से की मुलाकात,‘सभी सनातनियों के लिए यह परम सौभाग्य की बात है’,प्राण प्रतिष्ठा में उपस्थित रहने का सौभाग्य मिल रहा है,प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन भगवान रामलला के करूंगा दर्शन.

➡चित्रकूट- 3 बच्चों को जीआरपी पुलिस ने दी थर्ड डिग्री,थर्ड डिग्री से तीनों बच्चो को आई गंभीर चोटें,बिना टिकट के रेलवे प्लेटफार्म पर थे बच्चे,चचेरे भाई के लापता होने पर स्टेशन ढूंढने गए थे बच्चे,परिजन न्याय की गुहार लगाने पहुंचे कर्वी कोतवाली,कर्वी जीआरपी थाना का मामला.

➡उन्नाव- उन्नाव में ट्रेन से कटकर हुई किशोर की मौत, रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर हुई किशोर की मौत, किशोर के दोनों कानों में लगे हुए थे ईयरबड, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज, कोतवाली उन्नाव लोक नगर क्रासिंग का मामला.

➡काशीपुर- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काशीपुर पहुंचे,अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर कार्यक्रम,जनसभा में रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट भी मौजूद,मंत्री गणेश जोशी,रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा मौजूद,विधायक त्रिलोक सिंह,विधायक अरविंद पांडे मौजूद.

➡रामनगर - 2 अलग-अलग घटनाओं में 2 लोगों की दर्दनाक मौत, सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हुई , दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, कालाढूंगी थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, दूसरी घटना में एक युवक का शव सिंचाई नहर में मिला , गूलरघटटी क्षेत्र स्थित एक सिंचाई नहर में बरामद हुआ शव, पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुट गई है.

➡अयोध्या- 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अयोध्या दौरा,श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पीएम करेंगे उद्घाटन,उद्घाटन के बाद विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे ,पीएम अयोध्यावासियों को हजारों करोड़ की देंगे सौगात,रैली को लेकर भव्य विशाल पंडाल तैयार किया गया ,हजारों लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई जाएंगी,256 शक्ति केंद्र से एक-एक बस में समर्थक पहुंचेंगे,महानगर के 60 केंद्रों से छोटे 4 वाहनों से लोग पहुंचेंगे ,जिले से करीब 1 लाख लोगों को रैली में लाने का लक्ष्य.

➡अयोध्या- डिप्टी सीएम केशव मौर्य लता मंगेशकर चौक पहुंचे,घाट पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया,लता मंगेशकर चौक से स्वच्छता अभियान की शुरूआत,22 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चलता रहेगा-केशव,भव्य राम मंदिर पर बोले डिप्टी सीएम केशव मौर्य,जो सोचा नहीं था वैसा हुआ- केशव प्रसाद मौर्य,'राम के काम को जो रोकेगा हनुमानजी की गदा पड़ेगी'.

➡अम्बेडकरनगर- जेई की लापरवाही से 2 मजदूर बुरी तरह झुलसे,5 दिन पहले की घटना, जेई और विभाग नहीं ले रहा सुध,मशीन का बर्नल तेज करने से आग की चपेट में आए,जेई शाहनवाज पर बर्नल तेज करने का है आरोप,सड़क निर्माण के दौरान जेई की लापरवाही से हादसा,हादसे के बाद जेई मजदूरों को छोड़कर मौके से गायब,1 मजदूर के दोनों हाथ और मुंह बुरी तरह से झुलसा,दूसरे मजदूर का मुंह झुलसने से आंख में हुई दिक्कत,कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में हो रहा था सड़क का निर्माण.

➡बांदा- भाकियू द्वारा किया गया कार्यशाला का आयोजन,कार्यशाला में भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत पहुंचे,बुंदेलखंड के किसानों ने किया टिकैत का स्वागत,किसानों से एकजुट होकर कार्य करने की अपील,देश में किसान गरीब होता जा रहा- टिकैत,MSP लागू के लिए आंदोलन की तैयारी,इलेक्शन कमीशन पर लगाया गंभीर आरोप,इलेक्शन कमीशन अपना काम नहीं कर रहा- टिकैत.

➡हाथरस- घने कोहरे के चलते हुआ भीषण सड़क हादसा,आधा दर्जन वाहन आपस में टकराए,खड़े डंपर से रोडवेज बस के टकराने के बाद हादसा,हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग हुए घायल,ट्रक की स्टेयरिंग में फंसा चालक, रेस्क्यू कर बाहर निकाला,सभी घायलों को सिकंदराराऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया,सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव मुगलगढ़ी के पास हुआ हादसा.

➡सोनभद्र- कोयला लदे ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर,सड़क पर पलटा ट्रक, बिखरा कोयला,टक्कर के बाद दोनों ट्रकों में लगी भीषण आग,सड़क पर दोनों तरफ लगा वाहनों का जाम,फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी,थाना अनपरा और पिपरी पुलिस मौके पर मौजूद,बैरपान इलाके में वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर हुई घटना.

➡बरेली- मुस्लिम समुदाय की लड़की ने करवाया धर्मांतरण,प्रेम-प्रसंग के चलते युवक ने किया अपना धर्मांतरण,युवक ने वीडियो वायरल कर कहा मैं मुसलमान बन गया,परिजन पहुंचे थाने, पत्नी का रो-रो कर हुआ बुरा हाल,मां थाने में हुई बेहोश, पुलिस मामले की जांच में जुटी,सुभाष नगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ का मामला.

➡हापुड़- खून से लथपथ मिला अज्ञात महिला का शव,नहर किनारे झाड़ियों में मिला शव,मृतक महिला के सिर को बुरी तरह कुचला है,हत्या कर शव को झाड़ियों में नहर किनारे फेंका गया,हापुड एसपी सहित पुलिस मौके पर पहुंचे,पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया,थाना सिंभावली क्षेत्र खुडलिया नहर का मामला.

➡गाजियाबाद- गाजियाबाद में बेखौफ लुटेरों के हौंसले बुलंद,पुलिस की वर्दी में लूट की घटना को दिया अंजाम,फूल कारोबारी से 2 लुटेरों ने वारदात को दिया अंजाम,गाड़ी में जबरदस्ती घुसकर ब्लैकमेल कर घंटों घुमाया,खोड़ा के पास कार रुकवाकर रुपए लिए,फरार हुए,सुबह 6.30 बजे इंदिरापुरम खोड़ा के पास का मामला.

➡रायबरेली- ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा,साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में पलटा,ट्रैक्टर में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल,घायलों को परिजनों की मदद से पहुंचाया गया सीएचसी,हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल किया गया रेफर,ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर मोड़ की घटना.

➡देवरिया- सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान,विपक्षी गठबंधन में जनता को लूटने वाले लोग हैं-राजभर,विपक्षियों ने ठाना है मोदी जी को PM बनाना है-राजभर,मुझे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण आया है-राजभर,'पूजा के लिए निमंत्रण की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए'.

➡पीलीभीत- घूसखोर दरोगा को रिश्वत लेते एंटी करप्शन ने धर दबोचा,376 डी के मुकदमे में पीड़ित से दरोगा ने मांगी थी रिश्वत,20 हजार रुपए लेते दरोगा को एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा,पीलीभीत के अमरिया थाने में तैनात है दरोगा महेंद्र सिंह,एंटी करप्शन टीम दरोगा को लेकर सुनगढ़ी थाने पहुंची.

➡वाराणसी - 8 लाख के गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, चेकिंग के दौरान लंका पुलिस ने किया गिरफ्तार, बिहार के कैमूर जनपद के रहने वाले हैं तस्कर, बनारस रेलवे स्टेशन जाते समय तस्कर हुए गिरफ्तार, 40 किलो 50 ग्राम गांजा हुआ बरामद, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को भेजा जेल, लंका थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा से हुए गिरफ्तार.

➡रायबरेली- मवेशी बांधने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, मारपीट के मामले में वृद्धा को आई गम्भीर चोट, दिव्यांग बेटे के सामने वृद्ध मां को दबंगों ने पीटा, पड़ोसी युवक ने वृद्धा के साथ की मारपीट, शहर कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर की घटना.

➡हरिद्वार- धर्मनगरी में दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव का दूसरा दिन,स्पीकर ओम बिरला,रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने की शिरकत,मंदिर,मस्जिद,गुरुद्वारे में पूजा करना अध्यात्म नहीं-राजनाथ,'संत ही राजा को अधिकार देते थे कि प्रजा हित में कार्य करें',राजनीतिक,सांस्कृतिक ऑडिटर का काम संत करते थे-राजनाथ.

➡दिल्ली- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव,नवनिर्मित पुश-पुल रैक का रेल मंत्री ने किया निरीक्षण,अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत की जाएगी- अश्विनी,'जनता की जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया',वंदे भारत की जगह अमृत भारत एक्सप्रेस का विकल्प-अश्विनी,अमृत भारत 22 से 24 बगियां वाली ट्रेन होगी- अश्विनी,'एसी कोच के बजाय सभी कोच स्लीपर और जनरल होंगे','बाकी सुविधा कहीं भी वंदे भारत से कम नहीं होगी-अश्विनी,'पीएम 30 दिसंबर को अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे','दरभंगा के मिथिला से अयोध्या होते हुए नई दिल्ली आएगी ।

Sunday, 24 December 2023

मुरादाबाद- सामान ढोने वाली गाड़ी में अचानक लगी आग, पुल पर चढ़ने के दौरान गाड़ी में लगी आग, आग लगने के कारणों का नहीं चल सका पता, गाड़ी में सवार ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, गाड़ी में आग लगने से मची अफरा-तफरी, मैनाठेर थाने के दिल्ली-मुरादाबाद हाइवे की घटना.

➡️➡️➡️अब तक के खास समाचार पार्ट 4➡️➡️➡️

➡लखनऊ- भव्य होम्योपैथिक सम्मान समारोह का आयोजन, आईजीपी में होम्योपैथिक से जुड़े लोगा का सम्मान, देश के तमाम बड़े होम्योपैथिक डॉक्टर रहे मौजूद, पूर्व क्रिकेटर कपिल देव,कुमार विश्वास भी रहे मौजूद, राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा,मंत्री दया शंकर मिश्र मौजूद, मंत्री अश्विनी कुमार चौबे,IPS नवनीत सिकेरा रहे मौजूद. 

➡लखनऊ-अटल जी की जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम,कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ का संबोधन,मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं- सीएम योगी,ये वर्ष अटल जी का जन्म शताब्दी वर्ष है-सीएम,पूरे साल कार्यक्रम आयोजित होंगे- सीएम योगी,अटल जी भारत को एक नई दिशा दी थी-सीएम,अटल जी के नाम पर ये सबसे बड़ा कार्यक्रम-CM,राजनीति के अजातशत्रु थे अटल जी-सीएम योगी. 

➡लखनऊ-अटल जी की जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम,यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का बयान,पूर्व पीएम अटल जी युग पुरुष थे- भूपेंद्र चौधरी,राष्ट्रवाद की विचारधारा लेकर चलने वाले नेता था-भूपेंद्र,अटल जी का लखनऊ से खास स्नेह रहा है- भूपेंद्र,'लखनऊ वासियों का प्रेम रहा वो संसद पहुंचते रहे',बीजेपी जिस विचार को लेकर आगे बढ़ी- भूपेंद्र चौधरी,इसमें अटल जी का बहुत बड़ा योगदान रहा- भूपेंद्र. 

➡लखनऊ-अटल जी की जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम,कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का संबोधन,अटल जी का लखनऊ से खास रिश्ता था-ब्रजेश,लखनऊ और अटल जी एक दूसरे के दिल में रहे-ब्रजेश.  

➡लखनऊ - शातिर ठगों के गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, ADCP पूर्वी सैय्यद अली ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी, पुलिस ने चार शातिर ठगों को किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस,नगदी की बरामद, मो.सिताबी,याशीन,इरफान और सलीम की गिरफ्तारी.

➡कानपुर - बिल्हौर में दर्जनों लोगों ने मुख्य मार्ग किया जाम, पुलिस की कार्यशैली से नाराज़ हैं लोग , जाम में फंसे अरुण गोविल और पूर्व सांसद अंजू बाला , अभिलाष नाम के युवक की हत्या से मचा है बवाल, बीते 16 दिसंबर को अभिलाष की बाइक से हुई थी बच्ची, इलाज का सारा खर्चा अभिलाष ही उठा रहा था , घटना के ही दिन अभिलाष को बुलाया गया सिटी हॉस्पिटल, इसके बाद से ही अभिलाष नहीं लौटा घर, बिल्हौर पुलिस से जांच के नाम पर टरकाती रही, गंगा की कटरी में बरामद हुआ अभिलाष का शव , बिल्हौर पुलिस पर आरोपियों को छोड़ने का आरोप, मौके पर पहुंचे एसीपी ने दिया केस लिखने का आदेश.

➡फतेहपुर - लेखपाल और प्रधान पर ग्रामीणों ने लगाया आरोप, भूमिधरी जमीन को लेखपाल ने कर दिया था चिन्हित, शमशान घाट निर्माण के लिए जमीन को किया चिन्हित, किसान की खड़ी फसल जोतवाकर कर दिया नुकसान, लेखपाल की मिलीभगत से प्रधान करा रहा था कब्जा, मना करने पर प्रधान ने दी थी जान से मारने की धमकी, सीएम पोर्टल में ग्रामीणों ने की थी शिकायत, शिकायत के बाद एसडीएम ने निर्माण कार्य रुकवाया, चांदपुर थाना क्षेत्र के परसेंढा गांव का मामला.

➡आगरा -सीएम योगी का आगरा आगमन कल,पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई की जन्मस्थली पहुंचेंगे,बटेश्वर में अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में होगा कार्यक्रम,सुबह 11:45 पर खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे सीएम योगी,हेलीकॉप्टर से बटेश्वर के लिए होंगे रवाना,दोपहर 12:30 बजे होगी कार्यक्रम की शुरुआत,कार्यक्रम के बाद देहरादून रवाना होंगे सीएम योगी,आगरा के बटेश्वर में है CM योगी का कार्यक्रम. 

