Thursday, 13 November 2025

नवम्बर 2025 को नवाब ज़ुल्फ़ेकार अली ख़ान एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड, पंवडिया, रामपुर में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद की पहली महिला एवं पुरुष हॉकी टीमों का चयन परीक्षण (Selection Trials) सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

आज दिनांक 11 नवम्बर 2025 को नवाब ज़ुल्फ़ेकार अली ख़ान एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड, पंवडिया, रामपुर में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद की पहली महिला एवं पुरुष हॉकी टीमों का चयन परीक्षण (Selection Trials) सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस चयन कार्यक्रम का आयोजन राजकीय रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामपुर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर जागृति मदान धींगड़ा ने की। उन्होंने अपने आशीर्वचन में खिलाड़ियों को अनुशासन, परिश्रम एवं खेलभावना के महत्व पर प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए और सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम का पर्यवेक्षण हिंदू कॉलेज, मुरादाबाद के सैन्य अध्ययन विभाग के प्रोफेसर डॉ. चरण सिंह द्वारा किया गया।
चयन प्रक्रिया में स्पोर्ट्स हॉस्टल, रामपुर के हॉकी मेंटर एवं पूर्व ओलंपियन श्री राजेन्द्र सिंह रावत, ज़िला क्रीड़ा अधिकारी श्री संतोष कुमार यादव ने तथा आयोजन सचिव डॉ. मुजाहिद अली ने नेतृत्व एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
चयन परीक्षण का संचालन हॉकी कोच श्री फरहत अली खान तथा श्रीमती मारिया फरहत ने किया 
इस चयन में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद से सम्बद्ध अनेक महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपने उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की क्रीड़ा परिषद के सदस्य —
डॉ. ज़ुबैर अनीस, डॉ. सुरेन्द्र कुमार गौतम, डॉ. अरविन्द कुमार, डॉ. मोहम्मद कामिल हुसैन, डॉ. सै. अब्दुल वाहिद शाह, डा. रेखा कुमारी, डॉ. वंदना शर्मा एवं डॉ. राजीव पाल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सह-आयोजन सचिव डॉ. वी. के. राय ने सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं खिलाड़ियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में चयन प्रक्रिया के सफल संचालन के लिए आयोजक समिति ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। चयनित खिलाड़ियों की सूची शीघ्र ही विश्वविद्यालय द्वारा घोषित की जाएगी

No comments:

Post a Comment