नई दिल्ली: दिल्ली में सोमवार शाम को लाल किले के पास खड़ी एक कार में तेज़ धमाके के साथ विस्फोट हुआ. इस शक्तिशाली विस्फोट से कई वाहनों में आग लग गई और खिड़कियों के शीशे टूट गए. अधिकारियों के अनुसार, 10 लोगों की मौत हो गई है. 30 से ज्यादा घायल हैं.
- गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस-NIA को त्वरित जांच के आदेश दिए हैं.
- लोक नायक अस्पताल के एमडी डॉ. बीएल चौधरी ने बताया कि 10 लोगों की मौत हो गई है. 30 से ज्यादा घायल हैं.
- - लोकनायक अस्पताल में घायलों को लाया जा रहा है.
धमाके के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने मीडिया को बताया कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास आई-20 कार में धमाका हुआ है. आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच के आदेश दिए गए हैं. लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए विस्फोट के बाद फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. नमूने लिए हैं.
दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने कहा, 'आज शाम करीब 6.52 बजे एक धीमी गति से चल रही गाड़ी लाल बत्ती पर रुकी. उस गाड़ी में विस्फोट हुआ और विस्फोट की वजह से आस-पास की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा. सभी एजेंसियां, FSL, NIA, यहां हैं... घटना में कुछ लोगों की मौत हुई है और कुछ घायल हुए हैं. स्थिति पर नजर रखी जा रही है. गृह मंत्री ने भी हमें बुलाया है और समय-समय पर उनके साथ जानकारी साझा की जा रही है.'
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, लाल किले के पास हुए धमाके की खबर बेहद चिंताजनक है. यह विस्फोट लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में हुआ, जिसके बाद आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों में भी आग लग गई. दिल्ली में पुलिस ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है. दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और सात दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं.धमाका इतना शक्तिशाली था कि कई मीटर दूर खड़े वाहनों के शीशे टूट गए और भीड़भाड़ वाले इलाके की आस-पास की इमारतों में भी इसकी आवाज़ सुनी गई.
दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में हुआ. इसकी तीव्रता काफी ज़्यादा थी. कई लोगों के घायल होने की आशंका है."
ज़बरदस्त विस्फोट के बाद घटनास्थल पर कई वाहनों के क्षतिग्रस्त होने से इलाके में दहशत फैल गई. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, "मैं गुरुद्वारे में था जब मैंने एक तेज़ आवाज़ सुनी. हम समझ नहीं पाए कि वह क्या थी, वह काफी तेज़ थी. आस-पास के कई वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
No comments:
Post a Comment