➡अयोध्या-केरल के राज्यपाल आरिफ मो. खान पहुंचे अयोध्या,राम मंदिर निर्माण को लेकर दिया बयान,‘अयोध्या में उत्सव का माहौल है, लोग बहुत खुश हैं’,‘हमें अपने देश की एकता, अखंडता मजबूत करना चाहिए’,भारत की संस्कृति हमारी सब की संस्कृति है- आरिफ,साझी संस्कृति है, भगवान राम उसके प्रतीक है- राज्यपाल, 

➡बिजनौर-लापरवाही से बाइक सवार 3 युवकों की हुई मौत,यातायात नियमों की खिलाफ चल रहे थे तीनों,बाइक सवार 3 युवकों की रोडवेज बस से हुई टक्कर,टक्कर के बाद तीनों युवकों की हुई मौत,नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर हुआ हादसा,
थाना मंडावली क्षेत्र की घटना. 
 
➡मेरठ- गंगनहर में प्रेमी युगल ने लगाई छलांग, स्थानीय लोगों ने युवती को निकाला, युवक डूबा, अचानक पुल पर खड़े हो नहर में लगाई छलांग, युवती को हालत गंभीर अस्पताल में कराया गया भर्ती, युवक की हुई शिनाख़्त, युवती की शिनाख्त का प्रयास , गंगनहर में गोताखोर और पुलिस युवक को तलाश रहे, थाना जानी के सिवालखास गंगनहर का मामला.

➡रामपुर- 10 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, थाना मिलक पुलिस ने किया गिरफ्तार,कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल.  

मुरादाबाद- सामान ढोने वाली गाड़ी में अचानक लगी आग, पुल पर चढ़ने के दौरान गाड़ी में लगी आग, आग लगने के कारणों का नहीं चल सका पता, गाड़ी में सवार ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, गाड़ी में आग लगने से मची अफरा-तफरी, मैनाठेर थाने के दिल्ली-मुरादाबाद हाइवे की घटना.

➡मेरठ- नीम के पेड़ पर लटका मिला प्रेमी युगल का शव, कल घर से फरार हुआ था प्रेमी युगल, प्रेमिका की मांग भरकर फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम विवाह के बाद आत्महत्या की आशंका, मौके पर पड़ी मिली सिंदूर की डिब्बी , बाइक पर खड़े होकर प्रेमी युगल ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव पेड़ से उतार पोस्टमार्टम के लिए भेजा, प्रेमी युगल के परिजनों से पुलिस कर रही पूछताछ, थाना बहसूमा के रामराज गन्ने के खेत में मिले शव.

➡कानपुर - जीटी रोड पर शव रखकर लोगों ने लगाया जाम, चिश्ती के युवक की उन्नाव में हुई थी हत्या , बिल्हौर कोतवाली के सामने रखा शव, पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचा था बिल्हौर, पूर्व सांसद अंजू बाला का परिजनों ने रास्ता रोका, कार्रवाई न होने पर परिजन कर रहे हंगामा.

➡बांदा- अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी, एक हफ्ते से खेतों से घर नहीं लौटा था युवक , आज चुपचाप खेतों से घर आया था युवक, घर में आकर गमछे से फांसी लगाकर की आत्महत्या, खेत गिरवी रखे होने की बात से परेशान था युवक, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव का मामला.

➡कुशीनगर- पिता-पुत्र की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत, पिता बच्चे को साथ लेकर ट्रेन के आगे कूदा था, घरेलू कलह के बाद पुत्र को साथ लेकर की आत्महत्या, 3 साल के मासूम को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदा, महाराजगंज जिले के शीतलपुर गांव के निवासी हैं पिता-पुत्र, खड्डा थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया, गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड बंजारी पट्टी क्षेत्र की घटना.

➡मथुरा- बिहारी जी मन्दिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,दर्शन करने के लिए लगी श्रदालुओं की लंबी कतारें,एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ले रहे पल-पल की अपडेट,सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों को दिए कड़े निर्देश.   

➡सुल्तानपुर-दिल्ली जा रही सद्भावना एक्सप्रेस में लगी आग, रेल कर्मियों की सूझ बूझ से टला बड़ा हादसा,ट्रेन की किचन बोगी में आग लगने से हड़कंप,सुल्तानपुर के शिवनगर रेलवे स्टेशन पर हादसा. 

➡फतेहपुर - अवैध शराब के खिलाफ चला अभियान, 71 लीटर कच्ची शराब पुलिस ने की बरामद, 4 कुंतल लहन मौके पर किया नष्ट, 3 अभियुक्त बहादुर, भुल्ली, बाबूराम गिरफ्तार, हुसेनगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार, हुसेनगंज थाना क्षेत्र के अचाकापुर गांव का मामला.

➡कानपुर - डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, हादसे में एक महिला का पैर कटा, टक्कर मारते हुए भाग निकला डंपर, नेशनल हाइवे पर लगा भीषण जाम, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, घायल महिला को अस्पताल भेजा, सचेंडी थाना क्षेत्र के भौती नेशनल हाइवे की घटना.

➡ग्रेटर नोएडा - निर्माणाधीन मकान की गिरी छत, मलबे में दबकर 2 मासूम बच्चियों की मौत, मलबे में दबकर आधा दर्जन लोग घायल, मकान में ऊपर चल रहा था कंट्रक्शन का कार्य, घर के अंदर नीचे मौजूद था परिवार, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला, मलबे से निकाल कर अस्पताल में कराया भर्ती, परिवार में मचा कोहराम, भारी पुलिस फोर्स मौके पर, दादरी थाना क्षेत्र के समाधिपुर गांव का मामला.

➡ग्रेटर नोएडा - गाड़ी पार्किंग विवाद को लेकर 2 लोगों में मारपीट, बीच सड़क पर जमकर चले लात घूंसे, कैब ड्राइवर और एक चालक के बीच हुई हाथापाई, झगड़े में दोनों लोगों को आई चोटें, पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया, बिसरख के स्टेलर जीवन सोसायटी की घटना.

➡ग्रेटर नोएडा - महिला की गोली मारकर हत्या, अज्ञात महिला का गोली लगा मिला शव, महिला के शरीर पर चोटों के निशान, महिला की नहीं हो सकी पहचान, सड़क किनारे पड़ा मिला महिला का शव, महिला की शिनाख्त में जुटी पुलिस, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जेवर थाना क्षेत्र के अट्टा गुजरान की घटना.

➡मथुरा - बांके बिहारी मंदिर में 2 महिला श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर पहुंचने से पहले ही 2 महिला श्रदालुओं की मौत, एक महिला श्रदालु विद्यापीठ चौराहे पर हुई मौजूद, दूसरी महिला जयपुरिया मंदिर के बाहर हुई मौत, श्रद्धालुओं का लगातार बढ़ रहा है भीड़ का दबाव , महिलाओं की मौत बीमारी के चलते हुई-एसएसपी.

➡बाराबंकी-कुश्ती संघ भंग होने पर बोले प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी,सरकार किसी के दबाव में नहीं- भूपेंद्र चौधरी,खेल मंत्रालय का सोचा-समझा फैसला - भूपेंद्र चौधरी,देवा विकासखंड के सरसौदी गांव पहुंचे थे भूपेंद्र चौधरी,विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शिरकत की,भूपेंद्र चौधरी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की. 

➡बागपत- आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी का बड़ा बयान,मिमिक्री का बड़ा नहीं है विवाद- जयंत चौधरी,यहां तो रोज बनता है लोगों का मजाक- जयंत,वो क्यों कर रहे हैं दिल छोटा - जयंत,अपनी ताकत नहीं पहचानते उपराष्ट्रपति- जयंत,एक जाति से क्यों जोड़ रहे है अपना पद- जयंत,बिना किसी कारण के 150 सांसद किए - जयंत,समरसता अभियान की शुरुआत करने पहुंचे जयंत चौधरी. 

➡रायबरेली-तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी मासूम को टक्कर,हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर,डीह थाना क्षेत्र के लोधवारी की घटना.

➡महराजगंज-ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर,दुर्घटना में 3 मजदूर घायल, 1 की हालत गंभीर,पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती,सोनौली कोतवाली के पास का मामला.

➡दिल्ली- 3 कोरोना योद्धा के परिवारों की 1-1 करोड़ सम्मान राशि, केजरीवाल सरकार ने 1-1 करोड़ की सम्मान राशि दी, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने परिवारों से मिलकर चेक सौंपा, संदीप शर्मा,कृष्ण पाल,पूनम नागर के परिवार को मदद मिली l

Saturday, 23 December 2023

वेरीकोस वेन की तकलीफ का उपचार:-*Varicose Veins के लिए GyLT Herbs & Holistic ट्रीटमेंट्स में Patch भी इस्तेमाल कर सकते हअन्य घेरलू उपचार👇👇1. एप्‍पल साइडर वेनिगर

वेरीकोस वेन की तकलीफ का उपचार:-

*Varicose Veins के लिए GyLT Herbs & Holistic ट्रीटमेंट्स में Patch भी इस्तेमाल कर सकते ह


अन्य घेरलू उपचार👇👇
1. एप्‍पल साइडर वेनिगर

यह शरीर की सफाई करने वाला प्राकृतिक उत्‍पाद है और रक्त प्रवाह और रक्‍त परिसंचरण में सुधार करने में मदद करता है। इससे नियमित रूप से अपने पैरों की मालिश करें। इस विधि को रात में सोने से पहले और उठने के बाद में फिर करें। कुछ महीनों तक ऐसा करने से आपकी नसें ठीक हो सकती हैं। दूसरे उपचार के लिये आप चाहें तो एक गिलास पानी में दो चम्‍मच वेनिगर को मिलाकर पीये। इस मिश्रण को दिन में दो बार पिये और लाभ देखें।


2. जैतून का तेल

जैतून के तेल की मालिश से रक्त परिसंचरण को बढ़ाने में मदद मिलती है, इससे दर्द और सूजन कम होता है। जैतून के तेल में विटामिन ई तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर उसे थोड़ा सा गर्म कर लें। इस गर्म तेल से नसों की मालिश कई मिनट तक एक से दो महीने के लिए करें।


3. लहसुन

लहसुन, रक्त वाहिकाओं में हानिकारक विषाक्त पदार्थों को निकालने और रक्त परिसंचरण में सुधार करने में मदद करती है। छह लहसुन की कली कूट कर एक साफ जार में डाल लें। तीन संतरे का रस लेकर उसे जार में मिलाये। फिर इसमें जैतून के तेल की मिलायें। इस मिश्रण को 12 घंटे के लिए रख दें। फिर इस मिश्रण से कुछ बूंदों को हाथों पर लेकर 15 मिनट के लिए सूजन वाली नसों पर मालिश करें। इस पर सूती कपड़ा लपेट कर रातभर के लिए छोड़ दें। इस उपाय को कुछ महीनों के लिए नियमित रूप से दोहाराये। इसके अलावा अपने आहार में ताजे लहसुन को शामिल करें।


4. रेंड़ी का तेल

रेंड़ी के तेल को हल्‍का गरम कर लें और उससे प्रभावित क्षेत्र पर मालिश करें।


5. पार्सले

पार्सले एक हर्ब है जिसका प्रयोग शायद ही एक पारंपरिक भारतीय पाकशैली में होता है। पर अब इसका प्रयोग काफी डिशेज़ में स्वाद बढ़ाने के लिये किया जाता है। मुठ्ठी भर पार्सले को बारीक काट कर उसे 1 कप पानी के साथ 5 मिनट के लिये उबालें। फिर पानी को हल्‍का ठंडा करें और उसमें गुलाब और गेंदे के तेल की कुछ बूंदे डालें। फिर इस मिश्रण को कुछ मिनटों के लिये फ्रिज में ठंडा होने के लिये रखें। उसके बाद इसको कॉटन बॉल से नसों पर लगाएं। ऐसा रोजाना कुछ महीनों तक करें।

🪷 _ 🪷 _ 🪷 _ 🕉️ _ 🪷 _ 🪷 _ 🪷
   *🪷🪷।। शुभ वंदन ।।🪷🪷*🪷🪷प्रेषक: डॉ दर्शन बांगिया🪷🪷*
ॐ सर्वे भवन्तु सुखिनः।
सर्वे सन्तु निरामयाः।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु।
मा कश्चित् दुःख भाग्भवेत्॥
ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः॥
🌸♾️🌸♾️🌸♾️🌸♾️🌸♾️🌸

Thursday, 21 December 2023

सरकार एव सूचना विभाग की भ्रष्ट कार्यशैली से चरम पर पहुंचा फर्जी पत्रकारों का आतंक**सूचना विभाग की कार्यशैली दे रही है दलाल पत्रकारिता को बढावा, आशियाना प्रकरण ताजा उदाहरण ।*

*सरकार एव सूचना विभाग की भ्रष्ट कार्यशैली से चरम पर पहुंचा फर्जी पत्रकारों का आतंक*

*सूचना विभाग की कार्यशैली दे रही है दलाल पत्रकारिता को बढावा, आशियाना प्रकरण ताजा उदाहरण ।*

