2️⃣6️⃣❗1️⃣2️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣3️⃣
तुलसी साथी विपत्ति के,विद्या विनय विवेक।
साहस सुकृति सुसत्यव्रत,राम भरोसे एक।।
तुलसीदासजी ने इस दोहे के माध्यम से बहुत अच्छी बात कही है कि - किसी विपत्ति के समय आपको यही सात गुण बचायेंगे-
पहला- आपका ज्ञान या शिक्षा,
दूसरा- आपकी विनम्रता,
तीसरा- आपकी विवेक-बुद्धि,
चौथा- आपके भीतर का धैर्य- साहस,
पांचवां- आपके अच्छे कर्म,
छठा- आपके सच बोलने की आदत और
सातवां- जो सबसे महत्वपूर्ण बात है कि भगवान राम में असीम विश्वास।
क्योंकि जिन्हें प्रभु राम से प्रीति है उनके प्रति हनुमानजी का मन भी कोमल हो जाता है। उनके संकट स्वयं हनुमानजी हर लेते हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के नाम में राम शब्द 'रा' अर्थात् र-कार और 'म' मकार से मिल कर बना है।
कहा गया है कि श्वास और निश्वास में निरंतर र-कार 'रा' और म-कार 'म' का उच्चारण करते रहने से दोनों नाड़ियों में प्रवाहित ऊर्जा में सामंजस्य बना रहता है।इससे अंतःकरण निष्पाप हो जाता है।
मंत्र-
मनोजवं मारुततुल्यवेगं
जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्।
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं
श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये।।
हनुमान जी के नित्य स्मरणीय नाम-
श्री हनुमते नमः,
मारुतये नमः,
वायुनन्दनाय नमः,
आंजनेयाय नमः,
केशरिनन्दनाय नमः,
अक्षहन्त्र्यै नमः,
लंकादहनाय नमः,
रामदासाय नमः,
लक्ष्मण प्राण धारकाय नमः,
अशोक वन ध्वंसिने नमः,
सीतासन्देह हारकाय नमः,
कपिनाथाय नमः,
सुग्रीव सचिवाय नमः,
मेघनाद यज्ञ विध्वंसकाय नमः,
रुद्रावताराय नमः,
श्रीराम दूताय नमः,
अमित पराक्रमाय नमः,
सीताशोकापनोदाय नमः,
श्री राम भक्ताय नमः,
महातेजसे नमः,
कपिराजाय नमः,
महाबलाय नमः,
द्रोणाद्रिहराय नमः,
सर्व विध्नविनाशकाय नमः,
रक्षोध्नाय नमः,
रिपुध्नाय नमः,
व्याधि विनाशकाय नमः।।
*🙏🏽🙏🏾🙏🏿श्री हनुमते नमः🙏🏻🙏🙏🏼*
No comments:
Post a Comment