 *बिजनौर टुडे- ए एस खान - वामिक खान, लखनऊ ब्यूरो* 

लखनऊ- कभी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप मे स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन से लेकर अनेको सफल आंदोलनों का सूचक रही पत्रकारिता का वर्तमान स्वरूप इतना घिनौना इतना वीभत्स इतना क्रूर हो चुका है कि कोई भी नैतिकतावादी पत्रकार सार्वाजनिक रूप से अपने को पत्रकार कहते हुए शर्म महसूस करने लगा है ।
अनेको सरकारी गैर सरकारी संसथानो कार्यालयों मे पत्रकार के रूप मे सक्रिय दलालो के मकडजाल मे केवल तृतीय तथा चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी ही नही बडे बडे अधिकारी फंसे हैं, जो नही फंसे उनको भीडतंत्र के सहारे दबाव बनाकर फंसाया जाता है, या फिर उच्च अधिकारियों पर दबाव बनाकर उनपर कार्यवाई करवा दी जाती है । ताजा उदाहरण राजधानी लखनऊ के थाना आशियाना का सामने है जहाँ एक कर्त्तव्य निष्ठ पुलिस कर्मी पर कुछ दलाल पत्रकार अवैध वसूली मे रोडा बन्ने पर भीडतंत्र के सहारे दबाव बनाने तथा पुलिस कर्मी पर कार्यवाही कराने हेतु षणयंत्र रच रहे है ।
पत्रकारिता के इस घिनौने स्वरूप के लिये सीधे तौर पर सूचना विभाग और उसके महाभ्रष्ट कर्मचारी जिम्मेदार है जो केवल मुठठी गर्म करने वाले को प्राथमिकता देते है, अखबार छपे ना छपे मानयाता, विज्ञापन, पास, से लेकर संपत्तियों तक को रेवडियो की तरहा बांट दिया जाता है ।
सूचना विभाग मे एक ओर नियम के अनुसार काम करवाने वाले धक्के खा खा कर थक कर बैठ जाते हैं तो वहीँ दूसरी ओर अनेको ऐसे पत्रकार / संपादक जिनको ना तो पत्रकारिता का क,ख,ग, मालूम और ना ही जिनके अखबार और खबरो का कोई अता पता रहता है, वे सीधे डायरेक्टर से लेकर उच्च अधिकारियों के साथ बैठकर चाय पानी करते हैं तथा पत्रकारों को मिलने वाली हर प्रकार की सुविधाओं का लाभ उठा रहे है ।
इनमे युवा पत्रकारों से लेकर 50- 60-70- साल की आयू क्रास कर चुके लोग भी शामिल है जिनहूने पत्रकारिता को मजाक बनाकर रख दिया है ।
इन पत्रकारो की खबरे भले ही कही किसी अखबार मे ना दिखे किन्तु सोशल मीडिया पर इनके उच्च अधिकारियों से लेकर मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ फोटो बराबर तैरते मिलते रहते हैं जिनके सहारे ये भोकाल मेंटेन कर युवा पत्रकारों को फंसाते हैं फिर उनहे दलाली पत्रकारिता का पाठ पढाकर माइक आईडी की तलवार थमाकर फील्ड मे छोड देते हैं इनका काम खबर की तलाश नही शिकार की तलाश होता है ।
यही नही इनमे से अनेको पत्रकार टाइटल रजिस्टर्ड कराकर खुद को संपादक घोषित कर स्वंय अपना संगठन तक गठित कर चुके हैं तथा कही फंसने या अटकने पर ये भीडतंत्र का भोकाल जमाकर प्रशासन से अनैतिक कार्य से लेकर ईमानदार अधिकारियों तर तलवार तक चलवा देते है ।
आशियाना प्रकरण मे भी यही सब हो रहा है जहाँ एक दलाल ने वसूली मे रोडा बननेपर एक ईमानदार पुलिस कर्मी पर फर्जी भोकाल जमाकर कार्यवाई कराने का प्रयास किया ।
ये कोई पहला प्रकरण नही है आए दिन पत्रकारिता की आड मे दलाली करने वाले बेनकाब होते रहते हैं किन्तु सूचना विभाग कोई ठोस कार्रवाई अथवा पत्रकारों की जांच कराने के स्थान पर अनेक ऊल जलूल नियम बनाकर नैतिकतावादी पत्रकारों तथा अखबारों को ही प्रताड़ित कर रहा है, जिनमे से अखबार जमा करने संबंधित ताजा नियम भी शामिल है ।
यदि समय रहते सूचना विभाग तथा सरकार ने कठोर नियम एव कार्रवाई नही की तो इन दलालों का हौसला और बढता ही चला जाएगा तथा ईमानदारी से कार्य करने वाले पत्रकारों, अधिकारियों के सामने गंभीर संकट खडा हो जाएगा, तथा भेड बकरिया झूंड बनाकर शेरो का जंगल मे रहना दूभर कर देंगी ।

22 दिसंबर एक अद्भुत भौगोलिक दिन धरती पर 22 दिसंबर का दिन अत्यधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन दुनिया में सबसे बड़ी रात और सबसे छोटा दिन होता है वास्तव में पहले जब दक्षिण अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की खोज नहीं हुई थी तब उत्तरी गोलार्ध को ही पूरी दुनिया माना जाता था अब ऑस्ट्रेलिया अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी गोलार्ध में आ जाने के कारण 22 दिसंबर को सबसे बाद रात उत्तरी गोलार्ध के लिए पूरी तरह सही है जबकि सबसे छोटा दिन दक्षिणी गोलार्ध के लिए इस दिन सही है*

*22 दिसंबर एक अद्भुत भौगोलिक दिन धरती पर 22 दिसंबर का दिन अत्यधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन दुनिया में सबसे बड़ी रात और सबसे छोटा दिन होता है वास्तव में पहले जब दक्षिण अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की खोज नहीं हुई थी तब उत्तरी गोलार्ध को ही पूरी दुनिया माना जाता था अब ऑस्ट्रेलिया अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी गोलार्ध में आ जाने के कारण 22 दिसंबर को सबसे बाद रात उत्तरी गोलार्ध के लिए पूरी तरह सही है जबकि सबसे छोटा दिन दक्षिणी गोलार्ध के लिए इस दिन सही है*
*हमारी धरती पर चार दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं जो 21 जून और 22 दिसंबर तथा 21 मार्च और 23 सितंबर हैं 22 दिसंबर को सबसे बड़ी रात और सबसे छोटा दिन तथा जेड का समय होता है जबकि इस समय दक्षिणी गोलार्ध में गर्मी का समय होता है और वहां सबसे बड़ा दिन और सबसे छोटी रात होती है और 21 जून को ठीक इसका उल्टा होता है जब उत्तरी गोलार्ध में सबसे बड़ा दिन और गर्मी की ऋतु होती है और दक्षिणी गोलार्ध में सबसे छोटा दिन और ठंड का समय होता है जबकि 21 मार्च और 23 सितंबर को सारी दुनिया में दिन-रात बराबर होते हैं और सर्दी गर्मी भी बराबर बसंत के रुचि जैसा मौसम रहता है*

*22 दिसंबर को 1 महीने पहले   जाडा शुरू होता है और 1 महीने बाद अर्थात 22 जनवरी से जाडा कम होने लगता है इस प्रकार नवंबर दिसंबर और जनवरी महीना ठंड का महीना माना जाता है जबकि 21 जून की 1 महीने पहले अर्थात मई में गर्मी चरम पर पहुंच जाती है और जुलाई में गर्मी धीरे-धीरे कम होने लगती है इस प्रकार मैं जून जुलाई गर्मी के महीने कहे जाते हैं जबकि फरवरी मार्च और अप्रैल में बसंत ऋतु होती है इसी प्रकार अगस्त सितंबर और अक्टूबर महीने में ठंडी और गर्मी दोनों काम रहता है और यह प्रत्येक वर्ष होता है अगर हिंदी के महीना के हिसाब से देखा जाए तो फागुन चैत्र वैशाख बसंत  का महीना होता है और  जेठ आषाढ़ सावन  गर्मी का महीना और  आषाढ़ सावन भादो वर्षा का  जबकि कार्तिक अगहन और पूछ  ठंड का महीना होता है*
[12/21, 2:45 PM] drdileepsingh768: *22 दिसंबर के दिनजौनपुर और आसपास 13 घंटे 30 की रात और 10 घंटे 30 मिनट का दिन होता है जबकि कश्मीर और आसपास 14 घंटे की रात और 10 घंटे का दिन होता है चीन मंगोलिया दक्षिणी यूरोप में 22 घंटे की रात और 2 घंटे का दिन होता है जबकि फिनलैंड नार्वे और सोवियत संघ के उत्तरी भागों कनाडा और ग्रीनलैंड में लगातार 3 महीने सूरज डूबता ही नहीं और दक्षिणी ध्रुव पर हमेशा 6 महीने इस समय रात रहती है और उत्तरी ध्रुव पर 6 महीने लगातार दिन रहता है रामायण काल में वर्णित कुंभकरण यहीं पर जाकर 6 महीने लगातार सोया करता था*

*अब सबसे बड़ा महत्वपूर्ण प्रश्न है कि आखिर 21 जून 22 दिसंबर 23 सितंबर और 21 मार्च को ऐसी स्थितियां क्यों उत्पन्न होती है इसका कारण है पृथ्वी की सूर्य के चारों ओर गति और अपनी दूरी पर घूमने जिसे कम से परिभ्रमण और परिक्रमण कहते हैं जब पृथ्वी लड्डू की तरह अपनी धुरी पर घूमती है तो वह परिक्रमण कहा जाता है जिससे रात और दिन होता है जबकि सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने के कारण मौसम और ऋतु में बदलती हैं इसी कारण हर वर्ष में चार ऐसे भौगोलिक दिन आते हैं जब यह अद्भुत भौगोलिक स्थितियां उत्पन्न होती हैं डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह मौसम विज्ञानी ज्योतिष शिरोमणि और निर्देशक अलका शिप्रा वैष्णवी ज्योतिष मौसम पूर्वानुमान और विज्ञान अनुसंधान केंद्र जौनपुर*

Tuesday, 19 December 2023

समयसूचक AM और PM का उद्गगम भारत ही था, लेकिन हमें बचपन से यह रटवाया गया, विश्वास दिलवाया गया कि इन दो शब्दों AM और PM का मतलब होता है : AM : Ante Meridian

समयसूचक AM और PM का उद्गगम भारत ही था, लेकिन हमें बचपन से यह रटवाया गया, विश्वास दिलवाया गया कि इन दो शब्दों AM और PM का मतलब होता है :
 AM : Ante Meridian                      PM : Post Meridian
 एंटे यानि पहले, लेकिन किसके? पोस्ट यानि बाद में, लेकिन किसके?
 यह कभी साफ नहीं किया गया, क्योंकि यह चुराये गये शब्द का लघुतम रूप था।काफ़ी अध्ययन करने के पश्चात ज्ञात हुआ और हमारी प्राचीन संस्कृत भाषा ने इस संशय को साफ-साफ दृष्टिगत किया है। कैसे? देखिये...
 AM = आरोहनम् मार्तण्डस्य Aarohanam Martandasya
 PM = पतनम् मार्तण्डस्य Patanam Martandasya
 - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
 सूर्य, जो कि हर आकाशीय गणना का मूल है, उसी को गौण कर दिया। अंग्रेजी के ये शब्द संस्कृत के उस वास्तविक ‘मतलब' को इंगित नहीं करते।
 आरोहणम् मार्तण्डस्य यानि सूर्य का आरोहण (चढ़ाव)।
 पतनम् मार्तण्डस्य यानि सूर्य का ढलाव।
 बारह बजे के पहले सूर्य चढ़ता रहता है - 'आरोहनम मार्तण्डस्य' (AM)।
 बारह के बाद सूर्य का अवसान/ ढलाव होता है - 'पतनम मार्तण्डस्य' (PM)।
 पश्चिम के प्रभाव में रमे हुए और पश्चिमी शिक्षा पाए कुछ लोगों को भ्रम हुआ कि समस्त वैज्ञानिकता पश्चिम जगत की देन है।

 हम अपनी हजारों साल की समृद्ध विरासत, परंपराओं और संस्कृति का पालन करते हुए भी आधुनिक और उन्नत हो सकते हैं।इस से शर्मिंदा न हों बल्कि इस पर गौरव की अनुभूति करें और केवल नकली सुधारवादी बनने के लिए इसे नीचा न दिखाएं।समय निकालें और इसके बारे में पढ़ें / समझें / बात करें / जानने की कोशिश करें।
 अपने “सनातनी" होने पर गौरवान्वित महसूस करें।

बॉम्बे (अब मुंबई) के एक मामूली रेस्तरां में एक आदमी ने भरपेट भोजन किया और जब वेटर ने बिल पेश किया तो वह सीधे मैनेजर के पास गया और इमानदारी से स्वीकार किया कि उसके पास पैसे नहीं थे। उसने कहा कि उसने पिछले दो दिनों से नहीं खाया था और बहुत भूख लगी थी इसलिए ऐसा करने के लिए मजबूर हो गया था।मैनेजर ने उसकी कहानी को धैर्य से सुना।आदमी ने वादा किया था कि जिस दिन उसे एक काम मिलेगा,वह बिल का निपटारा कर देगा। मैनेजर मुस्कुराया और उससे कहा "ठीक है"। और वो आदमी चला गया।वेटर ने मैनेजर से सवाल किया "साब आपने उसे जाने क्यों दिया?" मैनेजर ने जवाब दिया, "जाओ और अपना काम करो।"कुछ महीनों बाद वही आदमी रेस्तरां में आया और अपने लंबित बिल को निपटा दिया। आदमी ने प्रबंधक को धन्यवाद दिया और उसे बताया कि उसे अभिनय का प्रस्ताव मिला है। प्रबंधक ने खुशी से उसे एक कप चाय की पेशकश की और दोनों के बीच एक दोस्ती का फूल पनप उठा ।अभिनेता जल्द ही एक जाना माना चेहरा बन गया और एक समय में कई फिल्में की।बाद में उनके पास एक बंगला और एक शौफर-चालित कार थी। टाइम बदल गया था, लेकिन हर बार जब वह उस क्षेत्र से गुजरते,तो मैनेजर के साथ एक कप चाय के लिए रेस्तरां में ज़रूर रुकते, जिसने वर्षों पहले उनके प्रति अविश्वसनीय सहानुभूति दिखाई थी।कई बार विश्वास 'चमत्कार' करता है। अगर मैनेजर उस दिन भूखे आदमी को पीटता और अपमानित करता, तो शायद उद्योग को 'ओम प्रकाश 'नाम का एक प्रतिभाशाली और नेचुरल अभिनेता नहीं मिलता,जो निर्माता दिग्दर्शक तक के मुक़ाम तक पहुंचा.आज उनके जन्म की 104थी सालगिरह पर इस महान और प्रेरणादायी कलाकार को सलाम पेश करते हैं.🙏🏻🙏🏻

बॉम्बे (अब मुंबई) के एक मामूली रेस्तरां में एक आदमी ने भरपेट भोजन किया और जब वेटर ने बिल पेश किया तो वह सीधे मैनेजर के पास गया और इमानदारी से स्वीकार किया कि उसके पास पैसे नहीं थे। उसने कहा कि उसने पिछले दो दिनों से नहीं खाया था और बहुत भूख लगी थी इसलिए ऐसा करने के लिए मजबूर हो गया था।

मैनेजर ने उसकी कहानी को धैर्य से सुना।आदमी ने वादा किया था कि जिस दिन उसे एक काम मिलेगा,वह बिल का निपटारा कर देगा। मैनेजर मुस्कुराया और उससे कहा "ठीक है"। और वो आदमी चला गया।वेटर ने मैनेजर से सवाल किया "साब आपने उसे जाने क्यों दिया?" मैनेजर ने जवाब दिया, "जाओ और अपना काम करो।"

कुछ महीनों बाद वही आदमी रेस्तरां में आया और अपने लंबित बिल को  निपटा दिया। आदमी ने प्रबंधक को धन्यवाद दिया और उसे बताया कि उसे अभिनय का प्रस्ताव मिला है।  प्रबंधक ने खुशी से उसे एक कप चाय की पेशकश की और दोनों के बीच एक दोस्ती का फूल पनप उठा ।अभिनेता जल्द ही एक जाना माना चेहरा बन गया और एक समय में कई फिल्में की।

बाद में उनके पास एक बंगला और एक शौफर-चालित कार थी। टाइम बदल गया था, लेकिन हर बार जब वह उस क्षेत्र से गुजरते,तो मैनेजर के साथ एक कप चाय के लिए रेस्तरां  में ज़रूर रुकते, जिसने वर्षों पहले उनके प्रति अविश्वसनीय सहानुभूति दिखाई थी।

कई बार विश्वास 'चमत्कार' करता है।  अगर मैनेजर उस दिन भूखे आदमी को पीटता और अपमानित करता, तो शायद उद्योग को 'ओम प्रकाश 'नाम का एक प्रतिभाशाली और नेचुरल अभिनेता नहीं मिलता,जो निर्माता दिग्दर्शक तक के मुक़ाम तक पहुंचा.आज उनके जन्म की 104थी सालगिरह पर इस महान और प्रेरणादायी  कलाकार को सलाम पेश करते हैं.
🙏🏻🙏🏻

मुगल तो बहुत पहले साफ हो गए अकबर या औरंगजेब के खानदान का कोई नजर नहीं आता राजनीति में भी नहीं है कोई पार्षद भी नहीं,न टीपू सुल्तान के न लक्ष्मी बाई के,ये सब अंग्रेजों से लड़ेबहुत राजा नवाब चमचे थे ब्रिटिश के,सिर्फ भारत में 642 राजाओं को मिलाने में बहुत मुश्किल

मुगल तो बहुत पहले साफ हो गए अकबर या औरंगजेब के खानदान का कोई नजर नहीं आता राजनीति में भी नहीं है कोई पार्षद भी नहीं,न टीपू सुल्तान के न लक्ष्मी बाई के,ये सब अंग्रेजों से लड़े
बहुत राजा नवाब चमचे थे ब्रिटिश के,सिर्फ भारत में 642 राजाओं को मिलाने में बहुत मुश्किल  आई,कश्मीर,जूनागढ़,हैदराबाद में मुस्लिम थे,लेकिन जोधपुर और जैसलमेर के राजपूत राजा जिन्ना के साथ एग्रीमेंट करके पाकिस्तान जाना चाहते थे,जिन्ना ने उन्हें हर सुविधा देने का वायदा किया था,
इधर नेहरू गांधी पटेल से ज्यादातर राजा डरते थे
मेनन पटेल और माउंटबेटन के दबाव से जोधपुर के और जैसलमेर के राजा तैयार हुए,भारत में विलय के लिए दस्तखत करने के बाद जोधपुर के राजा इतने क्रोधित हुए कि मेनन के सर पर पिस्तौल तान दी,माउंटबेटन के समझाने से माने,एक पेन के अंदर पिस्तौल फिट थी,वो पिस्तौल आज भी लंदन के ब्रिटिश म्यूजियम में है,mystery of East नाम से ,
धौलपुर के राजा तो दस्तखत करने के बाद गिरे और दिल के दौरे से चल बसे,बहुत राजा रो रहे थे कि ब्रिटेन के राजा उन्हे नेहरू गांधी पटेल के हवाले कर के भाग गए
1946 को भारत में हर आर्मी हेडक्वार्टर में आर्मी इंटेलिजेंस विभाग ने हजारों फाइल जला दी जिसमे हर राजा की ऐयाशियों का विलासिता अत्याचार का रिकॉर्ड था सबूत था,ब्रिटिश ने सोचा आज़ादी के बाद भारतीयों के हाथ फाइल लग गई तो वो राजाओं को ब्लैकमेल करेंगे,सारे राजा बहुत शादी करते थे
पटियाला के राजा की कई सौ पत्नियां थीं,जूनागढ़ के नवाब के पास हजारों कुत्ते थे,भोग विलास शिकार रास रंग करते रहते थे
आज इर्द गिर्द देखिए,कोई देशभक्त राजा का या मुगलों का नामलेवा नहीं मिलेगा,जो ब्रिटिश के तलवे चाटते रहे वो आज प्रतिष्ठित हैं।सिंधिया,वाडेयर,पटियाला और तमाम राजा,
ये बहुत बड़ी गलत फहमी है क्योंकि राजा की जात धर्म नहीं होती,बाबर को एक देश चाहिए था,
बाबर किसी हिंदू राजा को नहीं बल्कि इब्राहिम लोदी को हराकर राजा बना,हर मुगल यही रह गया,बहुत सी चीजें मुगल के कारण भारत में आई, गिना नहीं सकते
स्थापत्य कला,चित्रकला,संगीत साहित्य हर क्षेत्र में मुगल प्रभाव दिख जाते हैं,मुगल भी भारत के इश्क में गिरफ्तार थे,
दो सभ्यताएं मिलती हैं तो विकास होता है,वर्ना कुएं के मेढक बना रहता है बंदा,इतिहास को स्वीकार करो,आगे बढ़ो अब मुल्क आजाद है जो सबको समान अधिकार देता है,
मुगल ने तो नहीं भेजा आज के नेता जरूर स्विट्जरलैंड में देश से चुराया पैसा ले जा रहे हैं.

✍️Amitabh shukla

*कला और साहित्य अकादमी पुरस्कारों की बंदर बांट*

*कला और साहित्य अकादमी पुरस्कारों की बंदर बांट* 

आज जिस प्रकार से सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त करने के लिए कुछ योग्य एवं अयोग्य साहित्यकार, कवि, लेखक, कलाकार साम-दाम-दण्ड-भेद सब अपना रहे हैं और अपने प्रयासों में प्रायः सफल भी हो रहे हैं, उससे सम्मानों और पुरस्कारों के चयन की प्रक्रिया की विश्वसनीयता और पारदर्शिता पर प्रश्नचिन्ह लगना स्वाभाविक है। पिछले दशकों में पुरस्कारों की बंदर बांट कथित साहित्यकारों, कलाकारों और अपने लोगों को प्रस्तुत करने के लिए विशेष साहित्यकार, पुरोधा कलाकार, साहित्य ऋषि जैसी कई श्रेणियां बनी है। जिसके तहत विभिन्न अकादमियां एक दूसरे के अध्यक्षों को पुरस्कृत कर रही है और निर्णायकों को भी सम्मान दिलवा रही है। इन पुरस्कारों में पारदर्शिता का अभाव है। राज्य अकादमी पुरस्कारों की वार्षिक गतिविधियां संदिग्ध है। जो कार्य एक वर्ष में पूर्ण होने चाहिए उनको करने में सालों लग रहें है। पुरस्कारों के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया स्पष्ट और समयानुसार नहीं है। उदाहरण के लिए हरियाणा साहित्य अकादमी के वार्षिक परिणामों की घोषणा का साल खत्म होने को है, मगर अभी तक नहीं हुई है। न ही आगामी साल का प्रपत्र जारी किया गया है। एक अकादमी के भीतर क्या- क्या खेल चलते है ? पारदर्शिता के अभाव में किसी को पता नहीं चलता।


 *-डॉ. सत्यवान सौरभ* 

आज हम देखते हैं कि अधिकांश साहित्य और कला अकादमियों के मंच पर पुरस्कृत होने वाले लोगों में अधिकतर को कोई जानता भी नहीं है। यह सच है कि आज जितनी राजनीति में राजनीति है उससे अधिक राजनीति साहित्य और कलाओं में है। प्रेमचंद ने साहित्य को राजनीति के आगे जलने वाली मशाल कहा था। लेकिन देश भर में आज साहित्य राजनेताओं के पीछे चल रहा है। पिछले दशकों में हुए साहित्य, संस्कृति और भाषा के पतन का असर आगामी पीढ़ियों तक जाएगा। लेकिन किसे फिक्र है। राज्य अकादमी पुरस्कारों की वार्षिक गतिविधियां संदिग्ध है। जो कार्य एक वर्ष में पूर्ण होने चाहिए उनको करने में सालों लग रहें है। पुरस्कारों के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया स्पष्ट और समयानुसार नहीं है। उदाहरण के लिए हरियाणा साहित्य अकादमी के वार्षिक परिणामों की घोषणा का साल खत्म होने को है, मगर अभी तक नहीं हुई है। न ही आगामी साल का प्रपत्र जारी किया गया है। एक अकादमी के भीतर क्या- क्या खेल चलते है ? पारदर्शिता के अभाव में किसी को पता नहीं चलता।

वैसे कोई भी पुरस्कार या सम्मान उत्कृष्टता का पैमाना नहीं हो सकता। हिंदी भाषा में निराला, मुक्तिबोध, फणीश्वरनाथ रेणु, धर्मवीर भारती, राजेंद्र यादव, असगर वजाहत जैसे महत्वपूर्ण कवियों-लेखकों को भी साहित्य अकादमी पुरस्कार नहीं दिया गया और बहुत से ऐसे लेखकों को पुरस्कृत किया गया, जिन्हें कभी का भुलाया जा चुका है। इस बारे में विचार करना चाहिए और पुरस्कार की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाना चाहिए। आज जिस प्रकार से सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त करने के लिए कुछ योग्य एवं अयोग्य साहित्यकार, कवि, लेखक, कलाकार साम-दाम-दण्ड-भेद सब अपना रहे हैं और अपने प्रयासों में प्रायः सफल भी हो रहे हैं, उससे सम्मानों और पुरस्कारों के चयन की प्रक्रिया की विश्वसनीयता और पारदर्शिता पर प्रश्नचिन्ह लगना स्वाभाविक है। पुरस्कारों की दौड़ में साहित्य का भला नहीं हो सकता।


 *पुरस्कारों की दौड़ में खोकर,
भूल बैठे हैं सच्चा सृजन ।
लिख के वरिष्ठ रचनाकार,
करते है वो झूठा अर्जन ।।
मस्तक तिलक लग जाए,
और चाहे गले मे हार ।
बड़े बने ये साहित्यकार।।* 

आज साहित्य और कला जगत में बहुत सी संस्थाएं काम कर रही है। जब मैं इन संस्थाओं की कार्यशेळी देखता हूँ या इनके समारोहों से जुडी कोई रिपोर्ट पढ़ता हूँ तो सामने आता है एक ही सच। और वो सच ये है कि किसी क्षेत्र विशेष या एक विचाधारा वाली संस्थाएं आपस में अग्रीमेंट करके आगे बढ़ रही है। ये एग्रीमेंट यूं होता है कि आप हमें सम्मानित करेंगे और हम आपको। और ये सिलसिला लगातार चल रहा है अखबारों और सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरता है। खासकर ये ऐसी खबर शेयर भी खुद ही आपस में करते है। आम पाठक को इससे कोई ज्यादा लेना देना नहीं होता। अब बात करते है सरकारी संस्थाओं और पुरस्कारों की। इनकी सच्चाई किसी से छुपी नहीं। जिसकी जितनी मजबूत लाठी, उतना बड़ा तमगा। सिफारिशों के चौराहों से गुजरते ये पुरस्कार पता नहीं, किस को मिल जाये। किसी आवेदक को पता नहीं होता। इनकी बन्दर बाँट तो पहले से ही जगजाहिर है।  ऐसे पुरस्कारों की विश्वसनीयता को लेकर देश भर में गंभीर आरोप लग रहे हैं। सच्चा रचनाकार इनके चक्कर में कम ही पड़ रहा है।

 *अब चला हाशिये पे गया,
सच्चा कर्मठ रचनाकार ।
राजनीति के रंग जमाते,
साहित्य के ये ठेकेदार ।।
बेचे कौड़ी में कलम,
हो कैसे साहित्यिक उद्धार ।
बड़े बने ये साहित्यकार।।* 

आज  संस्थाएं एक दूजे की हो गयी है। एक दूसरे को सम्मानित करने और शॉल ओढ़ाने में लगी है। सरकारी पुरस्कार बन्दर बाँट कहे या लाठी का दम। जितनी जान-पहचान उतना बड़ा तमगा। ये प्रमाण  पुरस्कार विजेताओं की प्रामाणिकता पर सवाल उठाते हैं। आज देशभर की साहित्य अकादमियां पद और पुरस्कारों की बंदर बांट करने में लगी है।अधिकांश अकादमियों के कामकाज को देखकर तो यही लगता है। जब तक विशेषज्ञता के क्षेत्र में राजनीतिक नियुक्तियां होती रहेगी तब तक ऐसी दुर्घटनाएं होती रहेगी। सिविल सेवा कमिशन और प्रदेशों की अकादमी में सदस्यों और अध्यक्षों की राजनीतिक नियुक्तियों ने इन संस्थाओं की विशेषज्ञता पर प्रश्न चिन्ह लगाए हैं। पिछले दशकों में पुरस्कारों की बंदर बांट कथित साहित्यकारों, कलाकारों और अपने लोगों को प्रस्तुत करने के लिए विशेष साहित्यकार, पुरोधा कलाकार, साहित्य ऋषि जैसी कई श्रेणियां बनी है। जिसके तहत विभिन्न अकादमियां एक दूसरे के अध्यक्षों को पुरस्कृत कर रही है और निर्णायकों को भी सम्मान दिलवा रही है। इन पुरस्कारों में पारदर्शिता का अभाव है। बिना साधना के कैसा साहित्य?


 *देव-पूजन के संग जरूरी,
मन की निश्छल आराधना ।।
बिना दर्द का स्वाद चखे,
न होती पल्लवित साधना ।।
बिना साधना नहीं साहित्य,
झूठा है वो रचनाकार ।
बड़े बने ये साहित्यकार।।* 

अब समय आ गया है कि देश की सभी राज्य अकादमियों को केंद्रीय साहित्य अकादमी की तरह सचमुच स्वायत बनाया जाए और इनका काम पूरी तरह से साहित्यकारों, कलाकारों को सौंपा जाए। किसी भी अकादमी के वार्षिक कार्यों की प्रगति समयानुसार और पूरी तरह पारदर्शी बनाने पर जोर देना होगा ताकि सच्चे साहित्यकारों का विश्वास उन पर बना रहे। उम्मीद है कि राज्य सरकारें अकादमियों के वर्तमान विवादास्पद कार्यों की जांच कराएगी और अकादमी में योग्य और प्रतिभाशाली लेखक, कलाकारों को नियुक्त करेगी। ताकि देश भर पर भाषा, साहित्य और संस्कृति नित नए आयाम गढ़ती रहे।

 

-- *डॉ. सत्यवान सौरभ*

आप पत्रकारों से उम्मीद करते हैं कि वो सच लिखें, अन्याय के खिलाफ लड़ेगे , सत्ता से सवाल पूछें, गुंडे अपराधियों का काला चिट्ठा खोल के रख दें और लोकतंत्र ज़िंदाबाद रहे|

आप पत्रकारों से उम्मीद करते हैं कि वो सच लिखें, अन्याय के खिलाफ लड़ेगे , सत्ता से  सवाल पूछें, गुंडे अपराधियों का काला चिट्ठा खोल के रख दें और लोकतंत्र ज़िंदाबाद रहे| 
1. लेकिन पत्रकारों से कभी पूछिए उनकी सैलरी क्या है ?
2. कभी पूछिए पत्रकारों के घर का हाल क्या खर्च कैसे चलता है  
3. कभी पूछिए उनके खर्चे कैसे चलते हैं ?
4. कभी पूछिए  उनके बच्चों के स्कूल की पढाई कैसे होती है । 
5. कभी मिलिए उनके बच्चों से और पूछिए उनके कितने शौक  
    पूरे कर पाते है ।
6. कभी पूछिए की अगर कोई खबर ज़रा सी भी इधर उधर लिख जाएं और कोई नेता, विभाग, सरकार या कोई रसूखदार  व्यक्ति मांग लें स्पष्टीकरण तो कितने मीडिया हाउस अपने पत्रकारों का साथ दे पाते हैं?
7. कितने पत्रकारों के पास चार पहिया वाहन हैं ? 
8. कितने पत्रकार दो पहिया वाहनों से चल रहे हैं ? 
9. कितने पत्रकारों के पास बड़े बड़े घर हैं? 
10. अपना और अपनों का इलाज़ कराने के लिए कितने  पत्रकारों के पास जमा पूंजी है ?
11. प्रिंट मीडिया के पत्रकारों का रूटीन पूछिएगा कभी, दिन भर फील्ड और शाम को ऑफिस आकर खबर लिखते लिखते घर पहुंचते पहुंचते बजते हैं रात के 09, 10, 11... सोचिए कितना समय मिलता होगा उनके पास अपने बच्चों, परिवार , बीवी मां बाप के लिए समय| 
12. आपको लगता होगा कि  पत्रकारों के बहुत जलवे होते हैं--? ऐसा नहीं  है.
13. कभी पूछिए की अगर पत्रकार को जान से मारने कि धमकी मिलती है तो प्रशासन उसे कितनी सुरक्षा दे पाता है?
14. कभी पूछिए की अगर कोई पत्रकार दुर्घटना का शिकार हो जाता है और नौकरी लायक नहीं बचता तो उसका मीडिया हाउस या वो लोग जो उससे सत्य खबरों की उम्मीद करते हैं वो कितने काम आते हैं| 
15. और अगर किसी पत्रकार की हत्या हो जाती है तो कितना एक्टिव होता है शासन प्रशासन और कानून पुलिस.
16. दंगे हों, आग लग जाए, भूकंप आ जाएं, गोलीबारी हो रही हो, घटना दुर्घटना हो जाएं सब जगह उसे पहुंच कर न्यूज कवरेज करनी होती है| 
17. कोविड जैसी महामारी में भी पत्रकार ख़ासकर फोटो जर्नलिस्ट अपनी जान पर खेल खेल कर न्यूज कवर कर रहे थे.. सोचिएगा| 
18.गिने चुने पत्रकारों की ही मौज है बाकी ज़्यादातर अभी भी संघर्ष में ही जी रहे हैं...

अगर किसी पत्रकार के पास अच्छा फोन, घड़ी,कपड़े, गाड़ी दिख जाए तो उसके लिए लोग कहने लगते हैं कि  'दलाली से बहुत पैसा कमा रहा है'| 

भाई क्यों नहीं है हक। उसे अच्छे कपडे, फोन घर गाड़ी इस्तेमाल करने का... सोचिएगा फिर चर्चा करेंगे| 

-- ऐसे में जो पत्रकार बेहतरीन काम कर रहे हैं  जूझ रहे हैं एक एक एक खबर के  लिए वो न सिर्फ बधाई के पात्र हैं बल्कि उन्हें हाथ जोड़ कर प्रणाम कीजिए!!

नोट - एक बार विचार अवश्य करें आपसे निवेदन पत्रकारों का साथ दें तभी पत्रकार गण लोक तंत्र को मजबूत बना सकते है।🙏 डॉ दिलीप कुमार सिंह

खरमास और उसका वैज्ञानिक धार्मिक महत्व* डॉ दिलीप कुमार सिंह मौसम विज्ञानी ज्योतिष शिरोमणि एवं निदेशक

*खरमास और उसका वैज्ञानिक धार्मिक महत्व* डॉ दिलीप कुमार सिंह मौसम विज्ञानी ज्योतिष शिरोमणि एवं निदेशक
 सभी पंचांग और ज्योतिष ग के सूक्ष्म अवलोकन के पश्चात खरमास का आरंभ दिनांक 16 जनवरी के अनुसार अगहन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी से शुरू हो रहा है इसके बाद यह 14 जनवरी 2024 तक जारी रहेगा और 15 जनवरी से खरमास समाप्त होगा और उसी दिन मकर संक्रांति मनाई जाएगी जिसको खिचड़ी लोहड़ी पोंगल उत्तरायण माघी भी कहा जाता है इस दौरान गिने चुने मुहूर्त में कुछ कार्यों को छोड़कर कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किया जाता क्योंकि सूर्य धनु राशि या मीन राशि में जब प्रवेश करते हैं तब वह अपने गुरु बृहस्पति की सेवा में रहते हैं यह तो धार्मिक कारण है इस काल में अभिजीत मुहूर्त और कुछ अन्य विशेष शुभ मुहूर्त के अतिरिक्त अन्य कार्य करने पर उसका फल नहीं बल्कि उसका उल्टा फल मिलता है और इसकी जानकारी बहुत बड़े-बड़े विशेषज्ञ विद्वानों को होती है जो सदाचारी होते हैं और आजकल सनातन धर्म के ज्यादातर ज्योति विद्वान और पंचांग के जानकारी आचरण सदाचार और संयम विहीन हो गए हैं इसलिए कुछ भी इंटरनेट और गूगल देखकर लिखकर जनता को सही राह दिखाने की जगह उसको भ्रमित करते रहते हैं और खुद को विद्वान घोषित करना चाहते हैं अगर ऐसे लोगों को तत्काल ही सामने कुंडली बनाने या कुंडली मिलाने को कह दिया जाए तो वह बगले झांकने लगेंगे

  *खरमास में मांगलिक  काम न करने का वैज्ञानिक कारण*

 इसके अतिरिक्त इसका वैज्ञानिक कारण यह है कि इस एक महीने में भयंकर ठंड अपने प्रचंड रूप में रहती है शीतलहर पाला कोहरा ठंडी पछुआ हवाएं हिमपात और वीरानी मिलकर इस मौसम को किसी भी मांगलिक और शुभ कार्य के योग्य नहीं बनाती  इसके अतिरिक्त इस भयंकर ठंड के काल में फल फूल पत्ते जड़ी बूटियों और पूजा पाठ यज्ञ हवन के समान उपलब्ध नहीं होते हैं इसलिए इसको धर्म और आध्यात्मिक का रूप देकर लोगों को शुभ तथा मांगलिक कार्यों से वर्जित किया गया है जो सर्व था उचित भी है

*क्यों प्रश्न चिन्ह उठाए जाते हैं सनातन धर्म के विज्ञान धर्म और अध्यात्म पर*

 सनातन धर्म को समझना इतना आसान नहीं है क्योंकि यह मनुष्य के जीवन जीने की सर्वोत्तम प्रणाली है और यह अपने में दुनिया भर को समाहित कर सकता है लेकिन सनातन धर्म के लोग स्वयं इतना पतित हो गए हैं कि आज हुए सब कुछ अंग्रेजी प्रथम परंपरा के अनुसार अपना कर अपने ही बच्चों को विदेशी और अंग्रेजी बना रहे हैं फिर दूसरों को उपदेश क्या देंगे मैं देखता हूं बड़े-बड़े बुद्धिजीवी पंडित और विद्वान तथा ब्राह्मण विशेष करके विवाह की जगह शादी धन्यवाद की जगह शुक्रिया बधाई की जगह मुबारक पत्नी की जगह बीवी श्रीमान की जगह जमा जब या कर गुड मॉर्निंग गुड इवनिंग जैसे व्यर्थ के शब्दों का अनावश्यक प्रयोग करते हैं और सही चीज एक ही सनातन धर्म के पर्व की अलग-अलग शुभ मुहूर्त बताए जाते हैं जबकि ऐसा होता नहीं है खरमास में एक और कारण है सूर्य और बृहस्पति के बीच पृथ्वी का एक विशेष कोण होने के कारण उत्तरी गोलार्ध के  प्रत्येक इसका जातक लोगों पर गहरा प्रभाव पड़ता है जिसको इस काल में शुभ और मांगलिक कार्य करने वाले लोगों पर अध्ययन करके देखा जा सकता है 

*अत्यंत ही शुक्ष्म और गहरा है सनातन धर्म और उसके पर्व*

हमारे सभी पर्व और त्योहार पूरी तरह विज्ञान और अध्यात्म का मिश्रण है इसका बहुत गहराई से अध्ययन करके सब कुछ निकाल कर रखा गया है वैसे तो 14 दिसंबर को ही शुभ और मांगलिक मुहूर्त समाप्त हो गया था लेकिन ग्रह नक्षत्र के सूक्ष्म परिवर्तन के कारण खरमास 15 की जगह 16 दिसंबर को लग रहा है डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह मौसम विज्ञानी ज्योतिष शिरोमणि और निर्देशक अलका शिप्रा वैष्णवी ज्योतिष मौसम विज्ञान पूर्वानुमान और अनुसंधान केंद्र जौनपुर

Sunday, 17 December 2023

विधि का विधान निश्चित है..*जन्मेजय अभिमन्यु के पुत्र व राजा परीक्षित के पुत्र थे। एक दिन इन्होंने वेदव्यास जी से कुतर्क किया। जहां आप थे ,भगवान श्रीकृष्ण थे, भीष्म, द्रोणाचार्य, धर्मराज युधिष्ठिर, जैसे महान लोग उपस्थित थे। फिर भी आप महाभारत के युद्ध को होने से नहीं रोक पाए। और देखते-देखते अपार जन धन की हानि हो गई। यदि मैं उस समय रहा होता तो, अपने पुरुषार्थ से इस विनाश को होने से बचा लेता।

1️⃣6️⃣❗1️⃣2️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣3️⃣
*विधि का विधान निश्चित है..*

जन्मेजय अभिमन्यु के पुत्र व राजा परीक्षित के पुत्र थे। एक दिन इन्होंने वेदव्यास जी से कुतर्क किया। जहां आप थे ,भगवान श्रीकृष्ण थे, भीष्म, द्रोणाचार्य, धर्मराज युधिष्ठिर, जैसे महान लोग उपस्थित थे। फिर भी आप महाभारत के युद्ध को होने से नहीं रोक पाए। और देखते-देखते अपार जन धन की हानि हो गई। यदि मैं उस समय रहा होता तो, अपने पुरुषार्थ से इस विनाश को होने से बचा लेता।
अहंकार से भरे जन्मेजय के शब्द थे, फिर भी व्यास जी शांत रहे। उन्होंने कहा, पुत्र अपने पूर्वजों की क्षमता पर शंका न करो। यह विधि द्वारा निश्चित था,जो बदला नहीं जा सकता था, यदि ऐसा हो सकता तो श्रीकृष्ण में ही इतना सामर्थ्य था कि वे युद्ध को रोक सकते थे। जन्मेजय अपनी बात पर अड़ा रहा। बोला मैं इस सिद्धांत को नहीं मानता। आप मेरे जीवन की होने वाली किसी होनी को बताइए। मैं उसे रोककर प्रमाणित कर दूंगा कि विधि का विधान निश्चित नहीं होता।
व्यास जी ने कहा पुत्र यदि तू यही चाहता है तो सुन, 3 साल बाद तू काले घोड़े पर शिकार करने जाएगा। दक्षिण दिशा में एक समंदर तट पर पहुंचेगा। वहां एक सुंदर स्त्री मिलेगी। तो उसे महलों में लाएगा। उसे विवाह करेगा। उसके कहने पर यज्ञ करेगा उस यज्ञ में युवा ब्राह्मण आएंगे वहां एक घटना घटित होगी रानी के कहने पर तू ब्राह्मणों को प्राण दंड देगा, इससे तुझे ब्रह्म हत्या का पाप लगेगा। जिससे तुझे कुष्ठ रोग होगा एवं तेरी मृत्यु का कारण यही बनेगा। इस घटनाक्रम को रोक सके तो रोक ले।
वेदव्यास जी की बात सुनकर उसने शिकार पर जाना छोड़ दिया। परंतु जब होनी का समय आया तो इसे शिकार पर जाने की बलवती इच्छा हुई। इसलिए सोचा काला घोड़ा नहीं लूंगा। पर उस दिन उसे अस्तबल में काला घोड़ा ही मिला। सोचा दक्षिण दिशा में नहीं जाऊंगा परंतु घोड़ा अनियंत्रित होकर दक्षिण दिशा की ओर गया और समुद्र तट पर पहुंचा वहां एक सुंदर स्त्री को देखा उस पर मोहित हुआ। सोचा इसे शादी नहीं करूंगा। परंतु उसे महलों में लाकर उसके प्यार में पढ़ कर उसने विवाह किया। इस स्त्री के पुत्र ना होने पर रानी के कहने से पुत्र प्राप्ति हेतु यज्ञ किया गया। उस यज्ञ में युवा ब्राह्मण ही आए रानी ब्राह्मणों को भोजन करा रही थी। तभी हवा चली और रानी के वस्त्र उड़ने लगे। यह देखकर युवा ब्राह्मण हंसने लगे। रानी क्रोधित हुई। रानी के कहने पर इन्हें प्राण दंड की सजा दी गई। फल स्वरुप इससे उसे कोड हुआ, अब यह घबराया , और शीघ्र व्यास जी के पास पहुंचा। उनसे जीवन बचाने की प्रार्थना करने लगा। वेदव्यास जी ने कहा एक अंतिम अवसर तेरे प्राण बचाने का और है, मैं तुझे महाभारत का श्रवण कर आऊंगा जिसे तुझे श्रद्धा एवं विश्वास के साथ सुनना, इसे तेरा कोड मिटता जाएगा। परंतु यदि किसी भी प्रसंग पर तूने अविश्वास किया तो मैं महाभारत का वाचन रोक दूंगा। फिर मैं भी तेरा जीवन नहीं बचा पाऊंगा। याद रखना अब तेरे पास यह अंतिम अवसर है।
जन्मेजय श्रद्धा विश्वास से श्रवण करने लगा। इसमें भीम के बल का वह प्रसंगा आया जिसमें उसने हाथी की सूंड पकड़कर उसे अंतरिक्ष में उछाला वह आज भी अंतरिक्ष में घूम रहे हैं। जन्मेजय अपने को रोक नहीं पाया वह बोला असंभव ऐसा कैसे हो सकता है।
व्यास जी ने महाभारत का वाचन रोक दिया। व्यास जी ने कहा पुत्र मैंने तुझे कितना समझाया परंतु तो अपना स्वभाव नियंत्रित नहीं कर पाया। क्योंकि यह होनी द्वारा निश्चित था। व्यास जी ने मंत्र शक्ति से आव्हान किया। हाथी पृथ्वी की आकर्षण शक्ति में आकर नीचे गिरे और  व्यास जी ने कहा यह मेरी बात का प्रमाण है।
जितनी मात्रा में जन्मेजय श्रद्धा विश्वास से कथा श्रवण की उतनी मात्रा में  वह उस कुष्ठ रोग से मुक्त हुआ। परंतु एक बिंदु रह गया। और यही उसकी मृत्यु का कारण बना।
हमारे जीवन का नाटक परमात्मा के द्वारा लिखा गया है। होता वही है जो वह चाहता है। इसलिए कहा गया है कर्म हमारे हाथ फल विधि के हाथों में है।
गीता के 11 वें अध्याय के 33 वे श्लोक मैं श्री कृष्ण अर्जुन से कहते हैं उठ खड़ा हो और अपने कार्य द्वारा यश प्राप्त कर। यह सब तो मेरे द्वारा पहले ही मारे जा चुके हैं तू तो निमित्त बना है..!!
    *🙏🏿🙏🏾🙏🏽जय श्री कृष्ण*🙏🙏🏻🙏🏼

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के नियुक्ति विभाग ने आई ए एस एवं पी सी एस अधिकारियों का किया स्थानांतरण ।➡️ पी सी एस अधिकारी ज्योति मौर्या बरेली चीनी मिल से हटाई गयीं ।➡️पी सी एस अधिकारी शादाब असलम बने बरेली चीनी मिल के नये गए जनरल मैनेजर ।➡️ महेंद्र प्रताप बागपत चीनी मिल के जनरल मैनेजर बनाए गए ।➡️2020 बैच के आई ए एस अधिकारी विशाल कुमार मुख्य विकास अधिकारी मिर्जापुर बने।➡️आई ए एस अधिकारी लक्ष्मी को मुख्य विकास अधिकारी मिर्जापुर से ए सी ई ओ नोएडा बनाया

➡️➡️ मोहन मेहरोत्रा ➡️➡️

➡️लखनऊ । उत्तर प्रदेश के नियुक्ति विभाग ने आई ए एस एवं पी सी एस अधिकारियों का किया स्थानांतरण ।
➡️ पी सी एस अधिकारी ज्योति मौर्या बरेली चीनी मिल से हटाई गयीं ।
➡️पी सी एस अधिकारी शादाब असलम बने बरेली चीनी मिल के नये गए जनरल मैनेजर ।
➡️ महेंद्र प्रताप बागपत चीनी मिल के जनरल मैनेजर बनाए गए ।
➡️2020 बैच के आई ए एस अधिकारी विशाल कुमार मुख्य विकास अधिकारी मिर्जापुर बने।
➡️आई ए एस अधिकारी लक्ष्मी को मुख्य विकास अधिकारी मिर्जापुर से ए सी ई ओ नोएडा बनाया गया ।

 ➡️➡️➡️➡️अब तक का समाचार पार्ट 4➡️➡️➡️➡️

➡लखनऊ-BJP विधायक राजेश्वर सिंह का बयान,युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए कॉन्क्लेव- राजेश्वर,युवाओं को गाइड करने की हमारी कोशिश- राजेश्वर,युवाओं को पढ़ने के लिए किताबें दे रहे हैं – राजेश्वर,स्पीकर्स आएंगे, बच्चों को गाइड करेंगे- राजेश्वर सिंह. 

➡लखनऊ- संसद की सुरक्षा में चूक मामला, जांच एजेंसियों ने फिर खंगाला सागर शर्मा का कमरा, किताबें, जूते आदि ले गई पुलिस की टीम, एटीएस ने भी परिवार वालों से की लंबी पूछताछ, ई-रिक्शा मालिक से भी सागर के बारे में पूछा गया, सागर शर्मा ने लखनऊ में स्पेशल जूते बनवाए थे.

➡लखनऊ - सरोजनी नगर विधायक राजेश्वर सिंह की पहल, राजेश्वर सिंह द्वारा युवा कॉन्क्लेव का आयोजन, बंथरा में MGIMT में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन , लगभग 100 कॉलेज, स्कूलों के छात्र-छात्राएं रहे मौजूद, सरोजनी नगर में ऐसे ही 10 कार्यक्रमों का आयोजन होगा, करियर को लेकर छात्र-छात्राओं को किया गया जागरुक.

➡लखनऊ- BJP विधायक राजेश्वर सिंह का बयान, युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए कॉन्क्लेव- राजेश्वर, युवाओं को गाइड करने की हमारी कोशिश- राजेश्वर, युवाओं को पढ़ने के लिए किताबें दे रहे हैं – राजेश्वर, स्पीकर्स आएंगे, बच्चों को गाइड करेंगे- राजेश्वर सिंह.

➡लखनऊ- लखनऊ कमिश्नरेट में 3 इंस्पेक्टरों के तबादले, वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह पश्चिमी जोन भेजे गए, अक्षय सिंह को दक्षिणी जोन में मिली तैनाती.

➡हमीरपुर-प्रशासन के आदेश को ठेंगा दिखा रहा खनन माफिया,कार्रवाई के बाद भी कंवर पाल सिंह कर रहा अवैध खनन,कुरारा के इंद्रपुरी खंड संख्या 10/6 में अवैध मौरंग खनन,रात-दिन हैवीवेट पोकलैंड मशीनों से मौरंग का अवैध खनन,बेतवा नदी की जलधारा मोड़कर खनन कर रहा कंवर पाल,मौरंग खंड में कंवर पाल सिंह ने खुदाई कर तालाब बना डाले,खनिज अधिकारी वशिष्ठ यादव ने कार्रवाई भी की थी,कार्रवाई के बाद फिर से अवैध खनन करने लगा कंवर पाल. 

➡वाराणसी-कल से पीएम मोदी का 2 दिवसीय वाराणसी दौरा,19 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं की देंगे सौगात, कल 2 दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे पीएम मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, CM योगी रहेंगे मौजूद, पूर्वांचल की 37 परियोजनाओं का लोकार्पण,शिलान्यास करेंगे, नमो घाट से काशी तमिल संगमम 2.0 का शुभारंभ करेंगे, कन्याकुमारी से बनारस तक नई ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी.

➡शाहजहांपुर-मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का हुआ आयोजन , मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई शादियां, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 1224 जोड़ों की हुईं शादियां, मंत्री सुरेश कुमार खन्ना,प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप रहे मौजूद, दोनों मंत्रियों ने सभी जोड़ों को उपहार वितरित किये, लाभार्थियों को आवास,शौचालय दिया जाएगा- वित्त मंत्री , जनता योगी और मोदी को पसंद कर रही- सुरेश खन्ना.

➡मिर्जापुर- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान, अखिलेश यादव के लोकसभा में हराने को लेकर बयान, अस्सी सीट हारने को लेकर डिप्टी सीएम का बयान,‘रात में सपना देखे होंगे अस्सी भाजपा के कमल खिल रहे’ , कांग्रेस मुक्त भारत हो गया है - केशव प्रसाद मौर्य, चुनार प्रीमियर लीग कार्यक्रम का शुभारंभ करने पहुंचे थे केशव.

➡वाराणसी- ज्ञानवापी को लेकर एक और याचिका वाराणसी कोर्ट में दाखिल, श्री नंदी विराजमान की तरफ से दाखिल की गई याचिका, लखनऊ की महिला आकांक्षा तिवारी ने दाखिल की याचिका, भारत सरकार समेत 6 लोगों को बनाया विरोधी पक्ष, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की बेंच में दाखिल की याचिका. 

➡कौशाम्बी- सिराथू तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, जिलाधिकारी और एसपी ने सभी की समस्याओं को सुना, जिलाधिकारी ने शिकायतों के निस्तारण के दिये निर्देश , सभी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

➡मुरादाबाद -MDA कार्यालय के बाहर पहुंचे सैकड़ो किसान,विकास प्राधिकरण के बाहर मौजूद है भीड़,अधिकारियों ने कार्यालय के मुख्य गेटों को बंद कराया,किसानो के एक प्राधिनिधि मंडल को वीसी बुलाया,किसानों के साथ मौजूद है शिवसेना कार्यकर्ता,11 गांवों की भूमि के अधिग्रहण का किसान कर रहे विरोध.

➡मेरठ-दुबई से पति ने फोन पर पत्नी को दिया तीन तलाक,नंदोई ने महिला से किया था दुष्कर्म का प्रयास,शिकायत करने पर पति ने दिया तीन तलाक,शिकायत के बाद थाना पुलिस ने नहीं की कार्रवाई,शादी के बाद से बुलेट, 1 लाख की भी हो रही थी मांग,महिला ने एसएसपी से की कार्रवाई की मांग की,थाना लोहिया नगर क्षेत्र का मामला. 

➡मेरठ - UP STF  ने अवैध पिस्टल फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, बड़ी तादात में पिस्टल, अधबने हथियार बरामद, फैक्ट्री पर एसटीएफ मेरठ का छापा, टूल्स बरामद, अवैध फैक्ट्री से 2 तस्कर, कारीगर गिरफ्तार किए , लिसाडीगेट के शाहजहां कॉलोनी में चल रही थी फैक्ट्री. 

➡मथुरा - दिनदहाड़े फायरिंग कर फैलाई गई दहशत, मकान का शीशा तोड़ते हुए गोली दीवार में लगी, कई राउंड फायरिंग हुई, कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ,फायरिंग करने वालों की तलाश कर रही पुलिस,कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ, थाना कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी, कृष्णा नगर चौकी क्षेत्र का मामला.

➡फर्रुखाबाद - गला कसकर बुजुर्ग की हत्या ,महिला को चाकू मारकर किया घायल, महिला बुजुर्ग भाई को बचाने आई थी, महिला की बेटी की सहेली के बॉयफ्रेंड ने की वारदात  , लूट के इरादे से घर में घुसकर घटना की आशंका , फतेहगढ़ के भोलेपुर क्रॉसिंग के पास का मामला.

➡अलीगढ़- 20 हजार इनामी भगोड़ा दारोगा मनोज शर्मा अरेस्ट, एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने अरेस्ट किया, दारोगा मनोज की पिस्टल से महिला की मौत हुई थी, घटना में आरोपी मुंशी को पहले ही भेजा जा चुका जेल, अलीगढ़ में ऊपरकोट नगर कोतवाली में हुई थी घटना, 8 दिसंबर को पासपोर्ट सत्यापन कराने पहुंची थी इशरत, बन्नादेवी थाना इलाके के सारसौल चौराहे से अरेस्टिंग, अलीगढ़ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने की पुष्टि. 

➡देहरादून- विजय दिवस पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी,शहीद जवानों को CM पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धांजलि दी, सैनिक पुत्र हूं, मुझे गर्व होता है –सीएम धामी,आज का दिन हमारे लिए ऐतिहासिक है- सीएम धामी, 1971 में पाकिस्तान को सरेंडर करना पड़ा था- सीएम, उत्तराखंड देवभूमि,वीरभूमि और सैन्यभूमि है- सीएम,लोग उत्तराखंड आ रहे हैं, निवेश कर रहे हैं –सीएम, हमारा उत्तराखंड विकास के रास्ते पर चल रहा- सीएम.

➡अल्मोड़ा- सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में छात्र ने आत्महत्या की, विवि के न्यू हॉस्टल में छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घटना के सामने आने के बाद हॉस्टल में हड़कंप मच गया, नैनीताल निवासी छात्र मानव बिष्ट ने आत्महत्या कर ली, पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ.

➡मेरठ - RLD महासचिव त्रिलोक त्यागी का बयान, बीजेपी और महात्मा गांधी के राम अलग-अलग- त्यागी , गांधी के राम 'सीताराम'  और बीजेपी के राम 'श्रीराम', बीजेपी ने राम को सीता से अलग किया है - त्यागी, ‘सीता को राम से अलग करने वाली BJP महिला विरोधी’, देश की महिलाएं बीजेपी का बहिष्कार करें – त्रिलोक त्यागी, अयोध्या में दिये जलें लेकिन गरीब का चूल्हा नहीं- त्यागी.

➡रूड़की-रूड़की में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान,650 ग्राम चरस, 7200 रुपए कैश बरामद,पुलिस ने 2 तस्करों को मौके से अरेस्ट किया,रूड़की में झबरेड़ा कोतवाली इलाके का मामला.  

➡रामनगर-बाघ ने बाइक सवार 2 युवकों पर किया हमला,शोर मचाने पर युवकों को छोड़कर बाघ भागा,बाघ के आतंक से ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूर, रामनगर के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में लोग परेशान.  

➡दिल्ली-कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान,संसद की सुरक्षा में चूक मामले पर बोले राहुल,संसद में सुरक्षा चूक हुई है लेकिन क्यों हुई- राहुल,जो सबसे बड़ा मुद्दा है वो बेरोजगारी है- राहुल,पॉलिसी के चलते युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा- राहुल,सुरक्षा में चूक का कारण महंगाई और बेरोजगारी- राहुल. 

➡दिल्ली- पीएम नरेंद्र मोदी लाभार्थियों से कर रहे हैं संवाद, विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से संवाद, पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कर रहे संवाद ।

➡लखनऊ- उपराष्ट्रपति के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध, पुलिस ने किये सुरक्षा व्यवस्था के अचूक प्रबंध,उपराष्ट्रपति के आगमन पर भारी पुलिस फोर्स रहेगा तैनात ,उपराष्ट्रपति के वी कार्यक्रम की सीसीटीवी,ड्रोन से होगी निगरानी ,लखनऊ में कल होंगे उपराष्ट्रपति  जगदीप धनखड़, उपराष्ट्रपति अटल स्वास्थ्य मेले का करेंगे शुभारंभ, PNT ग्राउंड राजाजीपुरम में करेंगे स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ.

➡लखनऊ- बीकेटी समाधान दिवस में पहुंचे एडीएम राकेश कुमार सिंह, समाधान दिवस में 21 समस्याओं का किया निस्तारण, एडीएम ने मौके पर 134 शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनी, एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के दिये निर्देश .

➡लखनऊ- सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, भाजपा विधायक को रेप के मामले में सजा हुई है-अखिलेश,सोनभद्र के दुद्धी विधायक को 25 साल की सजा हुई-अखिलेश ,विधायक को 10 लाख रुपये का जुर्माना हुआ है-अखिलेश  ,फिर भी अब तक  विधानसभा की सदस्यता रद्द नहीं हुई, कहीं उन्हें विशेष आदर और अभयदान तो नहीं दिया जा रहा,विधायक होने की वजह से अभयदान तो नहीं दिया जा रहा है , 'जनता पूछ रही बुलडोज़र की कार्रवाई आज होगी या कल'?

➡कानपुर देहात - गैंगरेप के बाद हत्या में मामले में आरोपियों को सजा,सभी आरोपियों को सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा  ,6 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद हत्या की थी ,बच्ची की हत्या के बाद शरीर काटकर अंग निकाले थे ,14 नवंबर बच्ची को अगवा कर  घटना को दिया था अंजाम, पड़ोस के ही रहने वाले पति-पत्नी ने कराई थी वारदात,दो युवकों को रुपए देकर घटना को दिया था अंजाम ,तांत्रिक के कहने पर मासूम बच्ची के साथ कराई थी दरिंदगी ,घाटमपुर के भदरस गांव में हुई थी घटना , माती जिला कोर्ट के पॉस्को कोर्ट ने सुनाई सजा.

➡कानपुर - दबंगों ने बिजली कर्मचारियों पर किया जानलेवा हमला, बिजली चोरी पकडे जाने पर किया जानलेवा हमला,बिल बकाया होने पर केबिल हटाने गए थे बिजलीकर्मी  ,चोरी का वीडियो बनाते समय दबंगों ने चलाए ईंट-पत्थर  , दबंगों के हमले से कई बिजलीकर्मी हुए घायल , घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती ,बिठूर थाने में दबंगों के खिलाफ दर्ज हैं कई मुकदमे , बिठूर थाना क्षेत्र के पारा प्रतापपुर गांव का मामला.

➡सुल्तानपुर - बारात में डांस करने के दौरान चाकूबाजी,घराती और बाराती में हुई चाकूबाजी ,एक युवक की इलाज के दौरान मौत ,पुलिस ने एक आरोपी के पिता को पकड़ा , थाने ले जाते समय आरोपी के पिता की भी मौत , अखंड नगर थानाक्षेत्र के केवटहिया गांव का मामला

➡सोनभद्र- सोनभद्र पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ की बैठक, राहुल गांधी के सवाल पर किया पटलवार, संसद में बेरोजगारों द्वारा प्रदर्शन के सवाल पर जवाब , संसद में घटना की जांच चल रही है- केशव प्रसाद, गठबंधन की साजिश को जनता खूब समझती है- केशव.

➡प्रयागराज - मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी से जुड़ी खबर, दाखिल याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में टली सुनवाई,अब अगले हफ्ते में होगी मामले की सुनवाई ,हेट स्पीच मामले में दर्ज कराई गई है एफआईआर , हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से दो हफ्ते में जवाब मांगा था.

➡प्रयागराज- बर्खास्त सिपाही एहतेशाम के खिलाफ NBW जारी, अतीक का करीबी है बर्खास्त सिपाही एहतेशाम,रंगदारी मामले में कोर्ट ने जारी किया एनबीडब्ल्यू , खुल्दाबाद थाने में एहतेशाम के खिलाफ दर्ज है मुकदमा

➡देहरादून- डीएम ने किया नगर निगम का औचक निरीक्षण, औचक निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए कर्मचारी, नगर निगम के 10 से 12 कर्मचारी अनुपस्थित मिले, डीएम ने अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा.

➡दिल्ली- कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान , संसद की सुरक्षा में चूक एक गंभीर मामला है-खड़गे,सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए- मल्लिकार्जुन ,संसद में बार-बार मांग की जा रही है- मल्लिकार्जुन , गृह मंत्री आकर बताएं की क्यों हुआ और कैसे हुआ? , गृह मंत्री संसद में आना ही नहीं चाहते- मल्लिकार्जुन, संसद आने के लिए 5 मिनट का समय नहीं है-खड़गे.

➡दिल्ली- लोकसभा अध्यक्ष ने सांसदों को पत्र लिखा, संसद में अमर्यादित आचरण पर पत्र भेजा , स्पीकर ने गरिमापूर्ण आचरण की अपेक्षा की , सदन की गरिमा बनाए रखना सांसदों का कर्तव्य-स्पीकर, सदन में हंगामा करना,नारेबाजी करना गलत-स्पीकर , सांसदों के अमर्यादित आचरणों से गलत संदेश जाता है-स्पीकर , 13 सांसदों का निलंबन खराब आचरण की वजह से-स्पीकर , नई संसद भवन में गरिमापूर्ण आचरण करें-स्पीकर , सांसदों को खुले पत्र में स्पीकर ओम बिरला ने दुख जताया , संसद में हो रही अमर्यादित गतिविधियों पर दुख जताया .

➡दिल्ली- विकसित भारत संकल्प यात्रा में पीएम कर रहे संवाद, विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से संवाद,वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पीएम मोदी कर रहे संवाद ,विकसित भारत संकल्प यात्रा देश भर में पहुंच रही-पीएम ,देश के कई राज्यों में भी यात्रा पहुंच रही  है-पीएम मोदी,इस यात्रा को शुरू हुए एक महीने हो गए हैं-पीएम मोदी  , आज देशवासियों ने इस यात्रा की कमान संभाली-पीएम

➡दिल्ली- संसद की सुरक्षा में सेंध का मामला , मामले पर बोले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, लोकसभा में जो दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी-ओम बिरला, हम सब के लिए चिंता का विषय है-ओम बिरला,'हमने सदन में भी सामूहिक रूप से चिंता व्यक्त की' ,'उसी दिन मैंने इस  विषय पर विचार विमर्श किय', 'सभी दलों के नेताओं के साथ विचार विमर्श किया','महत्वपूर्ण सुझाओं को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया' ,इस घटना की गहन जांच के लिए कमेटी बनाई है , एक उच्चस्तरीय जांच कमेटी बनाई है-ओम बिरला,'इस जांच कमेटी ने अपना  काम शुरू भी कर दिया है', 'जल्द कमेटी की रिपोर्ट को सदन के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा'.

➡दिल्ली- स्पीकर ओम बिरला के पत्र पर सांसद स्मृति ईरानी ने कहा , पत्र के माध्यम से अध्यक्ष की पीड़ा,चिंता मुझ तक पहुंची-स्मृति, घटना के बाद भी अध्यक्ष ने सुझाव मांगे हैं-स्मृति ईरानी, 'स्पीकर ने सभी राजनीतिक दलों से उनके सुझाव मांगे हैं', 'सदन की सुरक्षा और कार्यवाही देखना हमारी ज़िम्मेदारी है', सांसद के रूप में यह देखना हमारी ज़िम्मेदारी है-स्मृति ईरानी, हम संसद की गरिमा को ठेस न पहुंचाएं-सांसद स्मृति ईरानी,स्पीकर किसी एक पक्ष का नहीं पूरे देश का होता है-स्मृति  , 'संविधान की गरिमा के संरक्षक के रूप में सेवा करता है', कुछ सांसदों को निलंबित कर दिया गया-स्मृति ईरानी,'निलंबित सांसदों ने सदन की गरिमा को तार-तार कर दिया था' , 'अनुशासनहीनता के खिलाफ कार्रवाई को राजनीतिक रंग दे रहे' ।

Friday, 15 December 2023

प्राइवेट टीचर नेहा असमत, बन गई नेहा सिंह**बताया कि बहन, बहनोई और एक व्यक्ति मां के साथ मिलकर उसकी शादीअधेड़ से कर रहे है**इससे परेशान होकर वह बन गई हिन्दू*

*प्राइवेट टीचर नेहा असमत, बन गई नेहा सिंह*
*बताया कि बहन, बहनोई और एक व्यक्ति मां के साथ मिलकर उसकी शादीअधेड़ से कर रहे है*
*इससे परेशान होकर वह बन गई हिन्दू*
Aum TV न्यूज*
*बरेली* उत्तर प्रदेश के बरेली से धर्म परिवर्तन का एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक प्राइवेट टीचर ने तलाक और हलाला के डर से अपना धर्म छोड़कर स्वेच्छा से सनातन धर्म को अपना लिया. लेकिन यह बात उसके परिवार को नागवार गुजर रही है. परिजन उसकी शादी एक अधेड़ से कराना चाहते थे, जिस कारण उसने यह फैसला लिया.अब उसे परिवार के लोग धमकी दे रहे हैं. उसने वीडियो बनाकर वायरल किया है और बरेली के एसएसपी, डीएम और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा की गुहार लगाई है.
बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के फाइक एन्क्लेव कॉलोनी की रहने वाली प्राइवेट टीचर नेहा असमत ने सनातन धर्म अपनाकर अपना नाम नेहा सिंह रख लिया. उनके परिजनों ने संजयनगर के मोहित के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करा दिया. नेहा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डीएम और एसएसपी को पत्र भेजकर परिवार से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है. साथ ही एक वीडियो भी वायरल किया है.
नेहा ने बताया कि उनके पिता असगर अली बीज विकास निगम में लेखाकार थे, जो अब इस दुनिया में नहीं है. वह बरेली कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद बीएड की पढ़ाई कर रहीं हैं. नेहा ने बताया कि उनकी बहन, बहनोई और एक व्यक्ति मां के साथ मिलकर उनकी शादी ऐसे अधेड़ से करने का दबाव बना रहे थे, जो अपनी पत्नी को तलाक देने के बाद उसका हलाला करा चुका था. परिवार के इस  फैसले से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया. अब परिवार वाले उसे परेशान कर रहे हैं।

जो कट्टर झट्टर ये समझते हैंकि हमारी लड़ाई चुस्लिमों से है,वो बेवकूफ हैं,चुसलमान तो सिर्फ प्यादे हैं,बड़े मोहरे तो कम्युनिष्ट, अर्बन नक्सली और बौद्धिक जेहादी हैं,

जो कट्टर झट्टर ये समझते हैं
कि हमारी लड़ाई चुस्लिमों से है,
वो बेवकूफ हैं,

चुसलमान तो सिर्फ प्यादे हैं,

बड़े मोहरे तो कम्युनिष्ट, अर्बन नक्सली और बौद्धिक जेहादी हैं,
चाहे वो हिन्दू नाम वाले हों या चुसलमान नाम वाले,
ये अमेरिका इंग्लैंड (वैटिकन), रूस चीन (कम्युनिस्ट) और गल्फ (चुस्लिम) इनमें से किसी के द्वारा या सबके द्वारा संचालित हो सकते हैं,,
उनका बस एक ही धर्म एक ही मजहब है,, भारत की बर्बादी और भारत को टुकड़े टुकड़े करके आपस मे बांट लेना,, क्योंकि भारत बहुत बड़ी जनसंख्या वाला देश है ये एक बहुत बड़ा बाजार है,, इस बाजार पर जिसका कब्जा होगा वो ज्यादा ताकतवर होगा,,
सारी लड़ाई इसी की है,,

हमारी लड़ाई उन बौद्धिक जेहादियों से है,,
जो प्रशांत भूषण,
आशुतोष,
सीताराम येचुरी,
कन्हैया कुमार,
जैसों के वेश में
मीडिया, राजनीतिक पार्टियों, सरकारी दफ्तरों, सचिवालय, यहां तक कि मंत्रालय में, ज्यूडिशरी में सबसे ज्यादा,, शिक्षा विभाग में, CBI में हर जगह घुस के बैठे हुए हैं और स्लीपर सेल की तरह गुपचुप अपना काम कर रहे हैं हम पता भी नहीं चलता,,

हमारी लड़ाई उनसे है जो मानवाधिकार आदि के नाम पर हिन्दू विरोधी भारत विरोधी संस्थाएं और NGO खोल कर बैठे हैं और अपने भारत विरोधी एजेंडे के तहत काम कर रहे हैं, उन्हें UN का संरक्षण प्राप्त है,,
क्योंकि UN भी इन्ही तीन शक्तियों द्वारा बनाया हुआ संगठन है,, (कम्युनिष्ट+गल्फ+वैटिकन),,

चुसलमान तो बस प्यादे हैं,,
इन्हें जाहिल भिखारी और अनपढ़ इसी लिए बना के रखा जाता है,,
ये भूखे नंगों की फौज जहां रोटी का टुकड़ा दिखेगा दौड़ पड़ेंगे और उसले लिए कुछ भी कर गुजरेंगे,,
इनके पास खोने को कुछ नहीं होता इसलिए निडर होते हैं,,
लेकिन सबसे बड़े कायर भी हैं,, थोड़ा सा मुखर विरोध कर दो तो भाग खड़े होते हैं,,
कल अगर भारत से उन तीनों राक्षसी शक्तियों का अंत हो जाये तो यहीं सारे चुसलमान जो भारत मे आतंक मछुए हुए हैं सब धर्म परिवर्तन कर के हिन्दू बन जाएंगे,, ये पक्का है,,

इसलिए इन भूखे नंगे चुसलमानों से लड़ के और इनका विरोध करके कोई खास फायदा नहीं है,, हाँ इनसे सर्तक जरूर रहें, क्योंकि मौका मिले तो आपके छोटे बच्चों को वो कुत्ते भी उठा ले जाते हैं, जो गलियों में घूमते रहते हैं, और आप जिन्हें कभी कभी रोटी खिला देते हैं,, बस इनका मुखर विरोध करते रहें, इनका आर्थिक और सामाजिक बहिष्कार करते रहें और इनकी करतूतों को लोगों तक पहुचाते रहें,, ये सीधे हो जाएंगे,
आपकी सतर्कता ही आपका बहुत बड़ा हथियार है,
दूसरा हथियार तो बाद में काम आएगा वो भी तब जब आप सतर्क रहते हैं,, नहीं तो हथियार धरे के धरे रह जाते हैं और आपका काम हो जाता है,, पहले सतर्कता ही काम आती है,,

बाकी हमारी वर्तमान सरकार उन बड़ी राक्षसी शक्तियों से लड़ने का पूरा बंदोबस्त कर चुकी है,,
बहुत जल्द भारत से उनका विनाश होगा,,
और जैसे ही उनका विनाश होगा ये बाकी के सारी समस्यायें अपने आप खत्म हो जाएंगी,,
मोदी जी इन सभी समस्याओं के जड़ को जानते हैं और जड़ खोदना चालू कर चुके हैं,, इसी लिए ये सब इतना तिलमिलाए हुए हैं,, और तांडव कर रहे हैं,,
जिसको चुना है आपने को बहुत काबिल है,,
उनके पास सभी समस्याओं का समाधान है,,
देर सबेर समाधान होता भी है,,

धैर्य रखिये और चौकन्ने रहिये,,
अपना और अपनों का खूब खयाल रखिये,,

आदिवासियों के विद्रोह की शुरुआत 1757 के बाद से जिसमे आगे रहा कोरकू_समुदायपूरा देश ब्रिटिश हुकूमत के कब्जे में था अंग्रेजों द्वारा देशभर के लोगो पर शोषण और अत्याचार दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा था। पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ था। ब्रिटिश हुकूमत की गुलामी झेल रहा देश अत्याचार सहते हुए खून के आंसू रो रहा था। इसी समय काल में विश्व के अलग-अलग हिस्सों से शोषण और दमनकारी नीति के खिलाफ आवाज उठाने वाले कुछ बाशिंदों का जन्म हुआ। जिनमें इतिहास के पन्नों से कोसों दूर आदि आदिवासी समुदाय का वह मसीहा जिसका नाम है रेंगू कोरकू।

आदिवासियों के विद्रोह की शुरुआत 1757 के बाद से जिसमे आगे रहा कोरकू_समुदाय
पूरा देश ब्रिटिश हुकूमत के कब्जे में था अंग्रेजों द्वारा देशभर के लोगो पर शोषण और अत्याचार दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा था। पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ था। ब्रिटिश हुकूमत की गुलामी झेल रहा देश अत्याचार सहते हुए खून के आंसू रो रहा था। इसी समय काल में विश्व के अलग-अलग हिस्सों से शोषण और दमनकारी नीति के खिलाफ आवाज उठाने वाले कुछ बाशिंदों का जन्म हुआ। जिनमें इतिहास के पन्नों से कोसों दूर आदि आदिवासी समुदाय का वह मसीहा जिसका नाम है रेंगू कोरकू।

रेंगा_कोरकू .........

आदिवासियों के विद्रोह की शुरुआत 1757 प्लासी युद्ध के बाद ही शुरू हो गई थी और यह संघर्ष बीसवीं सदी के शुरू रात तक चलता रहा जिसमें सन 1857 की क्रांति की चिंगारी अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ ऐसी भड़की कि देखते ही देखते पूरे भारत में फैल गई। ब्रिटिश हुकूमत से छुटकारा पाने के लिए कई शासक आवाज उठा रहे थे और कई उनकी फूट डालो शासन करो नीति के शिकार हो रहे थे। अंग्रेजों के बढ़ते अत्याचार और उनकी गुलामी से आजादी पाने के लिए भारत के हर वर्ग संप्रदाय जाति के लोग अपने स्तर से लोहा लेकर संघर्ष कर रहे थे इसी दौरान मध्य प्रदेश राज्य के होशंगाबाद जिले के आदिवासी अंचल का एक छोटा सा गांव सोनखेड़ी का वीर योद्धा रेंगू कोरकू आदिवासियों को अंग्रेजों के अत्याचार से बचाने वाला एवं जल जंगल जमीन की रक्षा करने वाला ब्रिटिश गुलामी के खिलाफ आवाज उठाने वाला आज इतिहास के पन्नों से कोसों दूर है जो कहीं एक नींव का पत्थर बना हुआ है। 
 जी हां यही आदिवासियों का जननायक इंडियन राबिनहुड टंट्या भील का बांया हाथ कहे जाने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानी शहिद रेंगू कोरकू।
शौक: वीर रेंगू को भाला फेंकना ,तीर कमान चलाना, गोफन चलाना, घुड़सवारी करना ,आदिवासी परंपरागत लोक नृत्य ढोल मांदल बांसुरी बजाने एवं गदली डंडा फगफगाने चाचरिया गोगलिया का बहुत शौक था।

किसने लिखा पता नहीं पर लिखने वाले ने बहुत ही गज़ब का लिखा है। बहुत बारीकी से observations किये हैं

किसने लिखा पता नहीं पर लिखने वाले ने बहुत ही गज़ब का लिखा है। बहुत  बारीकी से observations किये हैं

👌👌👌👌👌
       "मिडिल-क्लास"  का होना भी
        किसी वरदान से कम नहीं है.
          कभी बोरियत नहीं होती.

      जिंदगी भर कुछ ना कुछ आफत
           लगी ही रहती है.

    मिडिल क्लास वालों की स्थिति 
        सबसे दयनीय होती है,

न इन्हें तैमूर जैसा बचपन नसीब होता है 
  न अनूप जलोटा जैसा बुढ़ापा, फिर भी 
         अपने आप में उलझते हुए
                व्यस्त रहते हैं.
       मिडिल क्लास होने का भी 
           अपना फायदा है.
  चाहे BMW का भाव बढ़े या AUDI का 
  या फिर नया i phone लाँच हो जाये,
         कोई फर्क नहीं पड़ता.
        मिडिल क्लास लोगों की 
   आधी जिंदगी तो ... झड़ते हुए बाल
     और बढ़ते हुए पेट को रोकने में ही 
                  चली जाती है.

      इनके यहाँ फ्रूटी, कोल्ड ड्रिंक 
 एक साथ तभी आते हैं , जब घर में कोई 
   बढ़िया वाला रिश्तेदार आ रहा होता है.
       मिडिल क्लास वालों के यहाँ
            कपड़ों की तरह ही 
        खाने वाले चावल की भी 
          तीन वेराईटी होती है ~
    डेली, कैजुवल और पार्टी वाला.

   छानते समय चायपत्ती को दबा कर
     लास्ट बून्द तक निचोड़ लेना ही 
     मिडिल क्लास वालों के लिए
    परमसुख की अनुभुति होती है.

    ये लोग रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल 
             नहीं करते, सीधे 
         अगरबत्ती जला लेते हैं.
   मिडिल क्लास भारतीय परिवार के
     घरों में  Get together नहीं होता,
      यहाँ 'सत्यनारायण भगवान की'
               कथा होती है.

      इनका फैमिली बजट इतना
   सटीक होता है, कि सैलरी अगर 
    31 के बजाय 1 को आये, तो 
      गुल्लक फोड़ना पड़ जाता है.
         मिडिल क्लास लोगों की 
            आधी ज़िन्दगी तो 
       "बहुत महँगा है"  बोलने में ही 
               निकल जाती है.

        इनकी "भूख" भी ... 
   होटल के रेट्स पर डिपेंड करती है. 
      दरअसल महंगे होटलों की मेन्यू-बुक में मिडिल क्लास इंसान
       'फूड-आइटम्स' नहीं बल्कि 
    अपनी "औकात" ढूंढ रहा होता है.
 इनके जीवन में कोई वैलेंटाइन नहीं होता.
       "जिम्मेदारियाँ"  जिंदगी भर
   परछाईं की तरह पीछे लगी रहती हैं.

     मध्यम वर्गीय दूल्हा-दुल्हन भी 
   मंच पर ऐसे बैठे रहते हैं मानो जैसे 
         किसी भारी सदमे में हों.

          अमीर शादी के बाद
      चलता बनते हैं , और 
  मिडिल क्लास लोगों की शादी के बाद 
           टेन्ट बर्तन वाले पीछे पड़ जाते हैं.

         मिडिल क्लास बंदे को 
       पर्सनल बेड और रूम भी 
  शादी के बाद ही अलाॅट हो पाता है.
 मिडिल क्लास ... बस ये समझ लो कि 
   जो तेल सर पे लगाते हैं , वही तेल
        मुँह पर भी रगड़ लेते हैं.

    एक सच्चा मिडिल क्लास आदमी
              गीजर बंद करके 
       तब तक नहाता रहता है 
         जब तक कि नल से 
   ठंडा पानी आना शुरू ना हो जाए.

  रूम ठंडा होते ही AC बंद करने वाला
 मिडिल क्लास आदमी चंदा देने के वक्त 
       नास्तिक हो जाता है, और 
    प्रसाद खाने के वक्त आस्तिक.
      दरअसल मिडिल-क्लास तो 
   चौराहे पर लगी घण्टी के समान है, 
     जिसे लूली-लगंड़ी, अंधी-बहरी, 
           अल्पमत-पूर्णमत 
        हर प्रकार की सरकार 
        पूरा दम से बजाती है.
 मिडिल क्लास को आज तक बजट में 
     वही मिला है, जो अक्सर हम
     🔔  मंदिर में बजाते हैं. 🔔

        फिर भी हिम्मत करके 
          मिडिल क्लास आदमी 
             पैसा बचाने की
       बहुत कोशिश करता है,
                 लेकिन 
      बचा कुछ भी नहीं पाता.
   हकीकत में मिडिल मैन की हालत 
         पंगत के बीच बैठे हुए
     उस आदमी की तरह होती है 
       जिसके पास पूड़ी-सब्जी 
   चाहे इधर से आये, चाहे उधर से
         उस तक आते-आते 
           खत्म हो जाती है.
      मिडिल क्लास के सपने भी
             लिमिटेड होते हैं.
 "टंकी भर गई है, मोटर बंद करना है"
      गैस पर दूध उबल गया है,
        चावल जल गया है,
    इसी टाईप के सपने आते हैं.

     दिल में अनगिनत सपने लिए 
         बस चलता ही जाता है ...
                 चलता ही जाता है.
                 और चला जाता है।
*ये मिडिल क्लास आदमी*
💐🌷💐🌷🙏🙏